अदरक का अचार – Adrak Achar – Ginger Pickle Recipe

सर्दियों के मौसम में नया अदरक बाजार में आने लगता है और मार्च तक अच्छा अदरक बिना रेशे का बाजार में मिलता रहता है और यही है अदरक का अचार बनाने का सही मौसम.
खाने की मेज पर अचार और चटनी हों तो खाने के स्वाद के क्या कहने! और यदि अचार अदरक का है तो खाने के स्वाद के साथ ही आपका हाजमा भी दुरुस्त रहता है. अदरक का अचार बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये अदरक का अचार बनायें.
Read - Adrak Achar – Ginger Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Adrak Achar
- अदरक - 200 ग्राम
- नींबू- 200 ग्राम
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच (पिसी हुई)
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Adrak Achar
अदरक को साफ पानी से धोकर पानी सूखने तक सुखाइये और फिर इसे छील लीजिए. अदरक को छोटे पतले पतले टुकड़ों में काट लीजिये.
नींबू को धोकर पानी सूखने तक सुखाइये. इसे काटिये और उनका रस निकाल लीजिये.
अदरक के टुकड़ों में हल्दी पाउडर, नमक, काला नमक, हींग, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
अचार तैयार है. अचार को रखने के लिए कोई कांच या प्लास्टिक का कन्टेनर ले लीजिए. उस कन्टेनर को गरम पानी से धो लीजिए और धूप में अच्छे से सुखा लीजिए. कन्टेनर एकदम सूखा और साफ होना चाहिए.
अचार को कन्टेनर में भर लीजिए अच्छी तरह ढक्कन बन्द कर दीजिये, और अगर धूप आपके घर में आती है तब इस कन्टेनर को 3 दिन के लिये धूप में रखिये, हर दूसरे दिन अचार को हिला कर नीबू के रस को ऊपर नीचे कीजिये, अगर आपके घर धूप नहीं आती है तब कमरे के अन्दर ही आप अचार के कन्टेनर को रखिये और रोजाना अचार को हिलाते रहिये, अचार को अभी से ही खाना शुरू कर सकते हैं लेकिन 3 दिन बाद अचार का असली स्वाद मिलता है, जो बहुत ही लाज़वाब है.
अदरक के अचार को आप 15-20 दिन तक खाइये और अधिक समय तक रखने के लिये अचार में इतना नीबू का रस और डाल दीजिये कि अचार नीबू के रस में डूबा रहे. अपने डिनर तथा लन्च में अचार खायें यह खाने का स्वाद बड़ाने के साथ साथ आपके खाने को पचाने में सहयोग करता है.
सुझाव
अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकाले तथा कन्टेनर नमी की जगह पर नहीं रखें.
कमेंट (58)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I have made ginger pickle as per your instructions filled the flask with lemon juice and kept it in sun light, but I find a foam like substance is formed at top, I am sure it is not fungus. Please tell is it all right to consume or not?
Thanks
निशा: राजपूतजी, अभी अचार बनाया जा रहा है, आप इसे धूप में रख रहे हैं, फंगस तो ये नहीं होनी चाहिये, आप अचार को ऊपर नीचे करके रख दीजिये, और प्लीज दूसरे दिन चैक कीजिये कि अचार में क्या है, अदरक के अचार को तो तुरन्त भी खाया जा सकता है, आप इसे खा कर देखिये, आप खुद ही समझ जायेंगे कि अचार खाया जा सकता है या नहीं.
AGAR WO AP BATA SAKTI HAI TO BAHUT MEHARBANI KUKI HAMARE RAJASTHAN KI TARAH YE ACHAR CHATNI YAHA BIHAR MAI NAHI MILTI KUKI MAI BIHAR MAI RAHTI HU . PLS REPLY ME .
Is adrak ke aachar ko hm meetha bana sakta hai please tell me.
निशा: अवश्य बना सकते हैं.
निशा: उमा, रेसीपी में 200 ग्राम अदरक की रेसीपी है. आप इसके सभी मसाले आधी आधी तौल में ले लीजिये
aap mujhe adrak ka meetha achar banana he vo kese bante he plz uski receipes batyen.
निशा: गुन्जन मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
is adrak ke aachar mein jo hm nimbu dalte h vo jyaada khatta to hoga hi , kya hm isko km kr skte h.
निशा: सुमित, आप नीबू का रस कम कर सकते हैं.
निशा: रुनुरू, अदरक का अचार हमने नीबू के रस में बनाया है, इसमें तेल डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: शोबना, हरी मिर्च का अचार में लिखूगी, थोड़ा सा इन्तजार
please jaroor likh kar bhejna is sight mein mene dekh liya hai mujhe nahi mile agar aap bhej denge to aapka bahut shukriya hoga thanks
निशा: शोभना,आप चाहें तो हल्दी डाल सकती है, भुना हुआ जीरा पीस कर ही अचार में डालिये.
Thank You for Adrak Achar - Ginger Pickle - Recipe