Stuffed ShimlaMirch भरवां शिमला मिर्च

भरवाँ शिमला मिर्च (Stuffed Simla Mirch) खाने में बहुत ही अच्छी लगती है. अगर आप इसे बनायें तो आप भी यही महसूस करेंगे. आइये भरवाँ शिमला मिर्च (Bharwa Shimla Mirch) बनाते हैं
Read - Stuffed Shimla Mirch Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Shimla Mirch
चार लोंगों के लिये
- शिमला मिर्च ———- 5-6
- आलू ———- 300 ग्राम या 5-6
- तेल ———- 4 टेबिल स्पून
- हींग ———- 1-2 पिन्च
- जीरा ———- आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——— एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक ——– स्वादानुसार
विधि - How to make Stuffed Shimla Mirch
सबसे पहले आलू उबालने रख दें.
शिमला मिर्च अच्छी तरह धोलें. अब उनके डन्ठल चाकू की सहायता से निकाल दें, साथ ही उनके अन्दर के बीज भी निकाल कर हटा दें.
अब उबाले हुये आलुओं को छील लें और बारीक तोड़ लें. कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दीजिये. अब इस मसाले को आधा मिनिट तक भूनिये. इसमें आलू और नमक डाल दीजिये. कलछी से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये. गैस से उतार लीजिये और ठंडा होने दीजिए. पिठ्ठी शिमला मिर्च में भरने के लिये तैयार है.
अब शिमला मिर्च लीजिये और उसमें ये पिठ्ठी भर दीजिये. जो डन्ठल आपने हटाए थे वे लगा कर उसके काटे हुये स्थान को बन्द कर दीजिये. इसी तरह सारे शिमला मिर्च भर कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में बचा हुआ तेल ( 3 टेबिल स्पून ) डाल कर गरम कीजिये. और उसमें वे शिमला मिर्च लगा कर रख दीजिये, और ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद ढक्कन खोलकर उनको पलट दीजिये. अब दुबारा ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद खोलिये और जिस ओर शिमला मिर्च नहीं सिके हैं उस साइड नीचे की तरफ करते हुये पलट दीजिये. 1-2 मिनिट में ये बन कर अब तैयार होने वाले हैं. आप स्वयं देखिये कि सारे शिमला मिर्च मुलायम हो गये हैं. और अब शिमला मिर्च (Stuffed Capsicum) तैयार हैं.
शिमला मिर्च बाउल में निकाल कर रख लीजिये, और पराठे, नान, चपाती किसी के भी साथ खाइये.
Stuffed Shimla Mirch video
कमेंट (151)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Isse hume mirch ko paltana ni pdega bar2
निशा:लक्षमी जी, मिर्च को पलटना तो पड़ेगा ही, बिना पलटे आधी मिर्च भी अच्छी नही सिकेगी.
Mai mumbai akele rahta hu without my family
App k website k through mail acche dish taiyar kar let's hu aur office me log kafi meri tarif karte hai.
Thank you for great job plz keep it up.
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं हमेशा ही कुछ नया करती रहूंगी.
please tell red yellow capsicum receipe.
निशा: राशिम जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam maine aapki banai kafi sari recipe banai jo bahut hi acchi bani thanku so much mam
muhaaaa
निशा: बर्खा जी, हा स्टफिंग दोंनो चीजों से बनाई जाती है, पनीर की स्टफिंग मे लिये पनीर को क्रम्बल करके, उसमें मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार की जाती है और न्यूटरी चूरा से स्टफिंग बनाने के लिये, उबलते पानी में चूरा डालिये और 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, अतिरिक्त पानी छान कर हटा दीजिये. और पैन में थोड़ा तेल मसाले डालकर फ्राइ कर लीजिये, स्टफिंग तैयार है.
Main aapse ek question poocna chahti hu ki hum stuffed capsicum microwave me kaise banaye.
निशा: दिव्या, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चित्रा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद और नव वर्ष की ढेरों शुभकानायें.
निशा: सोनक जी, शिमला मिर्च को डंठल की तरह से डंठल के चारों ओर चाकू घुमाते हुये एक कैप की तरह डंठल को निकाल लीजिये, बीज खाली करके मिर्च को भर लीजिये या बगल से ऊपर से नीचे की ओर जिस तरह अचार के लिये हरी मिर्च काटी जाती है उस तरह काट सकते हैं.
निशा: अंजली, शिमला मिर्च में मसाला भर कर, कढ़ाई में तेल डालकर, मिर्च की सिंगल लेयर लगा कर, ढककर सेकें थोड़े समय बाद सावधानी पूर्वक पलट दें,और सावधानी से पलटते हुये चारों ओर सेक लीजिये. मिर्च से मसाला बिलकुल नहीं निकलता है, बहुत अच्छी शिमला मिर्च बनकर तैयार होती है.
निशा: यासमीन, मसाले भूनते समय गैस धींमी रखें, कोई मसाला नहीं जलेगा, और सावधानी के तौर पर पानी पास मे रख लीजिये, अगर मसाले जल रहे हों तो उसमें तुरन्त थोड़ा सा पानी डाल दीजिये.
we would like to have receipe for stuffed brinjal
regards
निशा: आयुषी, जी हां मैं अवश्य बनाऊंगी.