अदरक का अचार – Adrak Achar – Ginger Pickle Recipe

📅 14 फरवरी 2009 👁 4 लाख बार देखी गई 💬 58 कमेंट ★ 3.3 (5774)

Adrak Achar

सर्दियों के मौसम में नया अदरक बाजार में आने लगता है और मार्च तक अच्छा अदरक बिना रेशे का बाजार में मिलता रहता है और यही है अदरक का अचार बनाने का सही मौसम.

खाने की मेज पर अचार और चटनी हों तो खाने के स्वाद के क्या कहने!  और यदि अचार अदरक का है तो खाने के स्वाद के साथ ही आपका हाजमा भी दुरुस्त रहता है. अदरक का अचार बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये अदरक का अचार बनायें.

Read - Adrak Achar – Ginger Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Adrak Achar

  • अदरक - 200 ग्राम
  • नींबू- 200 ग्राम
  • नमक - 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक -   1 छोटी चम्मच
  • हींग - 2-3 पिंच (पिसी हुई)
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Adrak Achar

adarak_511696103.jpgअदरक को साफ पानी से धोकर पानी सूखने तक सुखाइये और फिर इसे छील लीजिए. अदरक को छोटे पतले पतले टुकड़ों में काट लीजिये.

नींबू को धोकर पानी सूखने तक सुखाइये. इसे काटिये और उनका रस निकाल लीजिये.

अदरक के टुकड़ों में हल्दी पाउडर, नमक, काला नमक, हींग, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. 

अचार तैयार है. अचार को रखने के लिए कोई कांच या प्लास्टिक का कन्टेनर ले लीजिए. उस कन्टेनर को गरम पानी से धो लीजिए और धूप में अच्छे से सुखा लीजिए. कन्टेनर एकदम सूखा और साफ होना चाहिए. 

अचार को कन्टेनर में भर लीजिए अच्छी तरह ढक्कन बन्द कर दीजिये, और अगर धूप आपके घर में आती है तब इस कन्टेनर को 3 दिन के लिये धूप में रखिये, हर दूसरे दिन अचार को हिला कर नीबू के रस को ऊपर नीचे कीजिये, अगर आपके घर धूप नहीं आती है तब कमरे के अन्दर ही आप अचार के कन्टेनर को रखिये और रोजाना अचार को हिलाते रहिये, अचार को अभी से ही खाना शुरू कर सकते हैं लेकिन 3 दिन बाद अचार का असली स्वाद मिलता है, जो बहुत ही लाज़वाब है.

अदरक के अचार को आप 15-20 दिन तक खाइये और अधिक समय तक रखने के लिये अचार में इतना नीबू का रस और डाल दीजिये कि अचार नीबू के रस में डूबा रहे. अपने डिनर तथा लन्च में अचार खायें यह खाने का स्वाद बड़ाने के साथ साथ आपके खाने को पचाने में सहयोग करता है.

सुझाव

अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकाले तथा कन्टेनर नमी की जगह पर नहीं रखें.  

Adrak Achar – Ginger Pickle – Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (5774 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (58)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

paras nath
ये रेसिपी अच्छी लगी ।
Maithily Saran Gupta
पारस जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
chanchal garg
Thanks Nisha ji.for.your wonderful recipes
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद chanchal garg
Onkar Singh
thanks for the giving method for preparation
adrak ka achar
निशा: ओंकारजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
komal
Oil use ni hota kya?

निशा: कोमल जी, इसमें तेल डालने की आवश्यकता नही है.
Rinku
Your aachar is best in tastes

निशा: रिंकू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
रितेश
क्या अदरक का सास बनाकर उसे छ माह या साल भर रखा जा सकता है?

surbhi
It's help ful for me thanks

निशा: सुरभी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manjit singh
Agar adrak ke achar me nimbu na dalkar usme oil dal ke banaya jaye kaisa lagega

निशा: मनजीत, अदरक का अचार नींबू के रस के साथ ज़्यादा स्वादिष्ट लगता है. अदरक का तेल वाला अचार बनाने की मैं कोशिश करूंगी.
Ravi Kumar
Ginger ka oil Wala aachar kaise banaye

निशा: रवि जी, हम इस अचार की रेसिपी जल्दी ही अपलोड करेंगे.
Thakur vikram singh
This is wonderful site

निशा: ठाकुर जी, धन्यवाद.
s k pandey
thanks for the pickle of ginger

निशा: एस.के. जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
dipti
Today I will try this adarak ka achar recipe at my home.

निशा: दीप्ति जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
Asha Lata
Thankyou mam for your teachings. Helpful for us in making. Regards again to you. Mrs AL Yadav (Mandola)

निशा: आशा जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत प्यार और धन्यवाद.
Your name...
Thankx for your valuable information. Keep it up and regards. Raj Krishan Khola, a pickle lover.

निशा: राज जी, धन्यवाद.
Sukh
Can I use lemon and sirka both to preserve it for a bit longer. Pls advise.

निशा: सुख जी, दोनों में से कोई भी उपयोग करें पर दोनों का एक साथ उपयोग अचार को अधिक खटा कर देगा.
Neeru
Hello Nisha g ,
Kya main adrak ka achha sirky main daal sakti hu.

निशा: नीरू जी, सिरका उपयोग कर सकते है.
rajesh srivastava

pl give me knowledge  ginger ka aur koi product ke bare me


निशा: राजेश जी, जिंजर की केन्डी और जिंजर का पेस्ट की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
ms kataria

बोटल मे पिरया कमपनी का अचारआता है उसको पिसा हुआ होता है बहुत टेसटी होता है वैसा कया बना सकते हो बताये


 

Pankaj gautam

Mam adrk k acchar m niboo ko boil krke uska ras nikal k dalna h ya kacche niboo k ras milana h

pawan
Achar ka swad achchha hona chahiye per kaise
jeet sodha
mem, kya hum nimbu ki jagah gram tel ka use kar sakte h kya
निशा: जीत जी, अदरक के इस अचार को नीबू के रस में ही बनाया जाता है.
DAULAT RAM
Hello Mam, kya is achar mein LEMON ka ras kam mein liya jata ? kripya jankari dene ka kast karen ,Thanks
निशा: दौलत जी, अदरक का अचार लैमन के रस में ही डाला जाता है.
Swati
Namaskar aunty mein yeh janana chahti hun jis prakar aapne adrak ka achar banaya hai kya hum is tarah se adrak ke saath lemon juice mein lehan, harimirch bhi daal ke achar bana sakte hai..
Thanks..
निशा: स्वाती जी हां आप बिलकुल सही समझ रही हैं, इस तरह से ये अचार भी बनाया जा सकता है.
VIPan Ahuja
Hello Nisha How R U G,
Mera Swal Hai agar Adarak 1kg ho to usme baki saman kitna kitna dalna padega khaaskar heeng..with thanx Vipan
निशा: विपन जी, हमने 200 ग्राम अदरक का अचार डाला है, सारे मसाले 5 गुने कर लीजिये और हींग MDH ब्रान्ड की लीजिये, अच्छी हींग है और अचार के लिये आधा छोटी चम्मच हींग ले लीजिये.
neha
thanxxxx very much for ginger pickle
mrs.sonak
nisha ji,kya nimbu ki jagah sirke ka prayog kiya ja sakta hai?yadi haan to kis matra mein aur kaise pl.bataiye nisha ji.
निशा: सोनक जी, अचार के लिये सिरका लिया जा सकता है, इतने अचार के लिये 1/4 कप या 4 टेबल स्पून सिरका ले लीजिये.
Rakesh Thakur
Thanks for incredible information given by you on this website. I surfed many websites but i found this website very good. Thanks for your good work and valuable information. Please keep it up. I
निशा: राकेश जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
veenu
nisha ji ginger ka achhar to bana lekin 30 days ke bad bhi ye adrak gala nahin hain, ye solid hi bana hua hai,, isko soft karne ke liye kya karen?
निशा: वीना जी, अदरक सोफ्ट नहीं होता, अचार में अदरक स्वादिष्ट हो जाता है.
Rajender Vats
Good lerning
Poonam
Ma'am, Lahsun ka achar kaise banta hai plsss wo bata do apke website me uski receipe nhi hai