बेल का शरबत (Bel ka Sharbat – Wood Apple Squash)

📅 14 अप्रैल 2010 👁 4.7 लाख बार देखी गई 💬 117 कमेंट ★ 3.7 (6143)

image

ठंडे का मतलब कोकाकोला तो बिल्कुल भी नहीं होता. गर्मियों के थपेड़े में जो राहत प्राकृतिक पेयों से मिलती है इसका बोतलों के भरे नकली मीठे पानी से क्या तुलना! सुबह आफिस निकलते समय यदि आप बेल के शरबत का एक गिलास ले लें तो दिन भर गरमी और लू से बचे रहेंगे.

प्राकृतिक पेयों में आम का पना, तरबूज का शरबत (Watermelon Juice), दही की लस्सी (Dahi ki Lassi), ठंडाई (Thandai), आम का शरबत (Mango Sharbat) या फालसे का शर्बत (False ka sharbat) के साथ साथ

बेल का शरबत (Wood Apple or Golden Apple)

भी बनाकर देखिये और असली ठंडक अनुभव कीजिये. आईये आज बेल का शरबत (Bel ka Sharbat - Wood Apple Squash) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bel ka Sharbat

  • बेल फल - 2
  • चीनी - 4 --5 टेबल स्पून

वैकल्पिक

  • भुना जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 चम्मच

विधि: How to make Bel ka Sharbat

बेल को धोइये, काटिये और गूदा निकाल लीजिये.
एक भगोने में गूदे से दो गुना पानी डालकर अच्छी तरह मसल लीजिये.  इतना मसलिये कि सारा गूदा और पानी एक लगने लगे.

इस मसले गूदे को मोटे छेद वाली चलनी में छान लीजिये, चमचे से दबा दबा कर सारा रस निकाल लीजिये.

निकाले हुये रस में चीनी मिला लीजिये.  जब चीनी अच्छी तरह घुल जाय तो इसमें ठंडा पानी या बर्फ के क्यूब मिलाईये.   नमक और भुना जीरा भी मिलाईये.  एक किलो बेल के फल से लगभर चार पांच गिलास शरबत बन जाता है.

ठंडा मीठा बेल का शरबत तैयार है.

Read this recipe in English
" Bel Ka Sharbat - Wood Apple Squash"

Bel ka Sharbat – Wood Apple Squash Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (6143 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (117)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

dali
thanks
NishaMadhulika
dali जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Ravi vishwakarma
Bahut bahut Dhanyabaad ,,
NishaMadhulika
रवि जी, मुझे खुशी है की आपको यह रेसिपी पसंद आई. आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद एवं आभार.
Nisha
Bel KA sarbat banake rakhna hai to Kaiser preserve kare,plz.
NishaMadhulika
निशा जी, बेल शर्बत को अधिक दिन तक रखने के लिये उसे अलग तरीके से बनाना होगा, बेल के पल्प को निकाल कर थोड़े से पानी में उसे उबाल लीजिये, मैश कीजिये, छान का पल्प निकाल लीजिये, 2 कप चीनी में आधा कप पानी डालिये और चीनी घुलने तक पका कर चाशनी बना लीजिये, चाशनी में बेल का पल्प मिला कर छान कर फ्रिज में रख लीजिये और 2 महिने तक यूज में लाइये और अधिक दिन तक चलाने के लिये, 1 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट डालिये.
धीरज त्यागी
बहुत ही अच्छा
NishaMadhulika
धीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajiv Kumar Mahendru
Nisha ji, you are really great. We are watching you regularly in tatasky and our whole family is mad for your recipes.
But there is one request. You must tell us how and when to add onions and garlic ginger in each and every recipe since we eat these ingredients also. Thanks.
NishaMadhulika
राजीव जी, आपके सहयोग ओर स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.वैसे मैं बहुत सी रेसिपी में प्याज का उपयोग कैसे करें इसे भी बताती रहती हूं.
शैलेंद्र मधुकर
कृपया बेल की कैंडी बनाने की विधि बताएं
NishaMadhulika
शैलेंद्र जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
bishnudeo singh
how to preserve bel ka sharbat for long period of time. please guide. can i use this for whole year?

निशा: बेल शर्बत को अधिक दिन तक रखने के लिये उसे अलग तरीके से बनाना होगा, बेल के पल्प को निकाल कर थोड़े से पानी में उसे उबाल लीजिये, मैश कीजिये, छान का पल्प निकाल लीजिये, 2 कप चीनी में आधा कप पानी डालिये और चीनी घुलने तक पका कर चाशनी बना लीजिये, चाशनी में बेल का पल्प मिला कर छान कर फ्रिज में रख लीजिये और 2 महिने तक यून में लाइये और अधिक दिन तक चलाने के लिये, 1 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट डालिये.
Mir Mohammed Ali
Which company make original jucie
Ashok N Maheshwari
I live in Vadodara. Where is this Bel fruit ( wood apple ) ? & In which season
निशा: अशोक जी, बेल फ्रूट गर्मी के मौसम में मई, जून, जुलाई में आता है.
pkjain
How much time we can keep jus in storag

निशा: यह शरबत तो ताजा ताजा पीने के लिये है, आप चाहें तो फ्रिज में रख कर 2 दिन में भी पी सकते हैं.
Hitender chand rajwar
Kya Beal Parta ka Guise Diabetic patient pee sakta hai
निशा: हितेन्दर जी,बेल का शर्बत डायबेटिक पेशेन्ट के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसमें चीनी बहुत कम डालें.
Sonam
Mne bel ka sarbat mein kuch naya kiya usme pani k sath thora milk b milaya...bhut yummy tha...

निशा: सोनम जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Neelam Punjabi
हमने पहली बार बनाया बेल का शर्बत। सबको बहुत अच्छा लगा। शुक्रिया ।

निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Munmun kushwaha
Bel sharbat really works.It us best choice to being healthy

निशा: मुनमुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mayuri
Nishaji can I buy Bel which we get in market which are small in size which is offered to lord shivji during shravan. It won't harm (toxin) if i use that it won't harm food poisoning sort of thing
Niranjan vyas
Nisha ji aap ki koi racepi book h kya hame kaha milege

निशा: निरंजन जी, हमारी कोई रेसिपी बुक नही है. आप हमारी सभी रेसिपीज़ हमारी वेबसाइट और यूट्ब चैनल पर उपलब्ध हैं.
Monika agrawal
Bel k sharbat mai neebu dal sakte hai ki nahi

निशा: मोनिका जी, हां नींबू डाल सकते हैं.
रमेश पुरोहित
Nishaji, iske medicinal use aur benefits ke bare me bhi bataye !

निशा: रमेश जी, बेल का शर्बत शरीर को शीतलता प्रदान करता है, कॉलेस्ट्रोल, मधुमेह को नियंत्रित रखता है. पेट की समस्याएं जैसे कब्ज से राहत दिलाता है.
H. A. KHAN
Very good
Bel ka sharbat market me milta hai kya
निशा: खान जी हां ये मार्केट में भी मिलता है.
H. A. KHAN
Nisha Ji very nice,
Bel ka sharbat pat ki marod me bhi kam karta hai
निशा: खान जी हां ये पेट के पाचन को सही रखने में हैल्प करता है.
raj patil
Nisha g kya aap mujhe anar ka juice kese banate he iske bare me kuchh bata sakti ho?
निशा: राज जी हां, अनार के दाने निकाल लीजिये, जार में डालिये, थोड़ा पानी मिलाइये, और ग्राइन्ड कर लीजिये, छान लीजिये, जूस तैयार है, इसमें आप थोड़ी शुगर या शहद और काला नमक मिला सकते हैं.
Bhavya singh
Can we also add lemon juice for flavour?

निशा: भव्या जी, अवश्य डाल सकते हैं.
Neha
Sarbat bhut achcha
hai

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
raju gaowala
hello nisa ji mai nay aapki site k dwara बेल का शरबत banana sikha or Sab ko pelya pany ghar meri sab nay bahut tarif ki. apko is k liye thanks"

निशा: राजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद
monika sachdeva
nisha Ji u r 2 gud.

निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
raja
bel ke juice se gees banti h ya nhi
Aditya Gupta
ruafza, khas, orange & mango sharbat kaise banaye
निशा: आदित्य जी, रोज शर्बत और मेन्गो शर्बत की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं, वह आप देख सकते हैं.
meena Gupta
Please type your
comment here
Nisha Ji
apki sabhi Recpi bhuot achi hoti hai hame amle ka syrup Ki recpi bathy
Jo bottle me bher ker rakh le
निशा: मीना जी, आंवले का जूस कैसे बनायें इसके लिये मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर देख सकते हैं, ये पहले से उपलब्ध हैं.
[email protected]
belमैने काफ़ी सालों पहले बेल का शर्बत पीया था bel se pachan kriya majabut hota hai
saumya singh
bel ka sharbat seht ke liye bhut achha hai .