पूरन पोली - Puran Poli Recipe - Receipe of Puran Poli

📅 22 जनवरी 2009 👁 5.3 लाख बार देखी गई 💬 93 कमेंट ★ 3.1 (6501)


यह महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली पारम्परिक स्वीट डिश है. पूरन पोली कई प्रकार की बनाई जाती हैं, लेकिन मुख्यत: चने की दाल की पूरन पोली ही अधिक प्रचलित है. खाने में ये बहुत ही लाजबाव होती है.  पूरन पोली को आप 2-3 दिन तक रख कर खा सकते हैं.  बनाना भी बड़ा आसान है.  तो आइये आज हम पूरन पोली (puran poli recipe) बनायें.

Read - Puran Poli Recipe - Receipe of Puran Poli Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingreditents for puran pol

आटा लगाने के लिये

  • मैदा  - 1/2 कप
  • गेहूं का आटा - 1/2 कप
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार

फिलिंग के लिये

  • चने की दाल- 1/2 कप 
  • चीनी - 1/3 कप (65 ग्राम)
  • गुड़- 1/3 कप (65 ग्राम)
  • इलाइची- 4 (पीसकर पाउडर बना लें)
  • घी

विधि How to make Pooran Poli

pooran_357279831.jpgचने की दाल को 4 से 5 घन्टे पहले पानी में भिगो दीजिये और बाद में, इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल लीजिए. 

आटे और मैदा को किसी भी डोंगे में डाल लीजिए. इसमें नमक और 2 छोटी चम्मच घी भी डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिये. आटे को गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर 15 से 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

फिलिंग तैयार करने के लिए कुकर में दाल और 2 से 3 टेबल स्पून पानी डाल कर उबालने रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने के बाद दाल को कुकर से निकालकर एक प्याले में डाल लीजिए.

दाल के ठंडा होने के बाद, इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए.  

दाल पीसने के बाद, पूरन पोली में भरने के लिए पूरन बना लीजिए. इसके लिए पैन गरम कर लीजिए. पैन में 2 चम्मच घी डाल दीजिए. घी में गुड़ तोड़कर डाल लीजिए और इसे पिघलने तक पका लीजिए.

गुड़ के पिघलने के बाद, इसमें पिसी हुई दाल डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए इसे पका लीजिए. पूरन भुन गया है. इसमें इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए. पूरन तैयार है.

आटा भी सैट हो गया है. आटे को थोड़ा सा मसलकर चिकना कर लीजिए और आटे से लोई तोड़कर तैयार कर लीजिए. छोटी-छोटी नींबू के साइज की लोई बना लें और एक लोई को गोल करे. थोड़ा सा सूखा आटा ले लीजिए और इसे सूखे आटे में लपेटकर 3 से 4 इंच व्यास में बेल लीजिए. तवा गरम होने रख दीजिए.

जितना आटा है, उतना ही पूरन ले लीजिए या इसे सात भाग में बांट लें जितनी हमने आटे की लोई बनाई है. एक पूरन का भाग उठाइए और पूरी के बीच में रख लीजिए.  बेली हुई पूरी को चारों ओर से उठाकर पूरन को अच्छे से बंद कर दीजिए. यह बिल्कुल एक तरह का स्टफिंग परांठा ही है.  इसे थोड़ा सा हथेली से दबा दीजिए ताकि पूरन अच्छी तरह से एक जैसा फैल जाए और इसे फिर से सूखे आटे में लपेटिए और 7 से 8 इंच के व्यास में बेलकर तैयार कर लीजिए. इसे बिल्कुल हल्का दबाव देते हुए बेलें. अगर ज्यादा दबाव देते हुए बेलेंगे तो पूरी फट सकती है. 

तवे पर पहले थोड़ा सा घी लगाकर चारों ओर फैला लीजिए और गरम तवे पर पूरन पोली डाल दीजिए. जब पूरन पोली निचली सतह से सिक जाए, तब इसे पलट दीजिए. थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिए और फिर से पलट दीजिए. इस तरफ भी थोड़ा सा घी डालिए और मीडियम आग पर पूरन पोली को दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेक लीजिए. इसी बीच, दूसरी पूरन पोली सेक लीजिए.

दोनों तरह ब्राउन होने के बाद पूरन पोली को तवे से उतारकर प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिए. इसी तरह दूसरी पूरन पोली सेक लीजिए. थोड़ा सा घी लगाकर हल्का सा दबाव देकर अच्छी तरह से ब्राउन होने तक पूरन पोली सेक कर तैयार कर लीजिए.

ये हमने ऊपर से क्रिस्प और अंदर से मुलायम पूरन पोली तैयार कर लिए हैं. एक कप आटे से सात पूरन पोली तैयार हुए हैं. ये पूरन पोली 2 से 3 दिन तक रख कर खा सकते हैं. पूरन पोली को आप चटनी, अचार या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिए. 

सुझाव

  • पूरन पोली सिर्फ गेहूं के आटे से भी बना सकते हैं.
  • पूरन पोली अरहर की दाल से भी बनाई जा सकती है. 
  • हमने 1/3 कप गुड़ लिया है. अगर आप ज्यादा मीठा पसंद करे, तो 1/2 कप गुड़ ले सकते हैं.
  • पारंपरिक तौर पर पूरन पोली में गुड़ ही डाला जाता है. अगर आपको गुड़ नापसंद हो, तो चीनी से भी पूरन पोली बना सकते हैं. पाउडर चीनी को दाल में डालकर के बिल्कुल इसी तरह पका लीजिए.

Puran Poli Recipe - Receipe of Puran Poli Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6501 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (93)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Poonam
Thank you for your kind efforts! :)
radhika budhkar
छान छान मजा आला सकाळी सकाळी पूरण पोई बघून