Stuffed ShimlaMirch भरवां शिमला मिर्च

भरवाँ शिमला मिर्च (Stuffed Simla Mirch) खाने में बहुत ही अच्छी लगती है. अगर आप इसे बनायें तो आप भी यही महसूस करेंगे. आइये भरवाँ शिमला मिर्च (Bharwa Shimla Mirch) बनाते हैं
Read - Stuffed Shimla Mirch Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Shimla Mirch
चार लोंगों के लिये
- शिमला मिर्च ———- 5-6
- आलू ———- 300 ग्राम या 5-6
- तेल ———- 4 टेबिल स्पून
- हींग ———- 1-2 पिन्च
- जीरा ———- आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——— एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक ——– स्वादानुसार
विधि - How to make Stuffed Shimla Mirch
सबसे पहले आलू उबालने रख दें.
शिमला मिर्च अच्छी तरह धोलें. अब उनके डन्ठल चाकू की सहायता से निकाल दें, साथ ही उनके अन्दर के बीज भी निकाल कर हटा दें.
अब उबाले हुये आलुओं को छील लें और बारीक तोड़ लें. कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दीजिये. अब इस मसाले को आधा मिनिट तक भूनिये. इसमें आलू और नमक डाल दीजिये. कलछी से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये. गैस से उतार लीजिये और ठंडा होने दीजिए. पिठ्ठी शिमला मिर्च में भरने के लिये तैयार है.
अब शिमला मिर्च लीजिये और उसमें ये पिठ्ठी भर दीजिये. जो डन्ठल आपने हटाए थे वे लगा कर उसके काटे हुये स्थान को बन्द कर दीजिये. इसी तरह सारे शिमला मिर्च भर कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में बचा हुआ तेल ( 3 टेबिल स्पून ) डाल कर गरम कीजिये. और उसमें वे शिमला मिर्च लगा कर रख दीजिये, और ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद ढक्कन खोलकर उनको पलट दीजिये. अब दुबारा ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद खोलिये और जिस ओर शिमला मिर्च नहीं सिके हैं उस साइड नीचे की तरफ करते हुये पलट दीजिये. 1-2 मिनिट में ये बन कर अब तैयार होने वाले हैं. आप स्वयं देखिये कि सारे शिमला मिर्च मुलायम हो गये हैं. और अब शिमला मिर्च (Stuffed Capsicum) तैयार हैं.
शिमला मिर्च बाउल में निकाल कर रख लीजिये, और पराठे, नान, चपाती किसी के भी साथ खाइये.
Stuffed Shimla Mirch video
कमेंट (151)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: किरन जी, आपको मेरी वेबसाइट पर शिमला मिर्च की अन्य रैसिपी भी मिल जाएंगी, आप उन्हें देख सकती हैं.
jab m kuch bhi bnane ki sochta hu e apki hi site open krta hu
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, बिलकुल डाल सकते हैं
निशा: संदीप जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार पनीर, मटर पनीर की स्टफिंग ले सकते हैं.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेह जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Aapke recipes ne hume Bahut easy bana diya Kisi Ka wait nahi karna padta ki koi bataye
Thank you so much
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशी जी, मेरी वेबसाइट पर बेसन की भरवां मिर्च की रेसिपी दी हुई है आप उसे देख कर बेसन की भरवां शिमला मिर्च बना सकती हैं.
निशा: कविता जी, मिर्च को धीमी आग पर थोड़ा और पका लीजिये, स्मैल नहीं रहेगी.
Stuffed shimla mirch came out very well. Thanks
निशा: रश्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
H dear,
Aapka stuff shimla mirch ka recipes maine try kiya aur sabko bauth pasand bhi aaya...kya iske alawa aur koi dish bhi ban sakta hai shimla mirch se. Plz suggest. ..
निशा: बरखा जी, शिमला मिर्च आलू और बेसनी शिमला मिर्च की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
kya stuffing me tomato bhi use kar sakte hai
निशा: जी हां टमाटर यूज किये जा सकते हैं.
निशा: hk बहुत बहुत धन्यवाद.
I have been trying your receipe since a few months. That all are great. Very easy to learn.
Keep sharing
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I just want to say you Thanks for sharing the wonderful recipes that too in a very simplified manner. I look into 4-5 the links for the required recipe but every time I follow the one that of yours.
Regards
Suman
your all recipes very easy.
Aunty...
I have tried shimla Mitch suggested by u and it was very yummy cooked...
thanks ...