मैन्गो मफिन – Eggless Mango Muffins recipe

मैन्गो मफिन (Mango Muffins) छोटे बच्चों तो पसन्द करते ही हैं, आप भी शाम को चाय के साथ ये बहुत पसन्द आयेंगे. आईये आज मैन्गो मफिन (Eggless Mango Muffins) बनायें.
Read - Eggless Mango Muffins Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Mango Muffins

- मैदा - 1 कप
- आम का पल्प - 1/2 कप
- कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप
- पाउडर चीनी - 1/ 3 कप
- दूध - 1/2 कप
- मक्खन - 1/3 कप (पिघला हुआ)
- इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- 'नमक -1/4 छोटी चम्मच से कम
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Mango Muffins
मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाइये और 2 बार छान लीजिये ताकि वे अच्छी तरह मिल जाय.
बड़े प्याले में कन्डेन्स्ड मिल्क, मक्खन और आम के पल्प को मिलाकर फैंट लीजिये. इलायची पाउडर, नमक और पाउडर चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.
इस मिश्रण में मैदा को थोड़ा थोड़ा डाल कर इतना फैट लीजिये, कि वह अच्छी तरह मिक्स हो जाय. बैटर थोड़ा गाढ़ा लग रहा है, उसमें दूध डालकर मिक्स कर दीजिये. बैटर की कन्सिस्टेन्सी बेसन के पकौड़े के घोल जैसी होनी चाहिए. बैटर में 1/4 कप दूध का ही इस्तेमाल हुआ है.
ओवन को 180 डिग्री. सेंटीग्रेड पर गरम करने के लिये लगा दीजिये.

मफिन ट्रे/ कप में तेल लगा लीजिये या पेपर कप लगा लीजिये. चमचे से घोल को निकालिये और इन सांचों में 3/4 भाग तक भर लीजिये और मफिन्स कप को थोड़ा सा ठकठका लीजिए ताकि कप में से हवा निकल जाए. मफिन्स कप को बेकिंग ट्रे में लगा लीजिए. इसी तरह सारे कप घोल से भर लीजिये.
जब ओवन गर्म हो जाये तो मफिन बेक करने के लिये ट्रे ओवन में जाली स्टेन्ड पर रखिये और ओवन को 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. मफिन्स को गोल्डन ब्राउन होने तक सेककर तैयार कर लीजिये.
बचे हुए बैटर को मफिन्स ट्रे में भर लीजिए और इन्हें भी बेक कर लीजिए.
लाजवाब मैन्गो मफिन (Mango Muffins) बनकर तैयार हैं. मैन्गो मफिन्स को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी भी डिब्बे में भरकर रख लीजिए और पूरे हफ्ते तक खाते रहिए.
सुझाव
मफिन ट्रे में सीधे ही बैटर डालकर भी मफिन्स बना सकते हैं.
मफिन को बेक करने के लिये अलग अलग ओवन में थोड़ा अलग समय लग सकता है, पहले मफिन को 180 डि. से. पर 15 मिनिट के लिये लगायें और इसके बाद चैक करके और समय देकर चैक करते हुये मफिन को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कीजिये.
कमेंट (131)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनप्रीत जी, केक की रेसिपी देखिये और केक बना लीजिये , लेकिन एगलैस केक के लिय बेकिंग पाउडर और कन्डेन्स्ड मिल्क चाहिये जो हो सकता है, कि घर पर न हो और बाजार से लाना पड़े. मैदा, मक्खन. चीनी और ड्राई फ्रूट तो घर पर मिल जायेगे, और मुझे उम्मीद है कि आप अच्छा केक बना लेंगी.
Manogo ke bina plain muffins kaise banau ? Sirf mango pulp hata kar agar recipe follow karungi to ban jayega kya ?
निशा; संगीता जी हां मेन्गो पल्प हटा कर सादा मेन्गो मफिन बनाया जा सकता है.
निशा: अमर, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर, मलाई, क्रीम और फलों का पल्प, एपल सास, अलसी का पाउडर लिया जा सकता है, दही भी यूज कर सकते हैं, आप दही डालकर मफिन बनायें और बताइये कि मफिन कैसे बने?
kya mango muffin me makkhan ki jagah desi ghee dal sakte hai?
निशा, नागपाल जी, नमस्कार, घी डाला जा सकता है.
निशा: दिव्या जी हां एपल, बनाना और अनन्नास यूज करके अलग अलग फल से मफिन बना सकते हैं, चौकलेट मफिन बनाने की मैं कोशिश करती हूँ.
aunty ji kya hm mango ki jge dusre fruit bhi use kr skte hai..........plz btaiyega kaun se fruit use kre kyui i season m mango ni milte n.............thnk u
निशा, सौम्या, इसके लिये एपल, अनन्नास भी लिये जा सकते हैं.
I really like your each & every recipe.
want to know about apple saas or sauce in detail
निशा: यासमीन, एपिल केक बनाने के लिये पहले एपिल सास बनाते हैं इसके बाद उसको मिलाकर केक बनाया जाता है, बनाने का तरीका एपल केक से देखा जा सकता है.
please.ingradients kya hoga. please batay
निशा: दुर्वा, पहली बार चाशनी अधिक गाढ़ी 3 तार की बनी थी, और दूसरी बार वह एक तार की चाशनी से पतली हो गई जिससे बालूशाही की परत गल गई, प्लीज अगली बार चाशनी को चैक करके सही कनसिसटेन्सी की बनाइये, आप बना लेंगी, और अच्छी बालूशाही भी बना लेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती, बाटी ओवन में रेत की आवश्यकता नहीं होगी आप ट्राई कीजिये उसमें मफिन बन जायेंगे.
निशा: कनिका, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: अंजली,मैं मेन्गो मफिन माइक्रोवेव में बनाने की कोशिश करूंगी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा, बहुत बहुत धन्यवाद.
but i have a question
can we make these mango muffins without oven?
निशा: पूजा, मफिन को कुकर उस तरह बना सकते हैं जिस तरह हमने केक कुकर में बनाया है, केक कुकर में बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर दी हुई है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: मेघा, जी हां अगर वे अभी कच्चे हैं तो आप उन्हैं फिर से बेक कर सकती हैं.
Maine kal mango muffins banaye lekin wo thande hone ke baad chipchipe ho gaye hai.
Fule to acche the aur taste bhi accha nahi aa raha hai (Kya aam aur namak ki wajah se?)
Actually hamare Microwave me 180 degree set nahi hota hai, to maine 175 degree par 30 min. rakha... fir bhi thode se kacche lag rahe hai.
Please solution bataye.
Thank you.
निशा: मेघा, 175 डि.चे. पर 30 मिनिट काफी समय है, मफिन अच्छे बेक होने चाहिये, अगर आपने ओवन को प्रीहीट न किया हो तो अगली बार ओवन को प्रीहीट अवश्य कर लीजिये, मफिन अच्छे बनेंगे.
Mango muffin ki recipe ke ingredients main apple sauce nahi hai,phir ye sab apple sauce ki kya baat kar rahe hain. kya wo likhane main miss ho gai hai?
Mango muffin ka batter taiyar karne ke bad kya hum usme kate hue mango ke chote pieces bhi mila sakte hain.
Regards
Vandana
निशा: वंदना, मफिन को एपल सास डालकर भी बनाया जाता है, पहले हमने एपल सास डालकर बनाया था लेकिन अभी हमने इसे वीडियो में हमने कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर बनाया है, बाइन्डिंग के लिये दोंनों में से कुछ भी डाला जा सकता है, मैं अभी एडिट कर देती हूँ,धन्यवाद.
निशा: ममता, ओइल भी यूज कर सकते हैं.
निशा: सर्बजीत, अभी हमने बिना ओवन के नानखताई बनाई है, आप उसे देखिये बिलकुल उसकी तरह हम कोई भी कुकीज बिना ओवन के बना सकते हैं, मफिन्स इसी तरह कुकर में बना सकते हैं जैसे कुकर में हमने केक बनाया है, इडली स्टेन्ड यूज कर सकते है, मफिन के लिये कुकर में नमक या रेत बिछाना होता है.
Or koyi options ho to bataiye... Pleezz
निशा: सलमा, इन्हैं आप एक जैसी कटोरियों में भी बना सकती हैं.
निशा: रितु, कन्डेन्स्ड मिल्क नेश्ले का किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: सुमन, मेन्गो मफिन को 180 डि. पर ही पकाना है.
mera ek sawal tha ki hm eggless mango muffins banate waqt apple sauce ke bajaye aur koi dusre chij istemal kar sakte hai .plz reply
निशा: नाजनीन जी, एपल सास के वजाय आप कन्डेन्स्ड मिल्क डाल सकती हैं.