भिन्डी मसालेदार (Bhindi Masala)

भिन्डी की सब्जी कई प्रकार से बनाई जाती है, बड़े हों या बच्चे भिन्डी की सब्जी सभी को बहुत अच्छी लगती है. मसालेदार भिन्डी का तो जबाव ही नहीं. क्या आप आज भिन्डी खाना पसंद करेंगे?
Read - Bhindi Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhindi Masala
- भिन्डी - 250 ग्राम
- तेल - 2 -3 टेबिल स्पून
- हींगा - 1 पिन्च
- जीरा - आधी छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च —4 लम्बाई में 2 भागों में कटी हुई
- हरा धनियाँ — एक टेबिल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक — आधी छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Bhindi Masalal
छोटी और मध्यम आकार की भिन्डी लीजिये, सबसे पहले भिन्डियों को अच्छी तरह धोइये, पानी हटा दीजिये, धुली हुई भिन्डियों के ऊपर के तरफ के डन्ठल काटिये और नीचे की तरफ के पतले भाग को भी काट दीजिये, भिन्डी को लम्बाई से काटते हुये 2 भागों में काट लीजिये, अगर भिन्डी अधिक लम्बी हैं तो इनको बीच से काट कर छोटे टुकड़े किये जा सकते हैं, सारी भिन्डी काट कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा ब्राउन होने के बाद( गैस धीमी रखें ), हल्दी , सोंफ पाउडर, धनियां पाउडर और हरी मिर्च डालिये, इस मसाले में भिन्डी डाल कर मिला दीजिये, भिन्डी में लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला और नमक डाल कर मिलाइये. गैस तेज कर लीजिये, चमचे से 2-3 मिनिट चलाते हुये भिन्डी को भूनिये.
भिन्डी को 2 मिनिट के लिये ढक कर पकायें. ढक्कन को खोल दें और एक एक मिनिट बाद चमचे से चलाते रहें 5 - 6 मिनिट मे भिन्डी बन कर तैयार हो जायेंगी.
भिन्डी की सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. मसाले दार भिन्डी की सब्जी चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्यामा जी, कर सकते हैं.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिर्जा जी, आलू को बारीक काट कर भिन्डी के साथ पकाएं.
Thanks for giving guide
निशा: मोहन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहिन्द्र जी, आप भिन्डी को विभिन्न तरह से बना सकते हैं इसके लिए आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर भिन्डी की कई रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: राधे जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैली जी, मै जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: फरजाना जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेक प्रकार की भिन्डी की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर भिन्डी रेसिपी लिखकर आप ये रेसिपी सर्च कर सकती है.
निशा: पुष्पा जी, बेबी को बेसन चीला, सूजी चीला, आटे का चीला या मूंग दाल का चीला और छोटा परांठा बना कर दीजिये, खिचड़ी या दाल चावल उसकी सुन्दर सी प्याली में परोस कर खिलायें, फ्रूट पल्प और मिल्क शेक बनाकर पिलायें, जो भी आप खा रही हैं, उसमें से थोड़ा थोड़ा बेबी को खिलाती रहें, वह जल्दी ही खाना सीख लेगा.
निशा: इकबाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सभ्या जी, आप इसमें स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: सरोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks a lot nisha ji
निशा: प्रज्ञा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks Nisha Ji mene aapki recipe she bahut much Sikh liya Jisse mere sasural me muje bahut tarif multi h thanks
निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thnx nisha ji.aapki recipe bhut achi hai.
निशा: रोमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aap ke sabhi recepe lajawab hain thanks a lot
इस सब्जी में सौंफ की जगह कोई और मसाला डाल सकते हैं?
Nisha ji..please chiken biryani ki recipi meri id pe send kr dijiye
Please bataye
निशा: अमित जी मैं रसेदार भिन्डी बनाना शुरू करती हूँ.
निशा: रितेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, भिन्डी में साथ में ही अमचूर डालने से तार नहीं बनेंगे.