मैन्गो मफिन – Eggless Mango Muffins recipe

मैन्गो मफिन (Mango Muffins) छोटे बच्चों तो पसन्द करते ही हैं, आप भी शाम को चाय के साथ ये बहुत पसन्द आयेंगे. आईये आज मैन्गो मफिन (Eggless Mango Muffins) बनायें.
Read - Eggless Mango Muffins Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Mango Muffins

- मैदा - 1 कप
- आम का पल्प - 1/2 कप
- कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप
- पाउडर चीनी - 1/ 3 कप
- दूध - 1/2 कप
- मक्खन - 1/3 कप (पिघला हुआ)
- इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- 'नमक -1/4 छोटी चम्मच से कम
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Mango Muffins
मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाइये और 2 बार छान लीजिये ताकि वे अच्छी तरह मिल जाय.
बड़े प्याले में कन्डेन्स्ड मिल्क, मक्खन और आम के पल्प को मिलाकर फैंट लीजिये. इलायची पाउडर, नमक और पाउडर चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.
इस मिश्रण में मैदा को थोड़ा थोड़ा डाल कर इतना फैट लीजिये, कि वह अच्छी तरह मिक्स हो जाय. बैटर थोड़ा गाढ़ा लग रहा है, उसमें दूध डालकर मिक्स कर दीजिये. बैटर की कन्सिस्टेन्सी बेसन के पकौड़े के घोल जैसी होनी चाहिए. बैटर में 1/4 कप दूध का ही इस्तेमाल हुआ है.
ओवन को 180 डिग्री. सेंटीग्रेड पर गरम करने के लिये लगा दीजिये.

मफिन ट्रे/ कप में तेल लगा लीजिये या पेपर कप लगा लीजिये. चमचे से घोल को निकालिये और इन सांचों में 3/4 भाग तक भर लीजिये और मफिन्स कप को थोड़ा सा ठकठका लीजिए ताकि कप में से हवा निकल जाए. मफिन्स कप को बेकिंग ट्रे में लगा लीजिए. इसी तरह सारे कप घोल से भर लीजिये.
जब ओवन गर्म हो जाये तो मफिन बेक करने के लिये ट्रे ओवन में जाली स्टेन्ड पर रखिये और ओवन को 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. मफिन्स को गोल्डन ब्राउन होने तक सेककर तैयार कर लीजिये.
बचे हुए बैटर को मफिन्स ट्रे में भर लीजिए और इन्हें भी बेक कर लीजिए.
लाजवाब मैन्गो मफिन (Mango Muffins) बनकर तैयार हैं. मैन्गो मफिन्स को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी भी डिब्बे में भरकर रख लीजिए और पूरे हफ्ते तक खाते रहिए.
सुझाव
मफिन ट्रे में सीधे ही बैटर डालकर भी मफिन्स बना सकते हैं.
मफिन को बेक करने के लिये अलग अलग ओवन में थोड़ा अलग समय लग सकता है, पहले मफिन को 180 डि. से. पर 15 मिनिट के लिये लगायें और इसके बाद चैक करके और समय देकर चैक करते हुये मफिन को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कीजिये.
कमेंट (131)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mujha AAp ke sare reasepy badhiya laghi
Really awesome.Great!
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विधि जी, सोडा वाटर की जगह बेकिंग सोडा का यूज किया जा सकता है.
निशा: उमा जी, ओवन को 180 डि. पर सैट करके 5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, ओवन गरम हो जाता है.
निशा: शशि जी, हां, आप कुकर में केक की तरह मफिन भी बना सकते हैं, मफिन को बेक करने के लिये इडली स्टैन्ड का इस्तेमाल कीजिए.
निशा: रश्मि जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, बेकिंग माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर की जाती है, कन्वेक्सन मोड पर तापमान डि. पर दिया होता है, माइक्रोवेव करने के लिये हाई तापमान या मीडियम तापमान को यूज किया जा सकता है.
निशा: मीरा जी, मफिन को कन्वेक्सन मोड पर ही बनाया जाता है, माइक्रोवेव में इन्हैं बना सकते हैं लेकिन स्वाद और टेक्सचर दोंनो ही अलग बनेंगे.
निशा: राखी जी, यह रैसिपी ओवन में ही बनाई गई है.
निशा: राखी जी, कुकर में इसे उसी प्रकार बनाया जा सकता है जिस प्रकार हमने कुकर में केक बनाया है. मैं इसे कुकर में बनाने की कोशिश करती हूँ.
Namstay nisha ji kya aap mughai muffins cooker mai banana Sikhs skti h
निशा:किरन जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
THANKS Nisha jiMessage ...
MessageNisha ji
Namaskar</span>
Mei aapki sari reciepies follow karati hun. PLEASE mujhe ye bataeye ki cake ,muffins, brownie mei kya difference hota hai?</span>
THANKS</span>
निशा: प्रियंका जी, केक बड़े आकार के होते है, लेकिन कप में बनायें तो कप केक कहते हैं. मफिन्स छोटे होते हैं और ब्राउनी केक की तरह स्पंजी नहीं होती है, ये कम स्पंजी होती है.
mere pass oven ni h to main kaise banau isko?????mujhe bataiye plzzzz
Mere paas silicon k design cups h..usme muffins kitne degree par kitne samaye rakhna h ?
निशा: सोनिया, सिलीकोन कल और सामान्य कप, बेक करने के लिये दोनों को एक ही तापमान लगभगग 180 से. पर रखिये.
निशा: ज्योती जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
lot of thanks............mam
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऊर्जा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
what ahout my rice muffin ..
it's good or not..
with Regards
Dilpreet kaur...
with Regards
Dilpreet kaur...
निशा: दलप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ingredients are..
1 1/2 cup rice flour
1/2 cup madia
2 drop venila essence
1 1//2 cup brown sugar
also add 1 1/2 cup of milk.
4 tsp cocoo powder
1/2 tsp baking powder
1/2 baking soda
2 tsp olive oil
pinch of salt
add tutti frutti .
pre heat 10 mins on 180 c and after
grees the moulds and put the batter
in muffins cup in convection mode in microwave 14-15 mins
you can use silicon muffins moulds..
pls try and share the exprince..
with Regards
Dilpreet kaur
निशा: लक्ष्मी जी, कोई प्रोब्लम नहीं होगी, रेसिपी में दिये हुये तापमान पर मफिन को बेक कर सकते हैं.
निशा: सागर जी, वेबसाइट और चैनल पर कई तरह के दोसा की रेसिपी अपलब्ध हैं, सर्च बटन दोसा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.