आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy)

आंवला कैन्डी (Amla Candy) आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप ही है. बच्चे को आंवले का मुरब्बा खाना पसन्द नहीं आता लेकिन आंवला कैन्डी बड़े मजे से खाते हैं. आंवला में पाये जाने वाले अनेक गुण हैं, इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा निहित रहती है, आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी है, आंवले से पाचन और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका आयुर्वेद औषधि में काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है. ये आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा.
आंवला अक्टूबर से जनवरी तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर, आंवले फ्राई या सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये. आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवला मीठी चटनी, और आंवला कैन्डी इत्यादि, तो आइये आज हम आंवला की कैन्डी (Herbal Amla Candy) बनाकर तैयार करते हैं ये आंवला कैन्डी कभी भी खायी जा सकती है, आंवला कैन्डी (Amla Sweet Candy) मीठी या मसाले दार आप अपने स्वाद के अनुसार बनाकर तैयार कर लीजिये, तो आइये बनाना शुरू करते हैं आंवला कैन्डी. -Recipe for Amla Candy
Read - Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Candy
- आंवला (Indian Gooseberry) - 1 किग्रा (30 - 35)
- चीनी - 700 ग्राम ( 3 1/2 कप)
विधि - How to prepare Amla Candy
आंवले को साफ पानी से धो लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी डालकर उबालने रखिये कि आंवला उसमें अच्छी तरह डुब सके.
उबलते पानी में आंवले डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवले उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और इन आमलों को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को ठंडे पानी में मत डालिये, पानी को पहले उबलने दीजिये तब आवंले डाले.
उबाले हुये आंवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये, ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.
ये आंवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.
दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आंवले के ट्कड़े उस शरबत में तैर रहे हैं. आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.
2-3 दिन बाद यह आंवले के टुकड़े शरबत में तैरने के बजाय बर्तन के तले में नीचे बैठ जायेंगे नहीं रहे हैं. चीनी आंवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी है और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.
अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आंवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आंवले से शरबत निकल जाय तब इन टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में सुखा लीजिये.
इन सूखे हुये आंवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये. लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy) तैयार हो गई है़, यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये, यह स्वाद में तो अच्छी है ही आपकी सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हैं.
मसालेदार आंवला कैन्डी
आंवला कैन्डी को मसालेदार (Spicy Amla Candy) बनाने के लिये आप सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. जिन्हें एकदम मीठा पसंद नहीं हो तो वे चटपटी आमला कैन्डी (Spicy Amla Candy) खा सकते हैं
आंवले का शर्बत (Amla Sharbat)

आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके आने वाले गर्मियों के मोसम में ठंडा आंवले का शरबत बना कर पीजिये. शरबत को गाड़ा करने के लिये इस शरबत को गैस फ्लेम पर पकने रख दीजिये जब ये शरबत गाड़ा दिखाई देने लगे, शरबत को ठंडा कीजिये और छान कर किसी कांच या प्लास्टिक के एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इसका शरबत का स्वाद आंवले का विशिष्ट फ्लेवर लिये हुये होता है. जो आंवले का मुरब्बा या चटनी पसंद करते हैं उन्हें यह शरबत पसंद आयेगा
Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy Video in Hindi
कमेंट (470)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
meine karib 1 kg amla kaddu kas karne ke baad juice nikala tha.juice nikalne ke baad jo amle ka nichoda hua part reh gaya tha usko dhoop mein sukha kar rakh liya tha.kyonki meine kisi health magazine mein pada tha ki amla ek aisa fruit hai jo har prakar se apne nutrients rakhta hai chahe kitna bhi samay ho jaye vit.C kam nahi hota.ab mein yeh janana chahati hoon ki ye jo dry kiya hua chura hai uski kuchh barfi type ya candy jaisa nahi ban sakta kya? plz guide. aap to expert cook hain kuchh aisa bataiye na jisse mein usko achche se use kar sakoon aur ghar par bhi sab log mann se kha lein.plz..plz ..nishaji bataiye na.
mam maine amla candy banayi hai bahut hi testy bani hai per mam candy to kam banti hai par sharbat jyada ho jata hai ,mujhe bahut sari candy nanani hai to kya karu kya ham us sharbat ko use kar sakte hai jo hamne pahle candy ke samay banaya tha.
निशा: अर्चना, आप उस शर्बत में फिर से आंवला डाल सकते हैं, थोड़ा सा कम शर्बत बनेगा.
निशा: अर्चना, आप आमला को बीज हटा कर सुखा लीजिये और बारीक पीस लीजिये, आमला पाउडर तैयार हो जायेगा.
निशा: ऊषा, आमला का कसैला स्वाद तो उसमें आता है. आमला शर्बत को इतना गाड़ा होने तक पका लीजिये कि वह उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देंखे तो चिपकना चाहिये, (रूआफ्जा जैसी गाड़ी कन्सिसटैन्सी का बना लीजिये).
निशा: गौरव, आंवले को हल्का सा उबाल लें और कलिंयां करके उसे सुखाया जा सकता है.
Of amla murrabba
2) when alum will be added before or after punching
3)what is the procedure to make alma murraba soft
Thanks Nishaji
निशा: गौरब, एलम से आंवले का कसैला पन कम हो जाता है, आंवला को गोदने से उनके अन्दर तक चीनी चली जाती है और वे मुलायम बनते हैं.
निशा: नितिन, मैं सोचती हूँ अच्छी आंवला केन्डी नहीं बन पायेगी, आप बाजार से बनी हुई आंवला केन्डी ही खरीद सकते हैं.
mere papa ko ye recipe bahut pasand hai
aur avle candy banane ki recipe achi lagi....!
निशा: रितु, आप सर्च बटन पर आंवले फ्राई लिखकर देख सकती है, रैसिपी पहले से दी गई है.
निशा: जूही, आंवले उबालते समय यदि नरम नहीं हुये या धूप में अधिक सुखा लिये जायं तो कैन्डी नरम नहीं बनती, कैन्डी को फिर से नरम बनानेके लिये भाप में थोड़ी देर के लिये रख सकते हैं या इस बार की कैन्डी तो आप एसे ही खा लीजिये, अगली बार के लिये आंवले को थोड़ा और नरम होने तक उबाल लीजिये.
kya avle ki sabji bhi banai jati hai?
निशा: विष्णुकान्ता, आवला की सब्जी बना सकते है, फ्राइ आमला रैसिपी इसी कालम में दी हुई है.
I tried this candy ...It turned out well...however on drying it was a bit hard on sides. Can you pl. tell me if it can be made somewhat soft.
निशा: वारी, कैन्डी को थोड़ा कम सुखायेंगी तो ये साफ्ट रहेगी.
निशा: जानवी, आमला केन्डी धूप में सुखाइये.
last but not the least...i also prepared the amla murrabba...which too is very good...simply love your recipes...thank you.
dhanyvad
निशा: ओमप्रकाश जी, मैं ये जल्दी ही लिख दूंगी
जल्दी उत्तर देने के लिए धन्यावाद। अगर माइक्रोवेव की सुविधा न हो तो उस अवस्था में कोई उपाय हो तो जरूर बतायें।
Thanks
Amit Sharma