केसर पिस्ता कुल्फी – Kesar Pista Kulfi – Saffron Pistachio Kulfi Recipe

📅 23 अप्रैल 2010 👁 5.3 लाख बार देखी गई 💬 171 कमेंट ★ 3.1 (9853)

Kesar Pista Kulfi

हर किसी के बचपन की यादें किसी न किसी तरह की कुल्फी के साथ जुड़ी हुई होतीं है. आईये आज केसर पिस्ता मलाई कुल्फी (Kesar Pista MalaI KulfI) बनाकर अपने बचपन की याद ताजा करें

आइसक्रीम जहां नर्म मुलायम होती है  जबकि कुल्फी रवेदार थोड़ा सख्त जमी हुई होती है.  इसे एयर टाइट कन्टेनर में जमाने की आवश्यकता नहीं होती. इसे आप घर की कटोरियों में, छोटे कुल्हड़ नुमा मटकों में, छोटे ग्लास में या बाजार में उपलब्ध कुल्फी मोल्ड (Kulfi Moulds) में जमा लेते हैं,

पारम्परिक कुल्फी दूध को गाड़ा करके बनाई जाती है.  इसमें दूध को इतना उबाला जाता है कि इसका आधे से भी कम भाग रह जाय.  आजकल कुल्फी को घर में कन्डेंस्ड मिल्क और सूखे मिल्क पाउडर से भी बना लेते हैं लेकिन इसमें कुल्फी का वो स्वाद नहीं रहता. कुल्फी के स्वाद में दूध के रेशे होने चाहिये जैसे कि रबड़ी में रहते हैं.  बल्कि आप कुल्फी को रबड़ी में थोड़ा दूध मिलाकर जमा हुआ रूप भी मान सकते हैं.

Kesar Pista Malai Kulfiआप इस केसर पिस्ता कुल्फी में  पिस्ते की जगह बादाम डालकर केसर बादाम कुल्फी  (Kesar Badam Kulfi) या सिर्फ केसर डालकर केसर मलाई कुल्फी ( (Saffron Malai Kulfi) बना सकते है.  केसर डालने से कुल्फी का रंग हल्का पीला होता है.  बाजार में अधिक पीले कलर की कुल्फी में पीला रंग मिला होता है.  इसलिये आपकी घर में बनी केसर कुल्फी अधिक पीलापन लिये नहीं होगी.

Read - Kesar Pista Kulfi – Saffron Pistachio Kulfi Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Pista Kulfi

  • दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम्)
  • ब्रेड स्लाइस - 4
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून (पतले पतले काट लीजिये)
  • चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)
  • छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पाउडर बना लीजिये)

विधि - How to make Saffron, Pistachio  Kulfi

दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये. उबाल आने के बाद एक कप दूध अलग निकाल लीजिये, बचे हुये दूध को आधा रहने तक उबालिये. थोड़ी थोड़ी देर में दूध को चमचे से चलाते रहिये ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. दूध गाड़ा होने के बाद आग से इसे उतार कर ठंडा कर लीजिये.

ब्रेड स्लाइस के चारो ओर से किनारे हटा दीजिये.  बचाये हुये एक कप दूध में केसर डालकर घोलिये.

अब गाड़ा किये दूध में ब्रेड तोड़ कर, चीनी अच्छी तरह मिक्स होने तक मिलाइये, केसर मिला दूध, इलाइची पाउडर और पिस्ते मिला कर चमचे से अच्छी तरह चलाये.

केसर पिस्ता कुल्फी जमाने के लिये मिश्रण तैयार है.  इसे आइसक्रीम मोल्ड या मनचाहे बर्तन में जमा दीजिये.  ये कुल्फी एकदम छोटे से मटके या छोटी कटोरियों में जमा सकते हैं. ये लगभग 4-8 घंटे में जम जायेंगी.

जमने के बाद केसर पिस्ता कुल्फी (Kesar Pista Kulfi) को काटकर ऊपर से एक दो पीस कतरे पिस्ते के डालकर परोसिये.

कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाइये:  रैसिपी में दूध को गाढ़ा किया गया है, कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाने के लिये 500 दूध लीजिये, दूध को गाढ़ा करने की आवश्यकता नहीं है, दूध को गरम करना है, एक कप दूध में ब्रेड भिगो लीजिये.  200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क और भीगी ब्रेड बचे हुये दूध में मिलाइये, चीनी नहीं डालनी है, मिश्रण को ठंडा होने पर, सारी चीजें इसी तरह डालकर कुल्फी बनाई जा सकती है. 

सुझाव:

बच्चों के लिये कुल्फी आप किसी छोटे गिलास में जमा सकते हैं.   जमने के समय इसमें पकड़ने के लिये कुल्फी स्टिक या छोटी चम्मच भी लगा सकते है.

कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाइये

Kesar Pista Kulfi – Saffron Pistachio Kulfi Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (9853 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (171)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mrs singh
nisha, kya kesar pista kulfi ko bazaar se rabri lakar jaldi ban jayegi ?kya bread neeche to nahin jam jati? pl reply . thanx.
निशा: बाजार से रबड़ी लाकर भी जम जायेगी और ब्रेड नीचे भी नहीं जमती.
helo mami im arpit gupta
isme kaju dale to or bhi jyada acha lagega
Saroj
Hi Nishaji, How r u? I made Icecream 2/3 times but khane mein ice ka taste ata hai. Though I kept material in airtight & normal both container. why? Please tell me, where I made mistakes.
निशा: सरोज आप दूध आधा होने तक गाढ़ा कीजिये और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये.
Harshita
Ni Nisha Ji,

How are you? Hope fine. You are doing a great job by providing this site. I really love your site, And have learn many things from the same.I desperately what you to please guide us hos to Make choco chip ice cream .As I have gone to many webistes bu they are making it with Eggs yolk. And being Vegetarian I want irt withiout them . Can you please help me in this.

Thanks in Advance.
meenu
Thanx Nisha for such a nice recipes.could u post the recipe for Falooda.How can we make at home,pls post it.
thanx
sapna
nisha ji maine kulfi bnai thi par usse jmne mein bhi time lga or jab wo jammi toh uspar halki halki brf jaisa lag raha tha pls mujhe btaiye aisa kyo hua reply
सपना, कुल्फी को 4-5 मिनिट के लिये फ्रीजर से निकाल कर बाहर रखिये और अब खाइये,वह बिलकुल अच्छी हो जाती है.
kavita
aap abhi taka kyon nahi mili.
aapki recipe bahut achchi hai.
varide
nisha ji,

whenever i make icecream/kulfi i get icicles in it.
barf ka taste aane se vo acchi nahi lagti.
can u pls. tell any solution to it.

Thanks
shraddha saxena
nishaji...i am really impressed with ur cooking skill. It is a woundrful item of deseart...
vartika pandey
thanx a lot.its really yummyyyy
krithika
Nishaji, ingredients list mein Kesar nahin likha hai. Kitna kesar use karna chahiye ?
निशा: बीना, केसर के 20-25 टुकड़े प्रयोग में लाइये.
sneha mishra
thanks a lot. please uuload some other easy icecream recipe.
ismail assenjee
hello nisha ji, after removing a cup of milk u have written that to boil remainig milk till it halves in quantity ,should we boil it or should we let it simmer in other word should it be halved on a high flame or on a low flame could u help?
thankyou.
निशा: स्माइल आप पहले आग तेज रखे, दूध में उबाल आने के बाद धीमी या मीडियम आग पर दूध को आधा रहने तक उबाल लीजिये.
khushi
kya market main bhi kulfi main bread dalti hai?
chandrika
I liked your recipe and waiting to make it, thank you, i have one question ,can we make sutarfeni at home
anu
nisha ji reply kijiye na muje rabri banani ha.
निशा: अनु रबड़ी में ब्रेड मिलाने की आवश्यकता तो नहीं हैं. रबड़ी का स्वाद तो उसमें पड़ी मलाई के लच्छे से ही आता है.
Shina
Hello Nisha Ji, i was looking for a long time for this traditional indian kulfi recipe, thanks a lot for that.
Can u please write the recipe for the faluda, i like very much kulfi with faluda but i never find how to make faluda.
It will be very nice if u can provide.
well thanks a lot for these tasty and healthy dishes.
bhakti
nisha ji reply kijiye.plzzzzzz
bhakti
mane suna ha ki rabri receipe me bread ka use hota ha lekin apki rabdhi receipe me bread use nhi hua to nisha ji agar hum rabri me bread use krna chahe to kis tarah karege.
निशा: भक्ती, रबड़ी में ब्रेड मिलाने की आवश्यकता तो नहीं हैं. रबड़ी का स्वाद तो उसमें पड़ी मलाई के लच्छे से ही आता है.
bhakti
nisha ji really u r great.