गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)

खाने की टेबल पर लगे हुये अचार और चटनी खाने के स्वाद और भूख दोनों को बड़ाते है, ये अचार कई तरह के होते हैं, कई तरीके से बनाये जाते हैं. कुछ अचार तो साल दो साल तक रखे जाते हैं और कुछ मौसम के अनुसार बनाये जाते हैं और जल्दी ही यानी 20 -25 दिन में खतम कर लिये जाते हैं, इस सर्दी के मौसम में फूल गोभी, गाजार, मटर, बीन्स और शलजम इत्यादि को मिला कर मिक्स अचार बना कर खूब खाया जा सकता है, इस अचार को बनाने के लिये अपनी इच्छा के अनुसार सब्जियां चुन लीजिये और अचार बना लीजिये, तो आइये मिक्स अचार (mix vegetable pickle) बनाते हैं.
Read - Mixed Vegetable Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingreditents for Mixed Vegetable Pickle
- गोभी - 500 ग्राम (कटे हुये 2 1/2 कप )
- गाजर - 500 ग्राम ( कटे हुये 2 1/2 कप)
- हरे मटर के दाने या शलजम - 200 ग्राम ( 1 कप)
- हींग - एक चने के दाने के बराबर
- सरसों का तेल - 100 ग्राम ( आधा कप )
- पीली सरसों - 2 टेबल स्पून (पिसी हुई)
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सिरका - एक टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- नमक - स्वादानुसार ( 2 1/2 छोटी चम्मच)

विधि - How to make Mixed Vegetable Pickle
गोभी को बड़े बड़े टुकड़ों में काट लीजिये( पानी गरम कीजिये और 1 छोटी चम्मच नमक मिलाइये) इस पानी में गोभी के टुकड़े डाल कर, ढककर, 10 - 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, अब गोभी को इस पानी से निकालिये और साफ पानी से धोइये. गाजर धोइये, छीलिये और फिर से धोइये अब इन गाजर के 2 इंच लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये. मटर छीलिये, दाने धो लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रख दीजिये कि सब्जियां पूरी तरह डूब सकें, पानी में उबाल आने पर, सारी कटी हुई सब्जियां उबलते पानी में डालिये, 3 -4 मिनिट उबालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये.
सब्जियों का पानी किसी चलनी में छान कर निकालिये और सब्जी को किसी धुले मोटे कपड़े के ऊपर, डाल कर धूप में 4-5 घंटे सुखाइये.
जब सब्जियों में पानी बिलकुल न रहें तब इन्हैं एक बड़े बर्तन में डालिये, तेल को कढ़ाई में डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने के बाद गैस प्लेम बन्द कर दीजिये, तेल को हल्का गरम रहने पर, पीली सरसों, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च, हींग पीस कर डालिये और सब्जियों में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, सिरका या नीबू का रस भी मिला दीजिये.
अचार को सूखे हुये कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, 2 दिन में 1 बार चमचे से अचार को ऊपर नीचे कर दीजिये. 3-4 दिन में यह अचार खट्टा और स्वादिष्ट हो जाता है.
गोभी, गाजर, मटर का अचार (mix vegetable pickle) तैयार है, अचार को कभी भी कन्टेनर से निकालिये और खाइये, यह अचार 1 महिने तक बिलकुल अच्छा रहता है, अधिक दिन चलाने के लिये, अचार को फ्रिज में रखा जा सकता है या अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे.
कमेंट (69)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mai nepal se hu lekin hindi samaj leti hu aapa ye blog mujhe bahut pasad aaya ,aap aur tarakki kare aur hum logo ko sikati rahe yehi meri subhakamna hai
निशा: राधा, धन्यवाद.
निशा, नलिनी, जी हा.
निशा: धूप नहीं है तब आप ये सब्जियां सूखे और साफ कपड़े पर फैला कर, कमरे के अन्दर ही 6-7 घंटे के लिये खुली हवा में छोड़ दीजिये.
निशा: आप इसी तरह सिर्फ गोभी का अचार भी बना सकते हैं.
Please reply at the earliest as I want to make this achaar.
निशा: निति, जिस तरीके से सारी सब्जियों को धोया काटा उबाला है बिलकुल उसी तरह से शलजम को भी तैयार करना है.
Pickle or chutney laid on the table during meals increases hunger as well as the food's taste. There are numerous types of pickles which are made in different ways. Some pickles have a shelf life up to 1-2 years while some are made according to the ongoing seaso and are eaten in 20-25 days. This winters you can make a mixed pickle comprising cauliflowers, carrots, peas, beans, turnip etc and have it with your meals. Choose the vegetables that you like to prepare this pickle. So let us make Mixed Vegetable Pickle.
- Ingreditents for Mixed Vegetable Pickle
Cauliflower - 500 grams ( 2 1/2 cup cut in pieces)
Carrot - 500 grams(2 1/2 cup cut in pieces)
Peas/Turnip - 200 grams ( 1 cup)
Heeng (asafoetida) - as much as 1 pea
Mustard oil - 100 grams ( 1/2 cup )
Yellow mustard - 2 tbsp (grounded)
Turmeric powder - 1 tsp
Red chilly powder - 1 tsp
Vinegar - 1 tbsp (juice of 2 lemons)
Salt - add to taste ( 2 1/2 tsp)
- How to make Mixed Vegetable Pickle
Cut cauliflower into big pieces(heat water and add 1 tsp salt). Put the pieces in this water, cover and keep aside for 10-15 minutes. Wash, peel and wash carrots again. Cut carrots in 2 inch long, thin strips.
Heat water enough to submerge all the vegetables in a utensil. Put all the vegetable pieces in boiling water, boil for 3-4 minutes, then cover and keep for 5 minutes.
Strain the water from the vegetable with a strainer. Dry the vegetables on a washed thick cloth for 4-5 hours in the sun.
When all the water has dried up then put the vegetables in a big bowl, add yellow mustard, salt, red chilly powder, oil and Heeng(crushed) then mix properly. Also mix vinegar or lemon juice.
Fill the pickle in adry glass or plastic container. Stir the pickle once in 2 days. The pickle will turn sour and tasty in 3-4 days.
Cauliflower, carrot, peas Mixed Vegetable Pickle is ready. Take it out from the container whenever you want to eat. This pickle can be stored up to a month. If you want to increase it's shelf life then keep pickle in the fridge or put oil enough to completely submerge the pickle.