बेल का शरबत (Bel ka Sharbat – Wood Apple Squash)

ठंडे का मतलब कोकाकोला तो बिल्कुल भी नहीं होता. गर्मियों के थपेड़े में जो राहत प्राकृतिक पेयों से मिलती है इसका बोतलों के भरे नकली मीठे पानी से क्या तुलना! सुबह आफिस निकलते समय यदि आप बेल के शरबत का एक गिलास ले लें तो दिन भर गरमी और लू से बचे रहेंगे.
प्राकृतिक पेयों में आम का पना, तरबूज का शरबत (Watermelon Juice), दही की लस्सी (Dahi ki Lassi), ठंडाई (Thandai), आम का शरबत (Mango Sharbat) या फालसे का शर्बत (False ka sharbat) के साथ साथ
बेल का शरबत (Wood Apple or Golden Apple)
भी बनाकर देखिये और असली ठंडक अनुभव कीजिये. आईये आज बेल का शरबत (Bel ka Sharbat - Wood Apple Squash) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bel ka Sharbat
- बेल फल - 2
- चीनी - 4 --5 टेबल स्पून

वैकल्पिक
- भुना जीरा - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 चम्मच
विधि: How to make Bel ka Sharbat
बेल को धोइये, काटिये और गूदा निकाल लीजिये.
एक भगोने में गूदे से दो गुना पानी डालकर अच्छी तरह मसल लीजिये. इतना मसलिये कि सारा गूदा और पानी एक लगने लगे.
इस मसले गूदे को मोटे छेद वाली चलनी में छान लीजिये, चमचे से दबा दबा कर सारा रस निकाल लीजिये.
निकाले हुये रस में चीनी मिला लीजिये. जब चीनी अच्छी तरह घुल जाय तो इसमें ठंडा पानी या बर्फ के क्यूब मिलाईये. नमक और भुना जीरा भी मिलाईये. एक किलो बेल के फल से लगभर चार पांच गिलास शरबत बन जाता है.
ठंडा मीठा बेल का शरबत तैयार है.
कमेंट (117)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
आपकी रेसिपी सचमुच आसान और विस्तृत होती है. आप पाक-कला की जादूगर है. आपकी सभी रेसिपी की यह बहुत बड़ी विशेषता है की यह सभी वर्गों का ध्यान रखती है. प्याज - लहसुन न खाने वाले मेरे जैसे लोगो के लिए तो ये साईट वरदान के समान है. और जो प्याज लहसुन खाते है उनके लिए भी आप हर रेसिपी के अंत में तरिका बता ही देती है. Thank u very much mam. :)
निशा: हेमन्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुषमा जी, शर्बत को बिना चीनी के बनायें, तो डायबटीज वालों को दिया जा सकता है.
i wanna ask about how to make bel murabba or kandy..pls suggest soon
निशा: तरुना जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: जगदीश जी, सुगर वालों को चीनी बहुत कम खानी होती है, शर्बत में चीनी कम डालें या सुगर फ्री का यूज करें, बेल का शर्बत पीया जा सकता है, धन्यवाद.
निशा: नेहा, बेल के शर्बत को तुरन्त ताजा बना कर पी सकते हैं, और कन्सन्ट्रेट बनाकर 3-4 महिने रखा जा सकता है, प्लीज इसके लिये आप वीडियो देख लेंगी तो एकदम आसान हो जायेगा, धन्यवाद.
निशा: निशा, बेल इसमें फायदेमन्द है.
निशा: बसन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पवन जी, ये जूस तो अच्छा है अवश्य लीजिये.
निशा: मीनल जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अजय, आप सही कह रहे हैं, बेल का मुरब्बा ठंडा होता है, लेकिन कमर का दर्द किस वजह से ये नहीं कह सकते हैं, आप बेल का मुरब्बा खाना बन्द करके कुछ गरम चीजें खायें हो सक्ता है कि आपको आराम हो जायें.
निशा: सुलोचना, पके बेल से शर्बत बन सकता है.
निशा: सोनल, हर एक शर्बत चीनी के साथ ही बनते हैं, चीनी की जगह खाड़ या ब्राउन सुगर ली जा सकती हैं, अगर आप इन्सटेन्ट बना रहे हैं तो शहद ले सकते हैं.
निशा: मनोहर, बेल का शर्बत गर्मी से राहत देता है और पेट के पाचन, लूज मोसन,कोन्स्टीपेशन आदि को भी सही करता है, धन्यवाद.
निशा: महेश, ये कान्स्टीपेशन दूर करता है, और पाचन के लिये बहुत अच्छा होता है, शर्बत को गर्मी के मौसम में ही लिया जाता है.
निशा: वीना, कोकम का शरबत का वीडियो आप मेरे चैनल पर देख सकती हैं, मैं इसकी रैसिपी भी लिख दूंगी.
we have a huge wood apple tree and it has 100s of bel growing !
I tried the sherbet and it turned out awesome !
निशा: शुभि मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अभी, शर्बत को खाने से पहले, सुबह या शाम को या जब भी आपका मन हो आप शर्बत पी सकते हैं.
निशा: सिम्मी, बेल शर्बत को अधिक दिन तक रखने के लिये उसे अलग तरीके से बनाना होगा, बेल के पल्प को निकाल कर थोड़े से पानी में उसे उबाल लीजिये, मैस कीजिये, छान का पल्प निकाल लीजिये, 2 कप चीनी में आधा कप पानी डालिये और चीनी घुलने तक पका कर चाशनी बना लीजिये, चाशनी में बेल का पल्प मिला कर छान कर फ्रिज में रख लीजिये और 2 महिने तक यून में लाइये और अधिक दिन तक चलाने के लिये, 1 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट डालिये.
निशा: शीला, आपके लिये अनार के जूस की रैसिपी हम लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: शिप्रा, केक और आइसक्रीम की रैसिपी तो वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, आप मीनू पर जाकर या सर्च बटन पर लिख कर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: आसवान, बेल का शर्बत बनाकर ही लिया जाता है.
and use after some days
निशा: अनुपमा, ये वेल का शरबत तो आप 3 दिन तक फ्रिज में रखकर पी सकती हैं. कन्सन्ट्रेट शरबत के लिये इसे अलग तरी के से बनायेंगे, धन्यवाद.