आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy)

आंवला कैन्डी (Amla Candy) आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप ही है. बच्चे को आंवले का मुरब्बा खाना पसन्द नहीं आता लेकिन आंवला कैन्डी बड़े मजे से खाते हैं. आंवला में पाये जाने वाले अनेक गुण हैं, इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा निहित रहती है, आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी है, आंवले से पाचन और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका आयुर्वेद औषधि में काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है. ये आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा.
आंवला अक्टूबर से जनवरी तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर, आंवले फ्राई या सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये. आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवला मीठी चटनी, और आंवला कैन्डी इत्यादि, तो आइये आज हम आंवला की कैन्डी (Herbal Amla Candy) बनाकर तैयार करते हैं ये आंवला कैन्डी कभी भी खायी जा सकती है, आंवला कैन्डी (Amla Sweet Candy) मीठी या मसाले दार आप अपने स्वाद के अनुसार बनाकर तैयार कर लीजिये, तो आइये बनाना शुरू करते हैं आंवला कैन्डी. -Recipe for Amla Candy
Read - Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Candy
- आंवला (Indian Gooseberry) - 1 किग्रा (30 - 35)
- चीनी - 700 ग्राम ( 3 1/2 कप)
विधि - How to prepare Amla Candy
आंवले को साफ पानी से धो लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी डालकर उबालने रखिये कि आंवला उसमें अच्छी तरह डुब सके.
उबलते पानी में आंवले डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवले उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और इन आमलों को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को ठंडे पानी में मत डालिये, पानी को पहले उबलने दीजिये तब आवंले डाले.
उबाले हुये आंवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये, ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.
ये आंवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.
दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आंवले के ट्कड़े उस शरबत में तैर रहे हैं. आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.
2-3 दिन बाद यह आंवले के टुकड़े शरबत में तैरने के बजाय बर्तन के तले में नीचे बैठ जायेंगे नहीं रहे हैं. चीनी आंवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी है और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.
अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आंवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आंवले से शरबत निकल जाय तब इन टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में सुखा लीजिये.
इन सूखे हुये आंवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये. लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy) तैयार हो गई है़, यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये, यह स्वाद में तो अच्छी है ही आपकी सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हैं.
मसालेदार आंवला कैन्डी
आंवला कैन्डी को मसालेदार (Spicy Amla Candy) बनाने के लिये आप सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. जिन्हें एकदम मीठा पसंद नहीं हो तो वे चटपटी आमला कैन्डी (Spicy Amla Candy) खा सकते हैं
आंवले का शर्बत (Amla Sharbat)

आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके आने वाले गर्मियों के मोसम में ठंडा आंवले का शरबत बना कर पीजिये. शरबत को गाड़ा करने के लिये इस शरबत को गैस फ्लेम पर पकने रख दीजिये जब ये शरबत गाड़ा दिखाई देने लगे, शरबत को ठंडा कीजिये और छान कर किसी कांच या प्लास्टिक के एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इसका शरबत का स्वाद आंवले का विशिष्ट फ्लेवर लिये हुये होता है. जो आंवले का मुरब्बा या चटनी पसंद करते हैं उन्हें यह शरबत पसंद आयेगा
Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy Video in Hindi
कमेंट (470)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजू, जी हां आपने केन्डी को कम सुखाया है.
1KG AWLA ME 700 GRAM SUGAR KUCH JYADA NHI H.
AGAR ME KAM DALNA CHAHU TO NHI CHAL SAKTA KYA?
PL RPLY.
निशा: प्रीति, आप कम चीनी डालकर बना लीजिये.
निशा: धन्यवाद, मंजरी.
निशा: कल्पना, आंवला केन्डी को थोड़ा और सुखा लीजिये, गीली रहने के कारण नमी बाहर आ जाती है.
I FOR A LONG TIME WANTED TO MAKE AMLA CANDY,AND YOUR RECIPE WAS VERY EASY.SO THANKS FOR THE EASY RECIPE OF SPICY AMLA CANDY.
actually ye receipe me first time banaane jaa rahi hun i hope achchi bane..me bahut dino se search kar rahi thi ye receipe..... nisha jii ye bataayen iske alawa aawle ka or kaise use kar sakte hai....
love u and thanks alot
निशा: तनु, आप सर्च बटन पर जाकर आंवला लिखकर सर्च कीजीये, हमने आंवला से बनने वाली कई सारी रैसिपी लिखी हैं, आप उन्हैं देख सकती हैं.
निशा: महेन्द्रा, मैं इससे बनने वाली रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: महेश, मैनें कभी गुड़ से आंवला केन्डी नहीं बनाई है.
pehle amla banana ke liye bahut time jata tha par ab nahi lagta
meine meri sare friend ko ye recipe batayi hai
and they follow the same
in market it is available but at high cost
so thanks again
क्या आप बता सकती की आमले का चूरन बनाने के लिए क्या करना चाहिए
मैने जब आमले को काट कर सुखाया तो उस पर फंगस लग गयी
क्रपया मुझे अमला चूरन बनाने की receipie भेज दे
धन्यवाद
निशा:
आंवले पूरी तरह सूखे नहीं होंगे, सूखे आंवले में फंगस नहीं लगती.
निशा: अनुज, थोड़ा सा चीनी पाउडर उनमें मिला दीजिये वे मीठी हो जायेंगी, आंवला कसेला तो होता ही है.
ab mai kal awale sukha lungi.
par muje lagta hai awala kam meetha hoga,maine taste kiya abhi.
निशा: आयुश्री, आपने चीनी पर्याप्त डाली है, आप इन्हैं सुखाइये और थोड़ी सी पाउडर चीनी डालकर मिला दीजिये, ये पर्याप्त मीठी कैन्डी बनेंगी.
निशा: मनु, केन्डी में 1/2 छोटी चम्मच गुलाब जल छिड़क कर मिला दीजिये और हवा में थोड़ी देर खुला छोड़ दें वे नरम हो जायेंगी.
निशा:
अनामिका, आवला रस को फिर से यूज कर सकते हैं लेकिन, आंवले से और रस निकलता है और अब निकला रस पहले से ज्यादा हो जाता है.
निशा: सुनीता, बूरा बाजार में मिलता है, आप चाहें तो चीनी बारीक पीस कर कैन्डी में मिला सकती हैं.
निशा: दीपा, जूस निकालने के बाद आंवले में फाइबर ही रह जाता है, इस को आप गीला था, तभी चीनी डालकर पका कर चटनी बना सकते हैं, सूखे आंवले को आप टेस्ट कर लीजिये यदि यह स्वादिष्ट है तो पीस कर, काला नमक, थोड़ा सा जिन्जर पाउडर, नीबू का रस और शहद मिलाकर इसकी गोलियां बनाकर रख लीजिये और जब आप चाहें तब खाइये.
aap kaddukas kiye huye amle me chini dal kar kadayi me rakhe pakne ke liye,jab iska pani khatm ho jaye aur chini gadi ho jaye bas itna dhyan rakhiye ki jamne na paye, isme thoda pisi huyio ilaychi dal de bas aapka amla taiyar hai....banane ke bad reply jarur dijiyega.................