गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)

📅 24 दिसंबर 2009 👁 4.4 लाख बार देखी गई 💬 69 कमेंट ★ 2.8 (7063)

Mixed Vegetable Pickle Recipe

खाने की टेबल पर लगे हुये अचार और चटनी खाने के स्वाद और भूख दोनों को बड़ाते है, ये अचार कई तरह के होते हैं, कई तरीके से बनाये जाते हैं. कुछ अचार तो साल दो साल तक रखे जाते हैं और कुछ मौसम के अनुसार बनाये जाते हैं और जल्दी ही यानी 20 -25 दिन में खतम कर लिये जाते हैं, इस सर्दी के मौसम में फूल गोभी, गाजार, मटर, बीन्स और शलजम इत्यादि को मिला कर मिक्स अचार बना कर खूब खाया जा सकता है, इस अचार को बनाने के लिये अपनी इच्छा के अनुसार सब्जियां चुन लीजिये और अचार बना लीजिये, तो आइये मिक्स अचार (mix vegetable pickle) बनाते हैं.

Read - Mixed Vegetable Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingreditents for Mixed Vegetable Pickle

  • गोभी - 500 ग्राम (कटे हुये 2 1/2 कप )
  • गाजर - 500 ग्राम ( कटे हुये 2 1/2 कप)
  • हरे मटर के दाने या शलजम - 200 ग्राम ( 1 कप)
  • हींग - एक चने के दाने के बराबर
  • सरसों का तेल - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • पीली सरसों - 2 टेबल स्पून (पिसी हुई)
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सिरका - एक टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
  • नमक - स्वादानुसार ( 2 1/2 छोटी चम्मच)

विधि - How to make Mixed Vegetable Pickle

गोभी को बड़े बड़े टुकड़ों में काट लीजिये( पानी गरम कीजिये और 1 छोटी चम्मच नमक मिलाइये) इस पानी में गोभी के टुकड़े डाल कर, ढककर, 10 - 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, अब गोभी को इस पानी से निकालिये और साफ पानी से धोइये.  गाजर धोइये, छीलिये और फिर से धोइये अब इन गाजर के 2 इंच लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये. मटर छीलिये, दाने धो लीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रख दीजिये कि सब्जियां पूरी तरह डूब सकें, पानी में उबाल आने पर, सारी कटी हुई सब्जियां उबलते पानी में डालिये, 3 -4 मिनिट उबालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये.

सब्जियों का पानी किसी चलनी में छान कर निकालिये और सब्जी को किसी धुले मोटे कपड़े के ऊपर, डाल कर धूप में  4-5 घंटे सुखाइये.

जब सब्जियों में पानी बिलकुल न रहें तब इन्हैं एक बड़े बर्तन में डालिये, तेल को कढ़ाई में डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने के बाद गैस प्लेम बन्द कर दीजिये, तेल को हल्का गरम रहने पर, पीली सरसों, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च, हींग पीस कर डालिये और सब्जियों में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, सिरका या नीबू का रस भी मिला दीजिये.

अचार को सूखे हुये कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, 2 दिन में 1 बार चमचे से अचार को ऊपर नीचे कर दीजिये.  3-4  दिन में यह अचार खट्टा और स्वादिष्ट हो जाता है.

गोभी, गाजर, मटर का अचार (mix vegetable pickle) तैयार है, अचार को कभी भी कन्टेनर से निकालिये और खाइये, यह अचार 1 महिने तक बिलकुल अच्छा रहता है,  अधिक दिन चलाने के लिये, अचार को फ्रिज में रखा जा सकता है या अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (7063 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (69)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shivani
Plz bataye ki kaunsa vinegar use karna h qki mjhe vinegars ki knowledge nahi h...plz plz plz
निशा: शिवानी जी कोई सा विनेगर यूज किया जा सकता है, सिन्थेटिक या किसी फ्रूट का विनेगर.
praveen
awesome recipie thank you.
निशा: प्रवीन आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Anita. sharma
Thanks. Ñishàji so useful. Receipes in. Easy. Languagea
निशा: अनीता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
RAJESH KUMAR SRIVASTAVA
dear madam
water me agar boil na kar ke agar oil me halka fry kar liya jaye to kaisa rahega
ane wala 2014 new year ki you and your family ki hardik subhkamna.pl give me reply.
निशा: राजेश जी, एसा भी कर सकते हैं.
savita
Hi ma'm kya iss achaar me hum mooli, ginger aur hari mirchi ya laal mirchi bhi mix karke daal sakte hain????????

निशा: सविता जी, हां जी अवश्य डाला जा सकता है.
richa
hiii nisha ji....i m ur cooking fan....
i m living in brussels, me n my whole grp following ur recipes...all are too good....

i have 1question...as u know there is very less sunlight in europe during snow time....so i want to make this pickle....so how can dry these vegetables without sunlight...can we dry this in microwave...plz
thnks
निशा: रिचा, सब्जियों को सूती मोटे कपड़े पर छाया में फैला कर रखा जा सकता है, 4-5 घंटे बाद पानी सूखने पर अचार बनाया जा सकता है.
sheetal
Nishaji kiya hum isme khere yani cucumber bhi daal sakte hai?
निशा: शीतल इस अचार में खीरा नहीं डाला जाता.
dzfsdg
nice pickle
sunil
like more recipes
sashi agarwal
can the pickles be preserved without lemon or vinegar. (mix veg)
निशा: शशि, अचार को प्रजर्व करने के लिये सिरका या प्रजर्वेटिव यूज करना ही पड़ेगा.
shanky
thnx nishaji kya acchar dalne ke 8 din badh bhi sirka dal sakte hai kya kya bina sirke ke acchar 6 mths tak chalega pl maine achar dala hai par sirka nahi dala
निशा: सब्जियों के अचार की लाइफ ज्यादा लम्बी नहीं होती, सिरका डालने पर अचार 1-2 माह तक रख कर खाया जा सकता है, सिरका अभी आप डाल सकती है, सिरका से अचार का स्वाद और लाइफ बढ़ जाती है.
Priyanka
thank u so much Nisha ji... :)
Priyanka
thanks Nisha ji. Ye Vinegar kaun sa use karte hain achar me? kya hum Synthetic Sirka daal sakte hain ?
निशा: प्रियंका, जी हाँ आप ये सिरका अचार में डाल सकती हैं.
varsha
Nisha ji ,you have not mentioned about when we have to add oil? please suggest.
निशा: वर्षा, तेल को गरम करके, गैस बन्द कर दीजिये, सारे मसाले तेल में डालकर सब्जियो में मिला दीजिये.
Priyanka Srivastava
hum kai baar Gajar, Gobhi, Matar ka mix achar bana chuke hain. Taste me to accha banta hai lekin 10 days k baad hi usme white fafundi lagne lagti hai aur use fir fenkana padta hai. Please tell me the solution. hum Sarson Oil use karte hain.
निशा: प्रियंका, सब्जियों के अचार की लाइफ कम ही होती है, लेकिन फिर भी थोड़ा सा ध्यान रखकर ये अचार 1 माह तक खाये जा सकते हैं. अचार बनाते समय सारी चीजें साफ और सूखी होनी चाहिये, अचार बन जाने के बाद, अचार में सरसों का तेल थोड़ा और गर्म करके मिला दिजिये, 2-3 टेबल स्पून सिरका भी मिला दीजिये. अचार निकालते समय साफ और सूखी चम्मच का यूज कीजिये, अचार निकालते समय अचार को चम्मच से ऊपर नीचे कर दीजिये, अचार बहुत दिनों तक चलेगा.
vineeta
kya fridge me rakhi hui vegetables se achar bana sakte he?
निशा: विनीता, जी हां बना सकते हैं.
namita
can i put beetroot instead of turnip.
निशा: नमिता, डाला तो सकते हैं, लेकिन अचार का कलर डार्क लाल हो जायेगा.
isha
nisha ji mix achar ki recipe btaiye jo 1 year tk chle pls....... :)
Rahul
Madam, Kaafi time se mujhe Gajar k achar ko khane ki tamanna thi. Apni mummy ko maine apki site dekhai. Unhone vidhi padi aur ab kaha bhot aasan hai. main bhi bana skti ho. Thanks Madam
vipul
namaste mam. can we use olive oil instead of mustard oil? thanks indeed.

निशा: विपुल, जी हाँ ओलिव ओइल भी यूज कर सकते हैं.
shipra singh
should this pickle need sunlight.

निशा: शिप्रा, सनलाइट आवश्यक नहीं है.
SEEMA
I LIKE IT VERY MUCH
neha
yeh to dekhkar hamein apne up ki RAADI ki yaad aa gayeee...utar pradesh mein is tarah ke achaar ko hum raadi kehte hain aur bohot pasand kiya jataaa hai ..thnx so much
laxmi Soni
Nisha Ji Kya iss aachar ko 6 - 8 month tak rakh sakte hai.

निशा:
लक्ष्मी, ये अचार तो आप 15-20 दिन तख रख कर खा सकते हैं, आपको ज्यादा दिन रखना है, तब इसे आप तेल में डुबा कर रख सकते हैं, 6 महिने तक अचार अच्छा रहेगा, अचार के ऊपर नजर आप रखती रहें बहुत ज्यादा अचार एक साथ बना कर न रखें.
RADHA
Govi ko 2 bar ubalna hai ya ek baar

निशा: राधा, गोभी को एक बार उबालना है.
Ruchi
Nisha g pplz mooli ka achar bataiye
Usha
Nisha ji mujhe is receipe mein muli bhi milani hai to iskey liye kya kuch alag se karna hoga?
निशा: Šৠषा, मैथी की सब्जी को सरसों के तेल में बनाइये, अच्छी बनती है, मैथी की कड़वाहट ही तो उसका स्वाद है. आप उसे काट कर गरम पानी में धोकर बनायेंगी तो ये कड़बाहट दूर हो जायेगी.
Ruchi Mittal
Hisha Ji
Pickle receipes ke leeye bahut bahut shukreeya. par hamein winters mein sabse jayada pasanad keeye jaane wala pickle(gajar, gobhi and shalgam) bhi bataeeye.

ese hum khatta meetha kaise bana sakte hein aur jayada din tak kaise theek reh sakta hai.

pls hamein jaldee batayein taki hum en winters mein bana sakein.
निशा: रुचि, मैं जल्दी लिखने की कोशिश करूगी.

Thanx

Ruchi Mittal
chetna tandon
how make a pizza
Ravinder Nath
pahli bar itana saral aur vistar-purvak vidhi se parichai hua. Avshya hi prayok me laaunga.

Dhanyawad.