आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy)

आंवला कैन्डी (Amla Candy) आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप ही है. बच्चे को आंवले का मुरब्बा खाना पसन्द नहीं आता लेकिन आंवला कैन्डी बड़े मजे से खाते हैं. आंवला में पाये जाने वाले अनेक गुण हैं, इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा निहित रहती है, आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी है, आंवले से पाचन और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका आयुर्वेद औषधि में काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है. ये आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा.
आंवला अक्टूबर से जनवरी तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर, आंवले फ्राई या सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये. आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवला मीठी चटनी, और आंवला कैन्डी इत्यादि, तो आइये आज हम आंवला की कैन्डी (Herbal Amla Candy) बनाकर तैयार करते हैं ये आंवला कैन्डी कभी भी खायी जा सकती है, आंवला कैन्डी (Amla Sweet Candy) मीठी या मसाले दार आप अपने स्वाद के अनुसार बनाकर तैयार कर लीजिये, तो आइये बनाना शुरू करते हैं आंवला कैन्डी. -Recipe for Amla Candy
Read - Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Candy
- आंवला (Indian Gooseberry) - 1 किग्रा (30 - 35)
- चीनी - 700 ग्राम ( 3 1/2 कप)
विधि - How to prepare Amla Candy
आंवले को साफ पानी से धो लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी डालकर उबालने रखिये कि आंवला उसमें अच्छी तरह डुब सके.
उबलते पानी में आंवले डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवले उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और इन आमलों को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को ठंडे पानी में मत डालिये, पानी को पहले उबलने दीजिये तब आवंले डाले.
उबाले हुये आंवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये, ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.
ये आंवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.
दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आंवले के ट्कड़े उस शरबत में तैर रहे हैं. आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.
2-3 दिन बाद यह आंवले के टुकड़े शरबत में तैरने के बजाय बर्तन के तले में नीचे बैठ जायेंगे नहीं रहे हैं. चीनी आंवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी है और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.
अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आंवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आंवले से शरबत निकल जाय तब इन टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में सुखा लीजिये.
इन सूखे हुये आंवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये. लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy) तैयार हो गई है़, यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये, यह स्वाद में तो अच्छी है ही आपकी सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हैं.
मसालेदार आंवला कैन्डी
आंवला कैन्डी को मसालेदार (Spicy Amla Candy) बनाने के लिये आप सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. जिन्हें एकदम मीठा पसंद नहीं हो तो वे चटपटी आमला कैन्डी (Spicy Amla Candy) खा सकते हैं
आंवले का शर्बत (Amla Sharbat)

आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके आने वाले गर्मियों के मोसम में ठंडा आंवले का शरबत बना कर पीजिये. शरबत को गाड़ा करने के लिये इस शरबत को गैस फ्लेम पर पकने रख दीजिये जब ये शरबत गाड़ा दिखाई देने लगे, शरबत को ठंडा कीजिये और छान कर किसी कांच या प्लास्टिक के एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इसका शरबत का स्वाद आंवले का विशिष्ट फ्लेवर लिये हुये होता है. जो आंवले का मुरब्बा या चटनी पसंद करते हैं उन्हें यह शरबत पसंद आयेगा
Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy Video in Hindi
कमेंट (470)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अमित जी, आंवला कैन्डी सुखाने के लिये धूप तो चाहिये ही. आंवले होली तक आते है और फरवरी में काफी धूप निकलने लगती है. आप आंवला कैन्डी की परत इस थाली में बिछाकर माइक्रोवेव में 80 डिग्री सेन्टी. पर 2 मिनट (30 सेकेन्ड-30 सेकेन्ड के हिस्सों में चारबार ) कनवेक्शन मोड में सुखा लीजिये. इसके बाद इसे छांह में भी सुखाना आसान होता है.
निशा: आप आवंले के ऊपर चीनी की जगह मिश्री पीस कर डाल दें या शहद डाल दें तो यह मिश्री या शहद से बन जायेंगी.
आज बाज़ार में आवले खूब आ रहा है अतƒ आप से निवेदन है आवला चूर्ण बनाए की विधि बताये ताकि आवला चूर्ण बना के घर में
रखा जा सके बाबा रामदेव जी के यहाँ जो आवला चूर्ण मिलता है उस प्रकार का चूर्ण घर में केसे बनाया जा सकता है कृपा कर दे बताये
प्रिय निशा जी,
आज बाज़ार में आवले खूब आ रहा है अतƒ आप से निवेदन है आवला चूर्ण बनाए की विधि बताये ताकि आवला चूर्ण बना के घर में
रखा जा सके बाबा रामदेव जी के यहाँ जो आवला चूर्ण मिलता है उस प्रकार का चूर्ण घर में केसे बनाया जा सकता है कृपा कर दे बताये
अगर आप फ़ोन न. की सुविधा चालू करे तो बोहत ही आछा होगा
OK, Whenever u find time pl explain in details without fail so that it could be prepared.
Thanks.
Prabhakar
निशा: प्रभाकर मुझे खेद है कि इसके लिये मैं अभी डिटेल नहीं लिख पा रहीं हूँ.
Aap dusare kamal me puche gaye sawalo ke javab nahi de rehe ho mere nankhatai me kuch pucha hai par aap ne patha nahi hai,
Aap ke sawal javab ka portal alag rakhana chahiye taki aap sare prashan pad sake
Vichar kariyega
Making purchase from outside is very costly and may be unhygienic too. Pl publish soon............
प्रभाकर--
निशा: प्रभाकरजी, आप बिलकुल चीनी से बनी आंवला कैन्डी की तरह ही शहद आंवला कैन्डी बना सकते हैं. आंवले को आप भाप में हल्का सा पका लीजिये ताकि अतिरिक्त पानी आंवले से बाहर नहीं आयेगा.
प्रभाकर
मेने पहले एक किलो आवालो की केंडी बनायीं थी बोहत आची बनी थी पर इस बार जब मेने दो किलो आवालो की केंडी बनाई तो मुझे एसा लगा की उसमे चासनी कम गई है एसा क्यों
१. मैंने कैंडी का बचा हुआ पानी डाला था २. आवले जादा बोइले हो गए थे इन कारन की वजह से तो नहीं.
अभी मेरे पास बोहत सारा पानी बचा हुआ है
आप और भी बोहत साडी विधि आवालो को स्टोर करने के लिए बताये ताकि साल भर हम उसका लुफ्त उठासके
निशा: ओमप्रकाश, बचे हुये पानी को आंवले में फिर से मत डालिये, उस पानी से मैं शहद बनाने के फेवर में हूं जो गर्मी के मसम बहुत उपयोगी होगा.
निशा: सलमा, आप इन्हैं इस तरह से बनाकर देख लीजिये, अगली बार इस विधि से बना लीजिये.
Thanks.
शहद की आंवला कैन्डी नहीं बताई.........
Prabhakar.
Thanks..
thanks for help us
aawla boil kiye bina bhi aawala candy bana sakte hai kya????
boil karne k baad to aawle k poshak tatv kam ho jate hai.
Mujhe aao se yaha puchana hai ki agar aawla ka muraba banane ke liye saboot aawale hi kam me liya ja sakata hai ya phir jese aawla candey banane ke li aawalo ki fake karate hai vese fak kar ke murba bana sakate hai krpa kar aawalo ki fak ka murba banane ke bare me bataye..
निशा: मुरब्बा साबुत आंवले से ही बनता है.
Mujhe Khamand (gujrati hai ) wo sikhana hai khamand kese bana hai, our usaki kya vidhi hai , kya saman lagega , krpa kar ke bataye
Kya aawla candy Banane ke bad jo pani bachata hai. uska kya hum dobara aawala candy banane me use kar sakate hai, sakar ki jagah bacha hua pani uske upar dal de to .
kya yah sahi rahe ga
निशा: ओमप्रकाश, पानी चीनी कम रह जाती है, चीनी हमको आंवले में और डालनी ही होगी.
lekin candy banane ke ba jo chini ka pani bachata hai usko hum sarbat ke aalawa kis kis kam me le sakate hai krapa kar ke bataye. kya aawla murba banane ke kam le sakate hai . please bataye
निशा: ओमप्रकाश, आप इस पानी को मुरब्बा में डाल सकते हैं.
Nisha ji Awalon ko pani se nikalne ke baad kitne dino tak sukhana chaheye..before putting the dry sugar..
Kya aap honey awala candy ki recepie bata sakti hain..
निशा, कैन्डी सुखाना धूप के Šৠपर निर्भर है, धूप अगर तीखी हो तो कैन्डी 2 दिन में ही सूख जायेंगी, धूप कम 3-4 दिन भी लग सकते हैं.
निशा: राजेश: साल भर तक खाइये, कैन्डी को अच्छी तरह सुखा अवश्य लीजिये.
Waise ek doubt hai- Hum sugar dalne se leker awala ke shukne tak, container ko dhoop mein hi rakhenge ya ghar ke under bhi rekh sakte hain. Actually main daily office jati hun, so main din ke time candy dhoop mein care nai ker paungi. Plz suggest kariye kuch.
निशा: मनीषा, कैन्डी जब तक चीनी के अन्दर है, तब तक कन्टेनर अन्दर ही रहताहै, चीनी पानी से आंवला निकालने के बाद कपड़े पर फैला कर धूप में सुखा लीजिये.
निशा: राजेश, हमने आंवले शरवत के वारे में लिखा है.