भिन्डी मसालेदार (Bhindi Masala)

भिन्डी की सब्जी कई प्रकार से बनाई जाती है, बड़े हों या बच्चे भिन्डी की सब्जी सभी को बहुत अच्छी लगती है. मसालेदार भिन्डी का तो जबाव ही नहीं. क्या आप आज भिन्डी खाना पसंद करेंगे?
Read - Bhindi Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhindi Masala
- भिन्डी - 250 ग्राम
- तेल - 2 -3 टेबिल स्पून
- हींगा - 1 पिन्च
- जीरा - आधी छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च —4 लम्बाई में 2 भागों में कटी हुई
- हरा धनियाँ — एक टेबिल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक — आधी छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Bhindi Masalal
छोटी और मध्यम आकार की भिन्डी लीजिये, सबसे पहले भिन्डियों को अच्छी तरह धोइये, पानी हटा दीजिये, धुली हुई भिन्डियों के ऊपर के तरफ के डन्ठल काटिये और नीचे की तरफ के पतले भाग को भी काट दीजिये, भिन्डी को लम्बाई से काटते हुये 2 भागों में काट लीजिये, अगर भिन्डी अधिक लम्बी हैं तो इनको बीच से काट कर छोटे टुकड़े किये जा सकते हैं, सारी भिन्डी काट कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा ब्राउन होने के बाद( गैस धीमी रखें ), हल्दी , सोंफ पाउडर, धनियां पाउडर और हरी मिर्च डालिये, इस मसाले में भिन्डी डाल कर मिला दीजिये, भिन्डी में लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला और नमक डाल कर मिलाइये. गैस तेज कर लीजिये, चमचे से 2-3 मिनिट चलाते हुये भिन्डी को भूनिये.
भिन्डी को 2 मिनिट के लिये ढक कर पकायें. ढक्कन को खोल दें और एक एक मिनिट बाद चमचे से चलाते रहें 5 - 6 मिनिट मे भिन्डी बन कर तैयार हो जायेंगी.
भिन्डी की सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. मसाले दार भिन्डी की सब्जी चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हरी, हमने सब्जियों को बहुत ही सिम्पल तरीके से बनाया है, आप ये भिन्डी मसाला अगर बनायेंगे तो बड़ी आसानी से बना लेंगे, आप भिन्डी को बहुत ही कम मसाले में बना सकते हैं, तेल में जीरा डालिये, भुनने पर हल्दी और धनियां पाउडर डाल दीजिये, भिन्डी डालिये नमक और अमचूर डाल कर मिला दीजिये, भिन्डी को धीमी आग पर ढककर 2-3 मिनिट पकने दीजिये, चैक कीजिये, 2 - 3 मिनिट और पकाइये, भिन्डी की कम मसाले वाली सब्जी एसे बच्चों के लिये जो मिर्च खाना पसन्द नहीं करते, तैयार है.
निशा: डा. दिनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; परतीक जी, भिन्डी में नीबू का रस या टमाटर काट कर डाल सकते हैं.
Mujhe 5 din hoa h iss site ko dekh kr
Khana banate hoi,mere ghar me sbko
Bhut pasnd aa rha h mera banya
Khana...
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भुवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिमा जी, ये वेबसाइट आपके लिये हैं जो भी आपको अच्छा लगे बनाइये और सभी को खिलाइये, बहुत जल्द आप खाना बनाना सीख लेंगी.
thanks mam...........
निशा: सरोज, पहले भिन्डी को ढककर, 5 मिनिट धींमी आग पर पकने दीजिये, इसके बाद थोड़ा खुला ही पकाया जा सकता है.
निशा: कुन्दन जी अवश्य बनाई जा सकती है.
निशा: सोना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, आप वीडियो को 2-3 बार सुन लीजिये और जो चीज न समझ आ रहा हो उसके बारे में अपना सवाल लिख दीजिये, मैं उसका जबाव अवश्य दूंगी.
निशा: सजीदा जी हां अवश्य डाली जा सकती हैं.
निशा: सुमन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
ho jata hai.
निशा: रश्मी, सब्जियां पकाने के बाद थोड़ा कलर चेन्ज हो जाता है, लेकिन आप भिन्डी को माइक्रोवेव में पकायें तो इसका कलर चेन्ज नहीं होता, रैसिपी को चैनल पर देख सकते हैं.
how r u i am fine mujhe bhindi masala bahut pasand aaya hai pehle mai bhindi naam se nafrat karti thi par ab mai ghub majaa lekar ghati hu i love your recipe mujhe aap se ek question puchna tha ice creammai hm ghar mai cream bana saktai hai kya mam.plz reply
निशा: नाजनीन जी हां घर में आइसक्रीम बनाई जाती है, वेबसाइट और चैनल दोंनों पर आइसकक्रीम बनाने का तरीका दिया हुआ है, सर्च बटन पर आइसक्रीम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते है़.
निशा: माइकेल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका हम आपके लिये सरसों मसाला भिन्डी बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मैं अवश्य कोशिश करूम्गी
निशा: मनीषा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: मोहित, धन्यवाद.
your site is too good.It has helped me a lot in my cooking practices.thankew so much nisha ji...your recipes are really praiseable.
निशा: निशाललित, मिक्सवेज सब्जी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर मिक्स वेज लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.