केसर पिस्ता कुल्फी – Kesar Pista Kulfi – Saffron Pistachio Kulfi Recipe

हर किसी के बचपन की यादें किसी न किसी तरह की कुल्फी के साथ जुड़ी हुई होतीं है. आईये आज केसर पिस्ता मलाई कुल्फी (Kesar Pista MalaI KulfI) बनाकर अपने बचपन की याद ताजा करें
आइसक्रीम जहां नर्म मुलायम होती है जबकि कुल्फी रवेदार थोड़ा सख्त जमी हुई होती है. इसे एयर टाइट कन्टेनर में जमाने की आवश्यकता नहीं होती. इसे आप घर की कटोरियों में, छोटे कुल्हड़ नुमा मटकों में, छोटे ग्लास में या बाजार में उपलब्ध कुल्फी मोल्ड (Kulfi Moulds) में जमा लेते हैं,
पारम्परिक कुल्फी दूध को गाड़ा करके बनाई जाती है. इसमें दूध को इतना उबाला जाता है कि इसका आधे से भी कम भाग रह जाय. आजकल कुल्फी को घर में कन्डेंस्ड मिल्क और सूखे मिल्क पाउडर से भी बना लेते हैं लेकिन इसमें कुल्फी का वो स्वाद नहीं रहता. कुल्फी के स्वाद में दूध के रेशे होने चाहिये जैसे कि रबड़ी में रहते हैं. बल्कि आप कुल्फी को रबड़ी में थोड़ा दूध मिलाकर जमा हुआ रूप भी मान सकते हैं.
आप इस केसर पिस्ता कुल्फी में पिस्ते की जगह बादाम डालकर केसर बादाम कुल्फी (Kesar Badam Kulfi) या सिर्फ केसर डालकर केसर मलाई कुल्फी ( (Saffron Malai Kulfi) बना सकते है. केसर डालने से कुल्फी का रंग हल्का पीला होता है. बाजार में अधिक पीले कलर की कुल्फी में पीला रंग मिला होता है. इसलिये आपकी घर में बनी केसर कुल्फी अधिक पीलापन लिये नहीं होगी.
Read - Kesar Pista Kulfi – Saffron Pistachio Kulfi Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Pista Kulfi
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम्)
- ब्रेड स्लाइस - 4
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (पतले पतले काट लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पाउडर बना लीजिये)
विधि - How to make Saffron, Pistachio Kulfi
दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये. उबाल आने के बाद एक कप दूध अलग निकाल लीजिये, बचे हुये दूध को आधा रहने तक उबालिये. थोड़ी थोड़ी देर में दूध को चमचे से चलाते रहिये ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. दूध गाड़ा होने के बाद आग से इसे उतार कर ठंडा कर लीजिये.
ब्रेड स्लाइस के चारो ओर से किनारे हटा दीजिये. बचाये हुये एक कप दूध में केसर डालकर घोलिये.
अब गाड़ा किये दूध में ब्रेड तोड़ कर, चीनी अच्छी तरह मिक्स होने तक मिलाइये, केसर मिला दूध, इलाइची पाउडर और पिस्ते मिला कर चमचे से अच्छी तरह चलाये.
केसर पिस्ता कुल्फी जमाने के लिये मिश्रण तैयार है. इसे आइसक्रीम मोल्ड या मनचाहे बर्तन में जमा दीजिये. ये कुल्फी एकदम छोटे से मटके या छोटी कटोरियों में जमा सकते हैं. ये लगभग 4-8 घंटे में जम जायेंगी.
जमने के बाद केसर पिस्ता कुल्फी (Kesar Pista Kulfi) को काटकर ऊपर से एक दो पीस कतरे पिस्ते के डालकर परोसिये.
कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाइये: रैसिपी में दूध को गाढ़ा किया गया है, कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाने के लिये 500 दूध लीजिये, दूध को गाढ़ा करने की आवश्यकता नहीं है, दूध को गरम करना है, एक कप दूध में ब्रेड भिगो लीजिये. 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क और भीगी ब्रेड बचे हुये दूध में मिलाइये, चीनी नहीं डालनी है, मिश्रण को ठंडा होने पर, सारी चीजें इसी तरह डालकर कुल्फी बनाई जा सकती है.
सुझाव:
बच्चों के लिये कुल्फी आप किसी छोटे गिलास में जमा सकते हैं. जमने के समय इसमें पकड़ने के लिये कुल्फी स्टिक या छोटी चम्मच भी लगा सकते है.
कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाइये
Kesar Pista Kulfi – Saffron Pistachio Kulfi Recipe Video in Hindi
कमेंट (171)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
kya hum isme custard bhi daal skte hain?? agar haan to iski vidhi btaie
निशा: रुपाली, कस्टर्ड डाला जा सकता है, लेकिन कुल्फी दूध को गाढ़ा करके ही बनाई जाती है.
निशा: shaveta ji, कुल्फी के बैटर में जो दूध यूज किया है, उसमें पानी अधिक हो, दूध को पूरी तरह गाढ़ा नहीं किया हो तो इसमें बर्फ का स्वाद आता है.
निशा: सोानक जी दूध में पानी अधिक होने से एसा होता है, यदि आइसक्रीम मेकर हो उसके रिजल्ट ज्यादा अच्छे मिलते हैं.
निशा: हैपी ब्रेड डालना बिलकुल आवश्यक नहीं है, कुल्फी मावा मिलाकर भी बनाई जाती है.
निशा: रामानुज जी, क्रीम से अच्छा स्वाद आयेगा.
निशा: प्रियंका, केसर के बिना कुल्फी बनाई जा सकती है, कुल्फी बहुत अच्छी बनेगी और उसे पिस्ता कुल्फी बोलिये, धन्यवाद.
निशा: नेहा, उससे कुल्फी का कलर बदल जायेगा.
I want to ask that kulfi ko frig mein jamana hai ya freezer mein & kitne time ke liye jamana hai?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया, कुल्फी को फ्रिजर में जमाना है, 6-8 घंटे में कुल्फी जमकर तैयार हो जाती है.
निशा: चिन्की जी, डेयरी पर पैकेट में जो दूध मिलता है वह 3 प्रकार का दूध होता है, फुल क्रीम मीन्स उससे बिलकुल भी क्रीम नहीं निकाली गई है और टोन्ड जिससे 30 प्रतिशत क्रीम निकाल लेते हैं और डबल टोन्ड जिससे और भी अधिक क्रीम निकाल ली जाती है.
निशा: सौम्या जी, 1 कप दूध 225 ग्राम होता है.
Please tell why you used bread in kulfi ,what bread do in kulfi .
Secondly i want to khow the replacer of bread.
निशा: शरद, ब्रेड दूध और गाड़ा हो जाता है और स्वाद अच्छा आता है लेकिन आप ब्रेड नहीं डालना चाहते तो न डाले और इसकी जगह 100 ग्राम मावा क्रम्बल करके डाल दीजिये बहुत अच्छा स्वाद आयेगा.
निशा: धनपत जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजू जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशि, कुल्फी को कन्टेनर में भर कर फ्रीजर में रख दिजिये, 7-8 घंटे में कुल्फी जम कर तैयार जायेगी, उसमें आपको कुछ नहीं करना है, अगर फ्रीजर प्रोपर काम कर रहा है, तो कुल्फी जमेगी ही.
how r u mam, mam mai aapko thnx bola chahti hu maine pista kulfi pahli baar padh kar bani hai aur ghar me sabko bahut pasand aai ekdum bazar wala test hai thank you so much .
निशा: गीता, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: पिंकी कुल्फी को एअर टाइट कन्टेनर में जमाइये, अच्छी बनेगी.
bread dalna zaroori hai kya? bread ki jagah hum kuchh aur nahi dal sakte..
निशा: निशा मैं अब ठीक हूँ, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
I AM WAITING
निशा: आरजू, ब्रेड को दूध में भिगोने पर वह नरम हो जाती है, उसे अच्छी तरह से मिक्स करके मिलाना है.