मैन्गो मफिन – Eggless Mango Muffins recipe

मैन्गो मफिन (Mango Muffins) छोटे बच्चों तो पसन्द करते ही हैं, आप भी शाम को चाय के साथ ये बहुत पसन्द आयेंगे. आईये आज मैन्गो मफिन (Eggless Mango Muffins) बनायें.
Read - Eggless Mango Muffins Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Mango Muffins

- मैदा - 1 कप
- आम का पल्प - 1/2 कप
- कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप
- पाउडर चीनी - 1/ 3 कप
- दूध - 1/2 कप
- मक्खन - 1/3 कप (पिघला हुआ)
- इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- 'नमक -1/4 छोटी चम्मच से कम
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Mango Muffins
मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाइये और 2 बार छान लीजिये ताकि वे अच्छी तरह मिल जाय.
बड़े प्याले में कन्डेन्स्ड मिल्क, मक्खन और आम के पल्प को मिलाकर फैंट लीजिये. इलायची पाउडर, नमक और पाउडर चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.
इस मिश्रण में मैदा को थोड़ा थोड़ा डाल कर इतना फैट लीजिये, कि वह अच्छी तरह मिक्स हो जाय. बैटर थोड़ा गाढ़ा लग रहा है, उसमें दूध डालकर मिक्स कर दीजिये. बैटर की कन्सिस्टेन्सी बेसन के पकौड़े के घोल जैसी होनी चाहिए. बैटर में 1/4 कप दूध का ही इस्तेमाल हुआ है.
ओवन को 180 डिग्री. सेंटीग्रेड पर गरम करने के लिये लगा दीजिये.

मफिन ट्रे/ कप में तेल लगा लीजिये या पेपर कप लगा लीजिये. चमचे से घोल को निकालिये और इन सांचों में 3/4 भाग तक भर लीजिये और मफिन्स कप को थोड़ा सा ठकठका लीजिए ताकि कप में से हवा निकल जाए. मफिन्स कप को बेकिंग ट्रे में लगा लीजिए. इसी तरह सारे कप घोल से भर लीजिये.
जब ओवन गर्म हो जाये तो मफिन बेक करने के लिये ट्रे ओवन में जाली स्टेन्ड पर रखिये और ओवन को 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. मफिन्स को गोल्डन ब्राउन होने तक सेककर तैयार कर लीजिये.
बचे हुए बैटर को मफिन्स ट्रे में भर लीजिए और इन्हें भी बेक कर लीजिए.
लाजवाब मैन्गो मफिन (Mango Muffins) बनकर तैयार हैं. मैन्गो मफिन्स को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी भी डिब्बे में भरकर रख लीजिए और पूरे हफ्ते तक खाते रहिए.
सुझाव
मफिन ट्रे में सीधे ही बैटर डालकर भी मफिन्स बना सकते हैं.
मफिन को बेक करने के लिये अलग अलग ओवन में थोड़ा अलग समय लग सकता है, पहले मफिन को 180 डि. से. पर 15 मिनिट के लिये लगायें और इसके बाद चैक करके और समय देकर चैक करते हुये मफिन को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कीजिये.
कमेंट (131)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Are there any additions/deletions that I have to make, if I am not making muffins but a proper Mango cake?
Thanks.
निशा: आकांक्षा, जी हां इन्ही इन्ग्रीडियेन्ट से मेन्गो केक बनाया जा सकता है.
निशा: रमन जिन दुकानों पर पेपर नैपकिन, डिस्पोजेविल ग्लास और प्लेट मिलते हैं उनके पास ही ये कागज के कप मिल जाते हैं.
निशा: जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
HOW TO MAKE CUPCAKES IN PRESSURE COOKER.
निशा: पूर्व, कप केक भी कुकर में केक की तरह ही बनाने हैं, मैं कोशिश करूंगी कि आप के लिये कप केक कुकर में बना सकू.
निशा: ज्योति, जी हां अवश्य, मैं कोशिश करूंगी.
Nishaji mere pas wati wala oven hi kya me us wati wale oven me baking ka kaam kar sakti hu?
Kripya apne sujhab dee.........
निशा: रिया, जी हां आप मफिन, केक, कुकीज आदि उसमें बना सकती हैं.
निशा: अन्नी, जी अवश्य, आप अपने फ्लेवर में मफिन बना सकती हैं.
निशा:, मनोहर मैं करने की कोशिश करूंगी.
निशा: उर्वी, मफिन्स बनाने में एपल सास नही डाल रहे तब कन्डेस्ड मिल्क डाल सकते हैं.
निशा: संयम, बनाया तो जा सकता है लेकिन बेकिंग के ओवन ही अधिक सुविधाजनक है
ise badaliye
Pls mujhe bhatye kya isse receipe may hum egg dal sakte hai kya..agr haan tu pls quantity bhayte...
निशा: लवीना, ये एगलैस मफिन हैं. आप एपलसॉस की जगह दो अंडे डाल सकतीं हैं
निशा: राहिला, मैं फ्रूट केक बनाना जल्दी ही लिखूंगी, कोई भी केक कुकर में सेम तरीके से बनाया जा सकता है.
निशा: ईशा, एगलैस केक बिना इनके भी बनाया जा सकता है, कन्डेन्सड मिल्क हो तो कन्डेन्स्ड मिल्क के साथ केक बहुत अच्छा बनता है, आप वेवसाइट पर दिये हुये सारे केक पढ़ें, सभी अलग अलग तरीके से बनाये गये हैं.
निशा: अन्जू, जी हां किया जा सकता है.
KYA KOI OPTION NHI HAI KI HUM MANGO MUFFINS KO COOKER MAIN BANA PAYE .....PLZ KINDLY REPLY ME......
निशा: राजेक्ता, आप कुकर में केक की तरह मफिन भी बना सकते हैं, मफिन को बेक करने के लिये इडली स्टैन्ड का स्तेमाल कीजिये.
its very urgent
if possible, please send this receipt on my said mail id
thanks in advance
निशा: किरन, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अम्रित, आप इस ओवन में भी केक बना सकती हैं.
.
निशा: आरती, माइक्रोवेव के बटन में कन्वेक्सन का बटन रहता है, उसे क्लिक करना होता है, उसी के ऊपर क्लिक करके तापमान सैट किया जाता है, फिर समय.
निशा: डौली आप ये कुकर में भी बना सकती हैं.
please teach me how to make tutti frutti form papaya or petha,jo hum cake ya ice cream pe use krte hai {jo red green kai color ki hoti hai}plz jur bataye.
निशा: चिया, मैं कोशिश करूंगी.