बेल का शरबत (Bel ka Sharbat – Wood Apple Squash)

ठंडे का मतलब कोकाकोला तो बिल्कुल भी नहीं होता. गर्मियों के थपेड़े में जो राहत प्राकृतिक पेयों से मिलती है इसका बोतलों के भरे नकली मीठे पानी से क्या तुलना! सुबह आफिस निकलते समय यदि आप बेल के शरबत का एक गिलास ले लें तो दिन भर गरमी और लू से बचे रहेंगे.
प्राकृतिक पेयों में आम का पना, तरबूज का शरबत (Watermelon Juice), दही की लस्सी (Dahi ki Lassi), ठंडाई (Thandai), आम का शरबत (Mango Sharbat) या फालसे का शर्बत (False ka sharbat) के साथ साथ
बेल का शरबत (Wood Apple or Golden Apple)
भी बनाकर देखिये और असली ठंडक अनुभव कीजिये. आईये आज बेल का शरबत (Bel ka Sharbat - Wood Apple Squash) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bel ka Sharbat
- बेल फल - 2
- चीनी - 4 --5 टेबल स्पून

वैकल्पिक
- भुना जीरा - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 चम्मच
विधि: How to make Bel ka Sharbat
बेल को धोइये, काटिये और गूदा निकाल लीजिये.
एक भगोने में गूदे से दो गुना पानी डालकर अच्छी तरह मसल लीजिये. इतना मसलिये कि सारा गूदा और पानी एक लगने लगे.
इस मसले गूदे को मोटे छेद वाली चलनी में छान लीजिये, चमचे से दबा दबा कर सारा रस निकाल लीजिये.
निकाले हुये रस में चीनी मिला लीजिये. जब चीनी अच्छी तरह घुल जाय तो इसमें ठंडा पानी या बर्फ के क्यूब मिलाईये. नमक और भुना जीरा भी मिलाईये. एक किलो बेल के फल से लगभर चार पांच गिलास शरबत बन जाता है.
ठंडा मीठा बेल का शरबत तैयार है.
कमेंट (117)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, धन्यवाद.
निशा: सुरेन्दर जी, सीड्स को निकाल कर हटाना होता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya bel ka murraba unripe bel e ban sakta hai agr haa toh kaise please mujse recipe batao mai banana chahta hau
निशा: जय जी, बेल का मुरब्बा कम पके फलों से बनता है, बेल के छिलके हटाकर बीज हटा कर टुकड़े बना लीजिये, बेल के टुकड़ों को 3 मिनिट स्टीम कर लीजिये, चाशनी बनायें और बेल के स्टीम किये हुये टुकड़े चाशनी में डालकर, चाशनी को गाढ़ा 2 तार की कनसिसटेन्सी होने तक पकायें, मुरब्बा के ठंडा होने पर थोडा सा नीबू का रस डालें, और साफ सूखे कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, यूज कीजिये.
निशा: रामलाल जी, फलों के रस ताजे ही यूज किये जाते हैं.
sir mera pet 1mahine se kharab digetion kharab ha kuch upay btaye
सर क्या बेल शरबत को 3 से 5
साल के बच्चे को दे सकते है..?
निशा: महेश जी, अवश्य दे सकते हैं.
Very nice recipe and I'm sure I can beat all other bottled drinks. Keep it up Nishaji
Please launch your cookbooks and Android Apps if possible. :)
Many of your recipes are traditionally awesome and this is rare nowadyas. I'm so happy that you are developing the better and healthy nation. :)
निशा: देव, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi bel ke murabba ke kya fayeda hi
Thanks..........
bel ka murbba banane ki bidhi & saman kya he
निशा: बेल का मुरब्बा मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अनिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, बेल के गूदे का स्वाद तो उस शर्बत में आयेगा ही, उसके अन्दर के बीज उसमें मैश न करें और स्वाद को बढ़ाने के लिये इसमें नीबू का रस डाला जा सकता है.
निशा: नवीन जी, बेल के शर्बत को बिना दूध के ही बनायें, ज्यादा अच्छा होता है.
निशा; सुनीता जी, उसके लिये मैं कोशिश करूंगी.
Sir/Madam.
Every day morning we take half table spoon bela leaf with empty stomach.so pls suggest me how it benifit for human life.
If we take everyday what benifit for me.
Regards
Bibhu
BBSR
ODISHA
निशा: बिभूदत्त जी, कहा जाता है कि इसे इस तरह खाने से BP को कन्ट्रोल करने में फायदा होता है, बोडी पेन में भी फायदा होता है.
निशा: मुकुट, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुन्जन, इसमें बीज पिसने नहीं चाहिये, बीज पिसने ये बिटर हो सकता है