लिट्टी चोखा – Litti Choka Recipe

लिट्टी चोखा बिहार झारखन्ड में खायी जाने वाली पारम्परिक स्वादिष्ट डिश हैं इसे आप लन्च, डिनर या छुट्टी के दिन बना कर खाइये बहुत ही अच्छी लगेगी, लिट्टी देखने में तो बाटी जैसी लगती है, लेकिन थोड़ा सा अन्तर है. इसके अन्दर भरी जाने वाली पिठ्ठी सत्तू से बनाई जाती है और यह लिट्टी बैगन के चोखा (भुर्ता) या आलू के चोखा के साथ खाई जाती है. मिक्स वेज चोखा और टमाटर की चटनी भी साथ में बनायी जाता है. तो आइये बनाना शुरू करें लिट्टी चोखा (Litti Choka).
Read - Litti Choka Recipe In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Litti
- आटा लगाने के लिये
- गेहूं का आटा - 400 ग्राम ( 4 कप)
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- घी या तेल - आधा कप
- खाने का सोडा - 1/3 छोटा चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
पिठ्ठी बनाने के लिये Ingredients for stuffing
- सत्तू - 200 ग्राम (2 कप)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2-4
- हरा धनियां - आधा कप बारीक कतरा हुआ
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल - 2 छोटी चम्मच
- अचार का मसाला - 2 टेबल स्पून
- नीबू - 1 नीबू का रस
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( 1/4 छोटी चम्मच )
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chokha
चोखा को पारम्परिक तरीके से चौखा सिर्फ हरी मिर्च और नमक डालकर बनाया जाता है, टमाटर, अदरक और हरा धनियां डालकर चोखा और भी स्वादिष्ट लगता है.
- बड़ा बैगन - 400 ग्राम (1 या 2 बैगन)
- टमाटर - 250 ग्राम ( 4 टमाटर मध्यम आकार के)
- हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कतरा हुआ)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ)
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)
- सरसों का तेल - 1-2 छोटी चम्मच
विधि -How to make Litti Chokha

लिट्टी के लिये आटा लगाइये
आटे को छान कर बर्तन में निकालिये, आटे में घी, खाने का सोडा, अजवायन और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को ढककर आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. लिट्टी बनाने के लिये आटा तैयार है.
पिठ्ठी तैयार कीजिये (How to make Stuffing for Litti)
अदरक को धोइये, छीलिये और बारीक टुकड़ों में काट लीजिये (कद्दूकस भी कर सकते हैं). हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और बारीक कतर लीजिये. हरा धनियां को साफ कीजिये, धोइये बारीक कतर लीजिये. सत्तू को किसी बर्तन में निकालिये, कतरे हुये अदरक, हरी मिर्च, धनियां, नीबू का रस, नमक, काला नमक, जीरा, सरसों का तेल और अचार का मसाला मिला लीजिये, अगर पिठ्ठी सूखी लग रही है तो 4-5 टेबल स्पून पानी डालिये, पिठ्ठी को इतना गीला करना है कि वह, लड्डू बांधने पर बंध जाय, सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, सत्तू की पिठ्ठी तैयार है.
लिट्टी (How to make Litti)
गुथे हुये आटे से मध्यम आकार की लोइयां बना लीजिये. लोई को अंगुलियों की सहायता से 2-3 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिये, कटोरी जैसा बना लीजिये, इस पर 1 - 1 1/2 छोटी चम्मच पिठ्ठी रखिये और आटे को चारो ओर से उठा कर बन्द कीजिये और गोल कर लीजिये, गोले को हथेली से दबा कर थोड़ा चपटा कीजिये, लिट्टी सिकने के लिये तैयार है.
तंदूर को गरम कीजिये, भरी हुई लोइयों को तंदूर में रखिये और पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. (पारम्परिक रूप से लिट्टी उपले पर सेकीं जाती है)
चोखा How to make Chokha for Litti
बैगन और टमाटर धोइये और भून लीजिये, ठंडा कीजिये, छिलका उतार लीजिये, किसी प्याले में रख कर चमचे से मैस कीजिये, कतरे हुये मसाले और नमक, तेल डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. लीजिये बैगन का चोखा तैयार है.
आप लहसुन और प्याज पसन्द करते है तब 5-6 लहसन की कली छीलिये बारीक कतरिये और एक प्याज छीलिये, बारीक कतरिये इन्हैं भी इस बैगन में मिला लीजिये.
आलू का चोखा (Aloo ka Chikha)
उबले आलू 4-5 छील कर बारीक तोड़ लीजिये, कतरे हुये अदरक, हरी मिर्च, हरे धनिये, लाल मिर्च, नमक मिलाइये, आलू का चोखा तैयार है.
परोसिये
चोखा प्याले में डालिये, गरमा गरम लिट्टी को पिघले हुये घी में डुबाइये, लिट्टी को बीच से तोड़ कर भी घी में डुबाया जा सकता है, चोखा के साथ, हरी धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 1 घंटा, 30 मिनिट
कमेंट (150)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुब्रता जी, इसके लिये एअर फ्रायर के साथ दिये हुये मैनुअल को देखा जा सकता है.
निशा: उषा जी, सत्तू भुने चने से या भुने चने, गेहूं और वेजर मिक्स ग्रेन्स को पीस कर बनाया जाता है. भुने हुये चने बाजार से लेकर आप उन्हैं मिक्सर से बारीक पीस कर सत्तू बना सकते हैं.
निशा: अविनाश जी, भूने हुए जौ और चने को पीस कर बनाया जाता है सत्तू.
निशा: समर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I am singer anand raj
i want Add your whatsapp group only coking
निशा: राज जी, आप इन्हें ओवन में भी बना सकते हैं या माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर भी बना सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aap Ki Recipe Bahut AcchI h
निशा: अमीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सागर जी, चोखा प्याले में डालिये, गरमा गरम लिट्टी को पिघले हुये घी में डुबाइये, लिट्टी को बीच से तोड़ कर भी घी में डुबाया जा सकता है, चोखा के साथ, हरी धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
निशा: मैने जैसे मसाला बाटी बनाई है आप वैसी ही लिट्टी भी बना सकती हैं.
Verry good recepy....
Thanks. we liked Litti Chokha.
Hello Nisha Ji,
Namaste! Aapne bataya ki Litti ko Cooker me bana sakte hain...kaise banaya jaye kya aap bata sakti hain.
निशा: रिचा जी, हमने कुकर में केक बनाया है, प्लीज उसी तरह से कुकर में नमक डालकर गरम कीजिये, नमक के ऊपर जाली स्टेन्ड रखिये और किसी प्लेट में लिट्टी रखकर उसके ऊपर रख दीजिये, और 25 मिनट तक धीमी आग पर लिट्टी को सिकने दीजिए, चैक कीजिये और अगर वे पूरी तरह नहीं सिकी है तब उन्हैं घुमा कर थोड़ा और समय देते हुये पूरी तरह सिकने तक सेक लीजिये.
Kya litti ko microwave me bna skte h
निशा: सोनाली जी, लिट्टी को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर हमने दाल बाटी वाली बाटी को ओवन में बनाया है, सर्च बटन पर रेसिपी देखी जा सकती है, और लिट्टी को बिलकुल इसी तरह बनाया जा सकता है.
It is nice recepie.
निशा: विनय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, लिट्टी को हमने अप्पा पात्रा में बनाकर नहीं देखा, लेकिन आप इसे ट्राई कर सकती हैं, और अच्छी बन जाती है तब यहा शेयर अवश्य कीजिये.
निशा: शिखा जी, लिट्टी को उपले में बना सकते हैं, तल कर, फ्राई करके भी बना बना सकते हैं.
निशा: ओम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipes are too delicios evenif u dont use
garlic and onion.
thanks
Aapki btayi hui sbi receipe bahut achi or bnane me kafi easy hoti hein..!! Aapki di gai instructions k according tasty receipe bn jati hein....!!!!
Thnkxx a lot mam....!!!!!!!
निशा: गीत, बहुत बहुत धन्यवाद.