भिन्डी मसालेदार (Bhindi Masala)

भिन्डी की सब्जी कई प्रकार से बनाई जाती है, बड़े हों या बच्चे भिन्डी की सब्जी सभी को बहुत अच्छी लगती है. मसालेदार भिन्डी का तो जबाव ही नहीं. क्या आप आज भिन्डी खाना पसंद करेंगे?
Read - Bhindi Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhindi Masala
- भिन्डी - 250 ग्राम
- तेल - 2 -3 टेबिल स्पून
- हींगा - 1 पिन्च
- जीरा - आधी छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च —4 लम्बाई में 2 भागों में कटी हुई
- हरा धनियाँ — एक टेबिल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक — आधी छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Bhindi Masalal
छोटी और मध्यम आकार की भिन्डी लीजिये, सबसे पहले भिन्डियों को अच्छी तरह धोइये, पानी हटा दीजिये, धुली हुई भिन्डियों के ऊपर के तरफ के डन्ठल काटिये और नीचे की तरफ के पतले भाग को भी काट दीजिये, भिन्डी को लम्बाई से काटते हुये 2 भागों में काट लीजिये, अगर भिन्डी अधिक लम्बी हैं तो इनको बीच से काट कर छोटे टुकड़े किये जा सकते हैं, सारी भिन्डी काट कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा ब्राउन होने के बाद( गैस धीमी रखें ), हल्दी , सोंफ पाउडर, धनियां पाउडर और हरी मिर्च डालिये, इस मसाले में भिन्डी डाल कर मिला दीजिये, भिन्डी में लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला और नमक डाल कर मिलाइये. गैस तेज कर लीजिये, चमचे से 2-3 मिनिट चलाते हुये भिन्डी को भूनिये.
भिन्डी को 2 मिनिट के लिये ढक कर पकायें. ढक्कन को खोल दें और एक एक मिनिट बाद चमचे से चलाते रहें 5 - 6 मिनिट मे भिन्डी बन कर तैयार हो जायेंगी.
भिन्डी की सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. मसाले दार भिन्डी की सब्जी चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks for information
Thnks nisha ji.
निशा: मुकेश जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chahiye.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
भिन्डी बहुत बढ़िया बनी
धन्यवाद ।
निशा: दिलीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद :)
निशा: कल्पना जी, मसाले तेल में डालें और गैस कम रखें, मसाले जलें न, आप इन्हैं ट्राई कीजिये, आपको ये भिन्डी पसन्द आयेंगी.
निशा: विकास जी, भिन्डी को पहले से धो कर रख दीजिये, पानी सूखने पर उसक हैड और टेल काट कर हटायें, और तेल मसाले डालकर फ्राई करें, ढंके, 2-3मिनिट में चैक करें और चला दें, फिर से ढकें और 2-3 मिनिट में चेक करें, भिन्डी बनकर तैयार, भिन्डी बहुत जल्द नरम हो जाती है, इसकी सब्जी बहुत जल्दी बनती है.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:स्वाति जी,जिस रेसिपी पर आप कमेन्ट कर रही हैं, वह मसाला भिन्डी ही हैं.
निशा: दरकशॉ जी, भिन्डी में नीबू का रस या टमाटर काट कर डाल सकते हैं.
निशा: दीपक जी, हां आप प्याज पीसकर या बारीक-बारीक प्याज काटकर हल्का गुलाबी होने तक फ्राय करके मसाले के साथ मिक्स करके भिन्डी में डाल सकते हैं.
निशा: मुबशीरा जी, धन्यवाद.
निशा: दीपांशु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: आलिया जी, धन्यवाद.
निशा: आयुश जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe cooking karna bhot accha lagta hai n aap k bataye tarike se b maine alag alag dishes banayi hai jo sabko bhot pasand aayi
thnxx for your tasty recepies.
निशा: सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित जी, आलू के साथ भिन्डी अच्छी बनती है, आलू को छोटा काट कर भिन्डी के साथ इसी तरह बनाया जाता है, आप इसे बनाने की कोशिश कीजिये, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Mai daily aapke dwara likhi hui recipe hi follow karti hu
निशा: तेजस्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, पकने के बाद हर सब्जी चेन्ज हो जाती है.
निशा: प्रिन्स जी, भिन्डी को काटना, भरना इसमें तो समय लगता है लेकिन इसे पकने में समय बिलकुल नहीं लगता.
निशा: जिज्ञासा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.