लिट्टी चोखा – Litti Choka Recipe

📅 17 दिसंबर 2009 👁 10.9 लाख बार देखी गई 💬 150 कमेंट ★ 4.1 (13759)


लिट्टी चोखा बिहार झारखन्ड में खायी जाने वाली पारम्परिक स्वादिष्ट डिश हैं इसे आप लन्च, डिनर या छुट्टी के दिन बना कर खाइये बहुत ही अच्छी लगेगी, लिट्टी देखने में तो बाटी जैसी लगती है, लेकिन थोड़ा सा अन्तर है. इसके अन्दर भरी जाने वाली पिठ्ठी सत्तू से बनाई जाती है और यह लिट्टी बैगन के चोखा (भुर्ता) या आलू के चोखा के साथ खाई जाती है.  मिक्स वेज चोखा और टमाटर की चटनी भी साथ में बनायी जाता है. तो आइये बनाना शुरू करें लिट्टी चोखा (Litti Choka).

Read - Litti Choka Recipe In English 

आवश्यक सामग्री  Ingredients for Litti

  • आटा लगाने के लिये
  • गेहूं का आटा - 400 ग्राम ( 4 कप)
  • अजवायन - आधा छोटी चम्मच
  • घी या तेल - आधा कप
  • खाने का सोडा - 1/3 छोटा चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच

पिठ्ठी बनाने के लिये Ingredients for stuffing

  • सत्तू - 200 ग्राम (2 कप)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 2-4
  • हरा धनियां - आधा कप बारीक कतरा हुआ
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल - 2 छोटी चम्मच
  • अचार का मसाला - 2 टेबल स्पून
  • नीबू - 1 नीबू का रस
  • काला नमक - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( 1/4 छोटी चम्मच )

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chokha

चोखा को पारम्परिक तरीके से चौखा सिर्फ हरी मिर्च और नमक डालकर बनाया जाता है, टमाटर, अदरक और हरा धनियां डालकर चोखा और भी स्वादिष्ट लगता है.

  • बड़ा बैगन - 400 ग्राम (1 या 2 बैगन)
  • टमाटर - 250 ग्राम ( 4 टमाटर मध्यम आकार के)
  • हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतरी हुई)
  • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कतरा हुआ)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ)
  • नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)
  • सरसों का तेल - 1-2 छोटी चम्मच

विधि -How to make Litti Chokha


लिट्टी के लिये आटा लगाइये
आटे को छान कर बर्तन में निकालिये, आटे में घी, खाने का सोडा, अजवायन और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.  गुथे हुये आटे को ढककर आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.  लिट्टी बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिठ्ठी तैयार कीजिये (How to make Stuffing for Litti)
अदरक को धोइये, छीलिये और बारीक टुकड़ों में काट लीजिये (कद्दूकस भी कर सकते हैं).  हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और बारीक कतर लीजिये.  हरा धनियां को साफ कीजिये, धोइये बारीक कतर लीजिये. सत्तू को किसी बर्तन में निकालिये, कतरे हुये अदरक, हरी मिर्च, धनियां, नीबू का रस, नमक, काला नमक, जीरा, सरसों का तेल और अचार का मसाला मिला लीजिये, अगर पिठ्ठी सूखी लग रही है तो 4-5  टेबल स्पून पानी डालिये, पिठ्ठी को इतना गीला करना है कि वह, लड्डू बांधने पर बंध जाय, सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, सत्तू की पिठ्ठी तैयार है.

लिट्टी (How to make Litti)
गुथे हुये आटे से मध्यम आकार की लोइयां बना लीजिये.  लोई को अंगुलियों की सहायता से 2-3 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिये, कटोरी जैसा बना लीजिये, इस पर 1 - 1 1/2 छोटी चम्मच पिठ्ठी रखिये और आटे को चारो ओर से उठा कर बन्द कीजिये और गोल कर लीजिये, गोले को हथेली से दबा कर थोड़ा चपटा कीजिये, लिट्टी सिकने के लिये तैयार है.

तंदूर को गरम कीजिये, भरी हुई लोइयों को तंदूर में रखिये और पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये.  (पारम्परिक रूप से  लिट्टी उपले पर सेकीं जाती है)

चोखा How to make Chokha for Litti
बैगन और टमाटर धोइये और भून लीजिये, ठंडा कीजिये, छिलका उतार लीजिये, किसी प्याले में रख कर चमचे से मैस कीजिये, कतरे हुये मसाले और नमक, तेल डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. लीजिये बैगन का चोखा तैयार है.
आप लहसुन और प्याज पसन्द करते है तब 5-6 लहसन की कली छीलिये बारीक कतरिये और एक प्याज छीलिये, बारीक कतरिये इन्हैं भी इस बैगन में मिला लीजिये.

आलू का चोखा (Aloo ka Chikha)
उबले आलू 4-5 छील कर बारीक तोड़ लीजिये, कतरे हुये अदरक, हरी मिर्च, हरे धनिये, लाल मिर्च, नमक मिलाइये, आलू का चोखा तैयार है.

परोसिये
चोखा प्याले में डालिये, गरमा गरम लिट्टी को पिघले हुये घी में डुबाइये, लिट्टी को बीच से तोड़ कर भी घी में डुबाया जा सकता है,  चोखा के साथ, हरी धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 1 घंटा, 30 मिनिट

Litti Chokha Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (13759 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (150)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sunil kumar
will i make litti chhoka in oven
NishaMadhulika
सुनील जी, आप इसे ओवन में भी बना सकते हैं.
Sangeeta shrimali
Good
NishaMadhulika
संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Himani Kaushik
Very nice nishaji
NishaMadhulika
हिमानी जी, मेरे काम को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Harsh kumar Gautam
The menu of bati chokha to much interesting .
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Harsh kumar Gautam
Bhavana shrivastava
Kay litti me aaloo ka masala bhi bhara jata h.

निशा: भावना जी, आप इसमें अपनी पसंद अनुसार स्टफिंग कर सकती हैं.
vijay yadav
Your site is really boon for new cookers I'm so happy to copy ur site to making first time kitty its amazing for me thanks so mouch

निशा: विजय जी, आपके प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Raj kumar
Hiiiii
Bahut bathiya h

निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shiva verma
apki ricipe hume bahut achi lagi humne bnaya to hume bahut achi lgi thanx

निशा: शिवा जी, मेरी रेसिपी पसंद करने और बनाने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Pawan garg
litti को पच्मेल दाल के साथ भी खा सकते हैं

निशा: पवन जी, खा सकते हैं.
rajiv
m convection microwave liya hu but use use kaise kre samajh ne aa rha h ki kis batan se kya karna h plz mujhe btay

निशा: राजीव जी, आप माइक्रोवेव करने के लिये माइक्रोवेव सेफ बर्तन यूज कीजिये और कनवेक्शन पर बनाने के लिये किसी भी मेटल के बर्तन एल्यूमीनियम या स्टील या लोहे का यूज कर और अधिक जानकारी के लिये माइक्रोवेव के साथ मिली बुक को जरूर पड़े इससे आपको माइक्रोवेव का उपयोग करने में मदद मिलेगी साथ ही जिनसे इसे खरीदा है वो भी माइक्रोवेव उपयोग करने की जानकारी देकर जाते हैं आप उससे भी जानकारी ले सकती हैं.
rajiv
microwave me litti banane k liy kis battan ko prayog kre or kase bnay

निशा: राजीव जी, लिट्टी माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बनायें, और इस मोड पर किसी भी मेटल एल्यूमीनियम या स्टील यूज किये जा सकते हैं.
gajendra singh
Litti chokha is very best lunch& diner , hmare ghar me weekly banta h hmare ghar ke sare family khate h isliye aap sabhi bhi khaye

निशा: गजेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Charu
At what temperature one can cook litti in otg.

निशा: चारू जी, लिट्टी को 220- 230 डिग्री सेन्टीग्रेड पर पका सकते हैं. वैसे, विभिन्न प्रकार के ओवन या ओटीजी का कुकिंग टाइम अलग-अलग होता है.
santosh kr dubey
I like to litti chokha

निशा: संतोष जी, धन्यवाद.
manoj kumar
Litti chokha

निशा: मनोज जी, यह लिट्टी चोखा की रेसिपी हैं.
Kavita
Jo bati ke liye gas oven hota hai usme litti bnegi kya?

निशा: कविता जी, हां, बना सकते हैं.
Kavita
Nisha ji agar oven or gas tandoor na ho to litti kaise bnaye?

निशा: कविता जी, आप इसे माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर भी बना सकती हैं.
A. K. Taneja
Very good recipe of litti chokha.It is delecious food.Sattu means oats or Jo ka aata.

निशा: तनेजा जी, धन्यवाद. सत्तू सिर्फ जौ के ही आटे के नही होते बल्कि मटर, चना और गेहू इत्यादि को सूखा भूनकर और पीसकर भी तैयार होते हैं.
priya
App n.a. hot I to mera kya hota lov I sooooooo much

निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your name...
Because of your recepie ,i now able to be a part kitchen with my mom

निशा: बहुत-बहुत धन्यवाद.
seema
This litto can be baked in microwave oven ?
If yes then tell the recepie

निशा: सीमा जी, लिट्टी को ओवन में बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर बाटी ओवन में रेसिपी उपलब्ध है, आप इसे देख सकते हैं, बिलकुल इसी तरह लिट्टी को ओवन में बनाया जा सकता है.
Sam
Awesome. Recipe

निशा: सेम जी, धन्यवाद.
sunil kumar
thanks for exploring bihari special hygenic testy dish

निशा: सुनील जी, धन्यवाद.
anamika agrawal
If we have no sattu dn which ingredients we use?

निशा: अनामिका जी, आप आलू का मसाला भरकर भी बाटी बना सकती है, बेसन को भून कर उसमें मसाला मिला कर भर सकती हैं.
md shahzad
Ab lity chokha ek internation dish ka roop le liya hai
Nitin
Kya Litti travelling ke Liye bana sakate hai jo 7-8 days tak tike rahe
निशा: नितिन जी, आप इसे ट्रेवलिंग के लिये बना सकते हैं, 8 दिन तो ज्यादा है लेकिन ये 3 दिन तक खायी जा सकती है.
shyam
Pethe ki chasini ko kaise pahchane?
Rana
Nisha ji,
thanks for your recepi please tell me what is Upla?

निशा: रीना जी, गोबर से बने कंडे उपले कहे जाते हैं.
aprajita
Nishaji maine apki litti chokha ki recipee aaj try ki itne ymmee bane hain ki kya kahun.maine apki kai sari recipes try ki hain sabhi bahut achcha banta hai.Thankyou.

निशा: अपराजिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Husna
Achaaar ka masala kya hai????