Stuffed ShimlaMirch भरवां शिमला मिर्च

भरवाँ शिमला मिर्च (Stuffed Simla Mirch) खाने में बहुत ही अच्छी लगती है. अगर आप इसे बनायें तो आप भी यही महसूस करेंगे. आइये भरवाँ शिमला मिर्च (Bharwa Shimla Mirch) बनाते हैं
Read - Stuffed Shimla Mirch Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Shimla Mirch
चार लोंगों के लिये
- शिमला मिर्च ———- 5-6
- आलू ———- 300 ग्राम या 5-6
- तेल ———- 4 टेबिल स्पून
- हींग ———- 1-2 पिन्च
- जीरा ———- आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——— एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक ——– स्वादानुसार
विधि - How to make Stuffed Shimla Mirch
सबसे पहले आलू उबालने रख दें.
शिमला मिर्च अच्छी तरह धोलें. अब उनके डन्ठल चाकू की सहायता से निकाल दें, साथ ही उनके अन्दर के बीज भी निकाल कर हटा दें.
अब उबाले हुये आलुओं को छील लें और बारीक तोड़ लें. कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दीजिये. अब इस मसाले को आधा मिनिट तक भूनिये. इसमें आलू और नमक डाल दीजिये. कलछी से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये. गैस से उतार लीजिये और ठंडा होने दीजिए. पिठ्ठी शिमला मिर्च में भरने के लिये तैयार है.
अब शिमला मिर्च लीजिये और उसमें ये पिठ्ठी भर दीजिये. जो डन्ठल आपने हटाए थे वे लगा कर उसके काटे हुये स्थान को बन्द कर दीजिये. इसी तरह सारे शिमला मिर्च भर कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में बचा हुआ तेल ( 3 टेबिल स्पून ) डाल कर गरम कीजिये. और उसमें वे शिमला मिर्च लगा कर रख दीजिये, और ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद ढक्कन खोलकर उनको पलट दीजिये. अब दुबारा ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद खोलिये और जिस ओर शिमला मिर्च नहीं सिके हैं उस साइड नीचे की तरफ करते हुये पलट दीजिये. 1-2 मिनिट में ये बन कर अब तैयार होने वाले हैं. आप स्वयं देखिये कि सारे शिमला मिर्च मुलायम हो गये हैं. और अब शिमला मिर्च (Stuffed Capsicum) तैयार हैं.
शिमला मिर्च बाउल में निकाल कर रख लीजिये, और पराठे, नान, चपाती किसी के भी साथ खाइये.
Stuffed Shimla Mirch video
कमेंट (151)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुशील, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती, माइक्रोवेव में स्टफ्ड शिमला मिर्च बहुत अच्छी बनेंगी.
निशा: भारती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मानसी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i love cooking pls send me new new recipies of statars.....
निशा: बबिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वर्ना, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी, आलू उबाल लीजिये, छीलिये और मीडियम आकार के टुकड़ों में काट लीजिये, कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, हींग, जीरा, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये, आलू के टुकड़े डालिये, अमचूर पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालिये और 2 -3 मिनिट मसाले मिक्स करते हुये भून लीजिये, लीजिये तैयार हैं, झटपट आलू.
निशा: अतुल मैं अवश्य कोशिश करुंगी
निशा: सिन्धु,जी हां मैं भरवां टमाटर का वीडियो भी अपलोड करूंगी.
I like your Recipes. I have a suggestion for you. Why don't you include the link to the videos along with recipes? I found your video to this recipe on you tube later.
निशा: VP,वेवसाइट पर सारी रैसिपी के मेन फोटो पर प्ले बटन आ जाता है, जिसे क्लिक करके वीडियो देखा जा सकता है.
निशा: उर्मिला, बेसन की भी शिमला मिर्च बनाई जाती हैं, वह स्वाद में अलग होती हैं, आप बेसन की शिमला मिर्च बनाइये, अच्छी बनेंगी.
Thanks for your recipes,Today i was looking for amla candy recipe and i got your site its realy very good,now it almost 3 hours i am surfing only your site all recipes are very good.
निशा: मेहा धन्यवाद.
recipe si nice and helpful
thanx dear
निशा: जेवी, आप शिमला मिर्च ओवन में भी बना सकते हैं.