केसर पिस्ता कुल्फी – Kesar Pista Kulfi – Saffron Pistachio Kulfi Recipe

हर किसी के बचपन की यादें किसी न किसी तरह की कुल्फी के साथ जुड़ी हुई होतीं है. आईये आज केसर पिस्ता मलाई कुल्फी (Kesar Pista MalaI KulfI) बनाकर अपने बचपन की याद ताजा करें
आइसक्रीम जहां नर्म मुलायम होती है जबकि कुल्फी रवेदार थोड़ा सख्त जमी हुई होती है. इसे एयर टाइट कन्टेनर में जमाने की आवश्यकता नहीं होती. इसे आप घर की कटोरियों में, छोटे कुल्हड़ नुमा मटकों में, छोटे ग्लास में या बाजार में उपलब्ध कुल्फी मोल्ड (Kulfi Moulds) में जमा लेते हैं,
पारम्परिक कुल्फी दूध को गाड़ा करके बनाई जाती है. इसमें दूध को इतना उबाला जाता है कि इसका आधे से भी कम भाग रह जाय. आजकल कुल्फी को घर में कन्डेंस्ड मिल्क और सूखे मिल्क पाउडर से भी बना लेते हैं लेकिन इसमें कुल्फी का वो स्वाद नहीं रहता. कुल्फी के स्वाद में दूध के रेशे होने चाहिये जैसे कि रबड़ी में रहते हैं. बल्कि आप कुल्फी को रबड़ी में थोड़ा दूध मिलाकर जमा हुआ रूप भी मान सकते हैं.
आप इस केसर पिस्ता कुल्फी में पिस्ते की जगह बादाम डालकर केसर बादाम कुल्फी (Kesar Badam Kulfi) या सिर्फ केसर डालकर केसर मलाई कुल्फी ( (Saffron Malai Kulfi) बना सकते है. केसर डालने से कुल्फी का रंग हल्का पीला होता है. बाजार में अधिक पीले कलर की कुल्फी में पीला रंग मिला होता है. इसलिये आपकी घर में बनी केसर कुल्फी अधिक पीलापन लिये नहीं होगी.
Read - Kesar Pista Kulfi – Saffron Pistachio Kulfi Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Pista Kulfi
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम्)
- ब्रेड स्लाइस - 4
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (पतले पतले काट लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पाउडर बना लीजिये)
विधि - How to make Saffron, Pistachio Kulfi
दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये. उबाल आने के बाद एक कप दूध अलग निकाल लीजिये, बचे हुये दूध को आधा रहने तक उबालिये. थोड़ी थोड़ी देर में दूध को चमचे से चलाते रहिये ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. दूध गाड़ा होने के बाद आग से इसे उतार कर ठंडा कर लीजिये.
ब्रेड स्लाइस के चारो ओर से किनारे हटा दीजिये. बचाये हुये एक कप दूध में केसर डालकर घोलिये.
अब गाड़ा किये दूध में ब्रेड तोड़ कर, चीनी अच्छी तरह मिक्स होने तक मिलाइये, केसर मिला दूध, इलाइची पाउडर और पिस्ते मिला कर चमचे से अच्छी तरह चलाये.
केसर पिस्ता कुल्फी जमाने के लिये मिश्रण तैयार है. इसे आइसक्रीम मोल्ड या मनचाहे बर्तन में जमा दीजिये. ये कुल्फी एकदम छोटे से मटके या छोटी कटोरियों में जमा सकते हैं. ये लगभग 4-8 घंटे में जम जायेंगी.
जमने के बाद केसर पिस्ता कुल्फी (Kesar Pista Kulfi) को काटकर ऊपर से एक दो पीस कतरे पिस्ते के डालकर परोसिये.
कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाइये: रैसिपी में दूध को गाढ़ा किया गया है, कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाने के लिये 500 दूध लीजिये, दूध को गाढ़ा करने की आवश्यकता नहीं है, दूध को गरम करना है, एक कप दूध में ब्रेड भिगो लीजिये. 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क और भीगी ब्रेड बचे हुये दूध में मिलाइये, चीनी नहीं डालनी है, मिश्रण को ठंडा होने पर, सारी चीजें इसी तरह डालकर कुल्फी बनाई जा सकती है.
सुझाव:
बच्चों के लिये कुल्फी आप किसी छोटे गिलास में जमा सकते हैं. जमने के समय इसमें पकड़ने के लिये कुल्फी स्टिक या छोटी चम्मच भी लगा सकते है.
कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाइये
Kesar Pista Kulfi – Saffron Pistachio Kulfi Recipe Video in Hindi
कमेंट (171)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks alot for this recipe ma'am...rabdi bnake to m bnati thi par bread dalne se swad aur b badh gya aur quantity b....awesome recipe of kulfi..thanks agn
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha mam, mujhe aapki ye kulfi ki recipe bahut achchi lagi, actually meri sis ne ek baar chocolate ice-cream banai thi toh use me barf aa rahi thi, toh maine unse khaha ki aap nisha ji ki site par check kare, toh yahin se kulfi ki recipe hummne banai. Aur meri family me sabhi ko inti achchi lagi ki sare yahi puch rahe hai ki kitna mawa Dala hai....mere papa jinko bahut mushkil se pasad aati hai unhe toh inti achchi lagi ki baar-baar kha rahe hai.aapka bread ka idea bahut achcha laga.
Humme koi bhi recipe dekhni hoti hai toh hum aapki site se hi dekhte hai. Hummne samose bhi banaye the vo bhi bahut achche bane the.
Aaj hum bread gulab jamun bana rahe hai. I hope ki ye bhi bahut achche hi banege.
Thank you sooooooooooooo much nisha mam
निशा: NattuDullu ji, आपके ये कमेन्ट को मेरे उत्साह को बढ़ाते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji pls muze recipes book chaiye mai book ka payment kar dege
निशा: राकेश जी, मेरी रेसिपी बुक नहीं है, मेरा सारी रेसिपी मेरी वेबसाइट और मेरे चैनल पर ही हैं.
Hello Mam! Maine ye try kiya tha...Kulfi banan itna easy tha aur itni tasty kulfi bani ki sab puch rahe ki kisi ready made mix se banai hogi...Thank you so much!
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
My I feel ice crystals in my kulfi
Can we use any thing else at place of bread
Mene aapki receipe se kesar pista kulfi banai bahut hi achchi bani ...thank u so much......
निशा: गौरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा : कतई नहीं अनु, हम से सिर्फ कन्डेंस्ड मिल्क से भी बना सकते हैं.
निशा : अवश्य कोमल, हम इसमें केसर सीरप प्रयोग कर सकते हैं. इसके अलावा केसर सीरप को हम कुल्फी, आइसक्रीम, लड्डू, बरफी मिल्कशेक में भी प्रयोग कर सकते हैं. इसे आइसक्रीम के स्कूप के ऊपर भी थोड़ा सा डाल कर परोसा जा सकता है.
निशा: गौतम जी, इसे बनाकर देखिये और बताइये कि कैसा बनी?
निशा : अमृत, बाजार में प्लास्टिक के मोल्ड मिलते हैं और हम उनमें इसे जमा सकते हैं.
निशा : नितिन, चाकलेट कस्टर पाउडर से हम चाकलेट केक, चाकलेट मिल्क ड्रिंक, चाकलेट आइसक्रीम भी बना सकते हैं. इसे हल्का सा काफी में मिला कर भी प्रयोग कर सकते हैं.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kindly share...
निशा: ज्योति जी, कुल्फी को एअर टाइट कन्टेनर में जमायें तो आइस नहीं आयेगी, और सर्व करने से 5-6 मिनिट पहले फ्रिजर से निकाल कर रखने से कुल्फी आसानी से काट कर सर्व की जा सकती है. कुल्फी के ऊपर काजू और बादाम कि कतरन डालकर सर्व कर सक्ते हैं ये बहुत अच्छी लगेगी.
but plz y btaiye jaise hum iske banne k bad inko serving bowl m kaise dalenge
निशा: ज्योति जी, कुल्फी को टुकड़ों में काटकर सर्व कीजिये.
निशा: कविता जी हां बनाना की कुल्फी भी बन सकती है.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रेमा जी, इसमें ब्रेड का स्वाद तो पता ही नहीं चलता.
निशा: सुचि, इसमें नीबू डालने की आवश्यकता नहीं है, आप इसे एसे ही बनाइये ये बहुत अच्छी बनती है.
निशा: कुमावत जी, वेबसाइट पर कई प्रकार की कचौरी बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर कचौरी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकती है.
निशा: अर्पित जी, दूध को आधा रहने तक गाढ़ा कर लीजिये.
निशा: मंदीप जी, आइस क्रीम के लिये फुल क्रीम दूध का यूज कीजिये और एअर टाइट कन्टेनर में आइस क्रीम जमायें, बर्फ नहीं आयेगी.
Very nice recipe, I had tried it too, But Can you please tell me that If I add Bread it gives taste of Raw Bread, Why does it happened?
Because my husband didn't liked the taste of Raw Bread. Please solve my problem too.
Thanks :)
निशा: प्रियंका जी, कुल्फी में ब्रेड का अलग से स्वाद नहीं आता, कुल्फी अच्छी लगती है और आप ब्रेड नहीं पसन्द करती हैं तो ब्रेड नहीं डालें, दूध में 100 ग्राम मावा क्रम्बल करके डालकर मिला दीजिये और कुल्फी बना लीजिये, बहुत अच्छी कुल्फी बन कर तैयर होगी.