लिट्टी चोखा – Litti Choka Recipe

लिट्टी चोखा बिहार झारखन्ड में खायी जाने वाली पारम्परिक स्वादिष्ट डिश हैं इसे आप लन्च, डिनर या छुट्टी के दिन बना कर खाइये बहुत ही अच्छी लगेगी, लिट्टी देखने में तो बाटी जैसी लगती है, लेकिन थोड़ा सा अन्तर है. इसके अन्दर भरी जाने वाली पिठ्ठी सत्तू से बनाई जाती है और यह लिट्टी बैगन के चोखा (भुर्ता) या आलू के चोखा के साथ खाई जाती है. मिक्स वेज चोखा और टमाटर की चटनी भी साथ में बनायी जाता है. तो आइये बनाना शुरू करें लिट्टी चोखा (Litti Choka).
Read - Litti Choka Recipe In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Litti
- आटा लगाने के लिये
- गेहूं का आटा - 400 ग्राम ( 4 कप)
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- घी या तेल - आधा कप
- खाने का सोडा - 1/3 छोटा चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
पिठ्ठी बनाने के लिये Ingredients for stuffing
- सत्तू - 200 ग्राम (2 कप)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2-4
- हरा धनियां - आधा कप बारीक कतरा हुआ
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल - 2 छोटी चम्मच
- अचार का मसाला - 2 टेबल स्पून
- नीबू - 1 नीबू का रस
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( 1/4 छोटी चम्मच )
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chokha
चोखा को पारम्परिक तरीके से चौखा सिर्फ हरी मिर्च और नमक डालकर बनाया जाता है, टमाटर, अदरक और हरा धनियां डालकर चोखा और भी स्वादिष्ट लगता है.
- बड़ा बैगन - 400 ग्राम (1 या 2 बैगन)
- टमाटर - 250 ग्राम ( 4 टमाटर मध्यम आकार के)
- हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कतरा हुआ)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ)
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)
- सरसों का तेल - 1-2 छोटी चम्मच
विधि -How to make Litti Chokha

लिट्टी के लिये आटा लगाइये
आटे को छान कर बर्तन में निकालिये, आटे में घी, खाने का सोडा, अजवायन और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को ढककर आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. लिट्टी बनाने के लिये आटा तैयार है.
पिठ्ठी तैयार कीजिये (How to make Stuffing for Litti)
अदरक को धोइये, छीलिये और बारीक टुकड़ों में काट लीजिये (कद्दूकस भी कर सकते हैं). हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और बारीक कतर लीजिये. हरा धनियां को साफ कीजिये, धोइये बारीक कतर लीजिये. सत्तू को किसी बर्तन में निकालिये, कतरे हुये अदरक, हरी मिर्च, धनियां, नीबू का रस, नमक, काला नमक, जीरा, सरसों का तेल और अचार का मसाला मिला लीजिये, अगर पिठ्ठी सूखी लग रही है तो 4-5 टेबल स्पून पानी डालिये, पिठ्ठी को इतना गीला करना है कि वह, लड्डू बांधने पर बंध जाय, सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, सत्तू की पिठ्ठी तैयार है.
लिट्टी (How to make Litti)
गुथे हुये आटे से मध्यम आकार की लोइयां बना लीजिये. लोई को अंगुलियों की सहायता से 2-3 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिये, कटोरी जैसा बना लीजिये, इस पर 1 - 1 1/2 छोटी चम्मच पिठ्ठी रखिये और आटे को चारो ओर से उठा कर बन्द कीजिये और गोल कर लीजिये, गोले को हथेली से दबा कर थोड़ा चपटा कीजिये, लिट्टी सिकने के लिये तैयार है.
तंदूर को गरम कीजिये, भरी हुई लोइयों को तंदूर में रखिये और पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. (पारम्परिक रूप से लिट्टी उपले पर सेकीं जाती है)
चोखा How to make Chokha for Litti
बैगन और टमाटर धोइये और भून लीजिये, ठंडा कीजिये, छिलका उतार लीजिये, किसी प्याले में रख कर चमचे से मैस कीजिये, कतरे हुये मसाले और नमक, तेल डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. लीजिये बैगन का चोखा तैयार है.
आप लहसुन और प्याज पसन्द करते है तब 5-6 लहसन की कली छीलिये बारीक कतरिये और एक प्याज छीलिये, बारीक कतरिये इन्हैं भी इस बैगन में मिला लीजिये.
आलू का चोखा (Aloo ka Chikha)
उबले आलू 4-5 छील कर बारीक तोड़ लीजिये, कतरे हुये अदरक, हरी मिर्च, हरे धनिये, लाल मिर्च, नमक मिलाइये, आलू का चोखा तैयार है.
परोसिये
चोखा प्याले में डालिये, गरमा गरम लिट्टी को पिघले हुये घी में डुबाइये, लिट्टी को बीच से तोड़ कर भी घी में डुबाया जा सकता है, चोखा के साथ, हरी धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 1 घंटा, 30 मिनिट
कमेंट (150)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रेवा, दाल बाटी माइक्रोवेव में नहीं बना सकते हैं. कुकर में बाटी बनाई तो जा सकती है, लेकिन देर लग जाती है.
निशा: श्रेया, आम का अचार जो घर में खाया जाता है, उसका मसाला ले लीजिये.
I made this Liiti Chokha and that came out good. even, I made it in Oven instead of tandoor as its not available here in UK. I have one more question. I have rice flour and I like the chapati of rice flour. My mummy made the same in India and I want to make too. Can you please post the recipe of rice flour chapati or can suggest by email?
Thanks. Awaiting for your reply.
Regards
Deepika
निशा: दीपिका, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
aap litti me 3 cup dahi bhi daal sakti hai
aap litti me aalu aur paneer ka bhi use kr skti hain bhut swadisht lgta hain.
निशा: नेहा, धन्यवाद.
Kya gas per jali rakh ke us pe litti sek sakte hain ya litti ko boil karke fry kar sakte hain
taste mein koi fark padega kya
better kya rahega????
निशा: रिचा, गैस ओवन आता है, उसमें लिट्टी को सेका जाता है, आप लिट्टी को डीप फ्राई करके भी बना सकते हैं.
निशा: मालती, लिट्टी, तंदूर में अच्छी बनती है, ओवन और माइक्रोवेव में लिट्टी सख्त हो जायेंगी.
mere paas tandoor nai hai plz kaise banau tell me fast
निशा: निशिका, आपने आधी मात्रा लेकर लड्डू बनाये और समय आधा कर दिया, बेसन कच्चा रह सकता है इस लिये लड्डू कच्चा स्वाद दे रहे हैं. आप किसी भी प्याली से बेसन और घी नाप सकती हैं. लड्डू रिफाइन्ड में बनाये जा सकते हैं लेकिन जो स्वाद देशी घी में आता है वह रिफाइन्ड में नहीं.
निशा: निशिका, प्रिंटिंग के लिये कोशिश करेंगे.
निशा: शिवानी, लिट्टी ओवन में नहीं बनती.
ham aap se ye poochna tha ki jaise koi bhi paneer ki sabji me dahi ki gravi banani ho to kaise banaye kyo ki dahi dalne se mari sabji phat jati hai plz answer
thanks
निशा: मीनू, कई प्रकार की कढ़ी वेवसाइट पर उपलब्ध हैं आप सर्च बटन पर लिख कर देख सकती हैं.
निशा: उमा, धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी, आप इसे तल कर बना सकती हैं,स्वाद तो अच्छा ही होगा, आप इसे धीमी और मीडियम आग पर तलिये.
Thank u so much, i cant thank u enough i made so many recipes from ur sites and this litti chokha was also hit. I have some friends in australia who r from Bihar they study with me and i invited them today for lunch and they told me this is of same taste as they had in Bihar. Thank u so much i feel so good when anybody after havig my dishes praise and enjoy that by heart.
thank u soo much
with regards
Shina
I noticed that you dont have any recipe of nutrela which is very nutritious and full of protein. I would like to contribute a snack recipe with that. It is very easy.
Take 1/2 cup of nutrela and soak it for half an hour in 1 cup of water, after half an hour remove water and grind it, make a paste, its paste is kind of flakes because of fiberes are in there. soak 1/4 cup of sabudana for 4-5 hours, remove water from sabudana and mix with nutrela paste add spices like salt, turmeric, garam masala, amchur,red chilli powder, corriander and green chilli. Mix well and make cutlets or round tikki. Fry these at medium temperature in cooking oil like pakoras.
This is very nutritious and tasty cutlets and if sometime we dont have vegetables at home we can make it.
i hope you will enjoy this recipe.
with regards
Shina