पूरन पोली - Puran Poli Recipe - Receipe of Puran Poli

📅 22 जनवरी 2009 👁 5.3 लाख बार देखी गई 💬 93 कमेंट ★ 3.1 (6501)


यह महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली पारम्परिक स्वीट डिश है. पूरन पोली कई प्रकार की बनाई जाती हैं, लेकिन मुख्यत: चने की दाल की पूरन पोली ही अधिक प्रचलित है. खाने में ये बहुत ही लाजबाव होती है.  पूरन पोली को आप 2-3 दिन तक रख कर खा सकते हैं.  बनाना भी बड़ा आसान है.  तो आइये आज हम पूरन पोली (puran poli recipe) बनायें.

Read - Puran Poli Recipe - Receipe of Puran Poli Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingreditents for puran pol

आटा लगाने के लिये

  • मैदा  - 1/2 कप
  • गेहूं का आटा - 1/2 कप
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार

फिलिंग के लिये

  • चने की दाल- 1/2 कप 
  • चीनी - 1/3 कप (65 ग्राम)
  • गुड़- 1/3 कप (65 ग्राम)
  • इलाइची- 4 (पीसकर पाउडर बना लें)
  • घी

विधि How to make Pooran Poli

pooran_357279831.jpgचने की दाल को 4 से 5 घन्टे पहले पानी में भिगो दीजिये और बाद में, इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल लीजिए. 

आटे और मैदा को किसी भी डोंगे में डाल लीजिए. इसमें नमक और 2 छोटी चम्मच घी भी डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिये. आटे को गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर 15 से 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

फिलिंग तैयार करने के लिए कुकर में दाल और 2 से 3 टेबल स्पून पानी डाल कर उबालने रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने के बाद दाल को कुकर से निकालकर एक प्याले में डाल लीजिए.

दाल के ठंडा होने के बाद, इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए.  

दाल पीसने के बाद, पूरन पोली में भरने के लिए पूरन बना लीजिए. इसके लिए पैन गरम कर लीजिए. पैन में 2 चम्मच घी डाल दीजिए. घी में गुड़ तोड़कर डाल लीजिए और इसे पिघलने तक पका लीजिए.

गुड़ के पिघलने के बाद, इसमें पिसी हुई दाल डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए इसे पका लीजिए. पूरन भुन गया है. इसमें इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए. पूरन तैयार है.

आटा भी सैट हो गया है. आटे को थोड़ा सा मसलकर चिकना कर लीजिए और आटे से लोई तोड़कर तैयार कर लीजिए. छोटी-छोटी नींबू के साइज की लोई बना लें और एक लोई को गोल करे. थोड़ा सा सूखा आटा ले लीजिए और इसे सूखे आटे में लपेटकर 3 से 4 इंच व्यास में बेल लीजिए. तवा गरम होने रख दीजिए.

जितना आटा है, उतना ही पूरन ले लीजिए या इसे सात भाग में बांट लें जितनी हमने आटे की लोई बनाई है. एक पूरन का भाग उठाइए और पूरी के बीच में रख लीजिए.  बेली हुई पूरी को चारों ओर से उठाकर पूरन को अच्छे से बंद कर दीजिए. यह बिल्कुल एक तरह का स्टफिंग परांठा ही है.  इसे थोड़ा सा हथेली से दबा दीजिए ताकि पूरन अच्छी तरह से एक जैसा फैल जाए और इसे फिर से सूखे आटे में लपेटिए और 7 से 8 इंच के व्यास में बेलकर तैयार कर लीजिए. इसे बिल्कुल हल्का दबाव देते हुए बेलें. अगर ज्यादा दबाव देते हुए बेलेंगे तो पूरी फट सकती है. 

तवे पर पहले थोड़ा सा घी लगाकर चारों ओर फैला लीजिए और गरम तवे पर पूरन पोली डाल दीजिए. जब पूरन पोली निचली सतह से सिक जाए, तब इसे पलट दीजिए. थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिए और फिर से पलट दीजिए. इस तरफ भी थोड़ा सा घी डालिए और मीडियम आग पर पूरन पोली को दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेक लीजिए. इसी बीच, दूसरी पूरन पोली सेक लीजिए.

दोनों तरह ब्राउन होने के बाद पूरन पोली को तवे से उतारकर प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिए. इसी तरह दूसरी पूरन पोली सेक लीजिए. थोड़ा सा घी लगाकर हल्का सा दबाव देकर अच्छी तरह से ब्राउन होने तक पूरन पोली सेक कर तैयार कर लीजिए.

ये हमने ऊपर से क्रिस्प और अंदर से मुलायम पूरन पोली तैयार कर लिए हैं. एक कप आटे से सात पूरन पोली तैयार हुए हैं. ये पूरन पोली 2 से 3 दिन तक रख कर खा सकते हैं. पूरन पोली को आप चटनी, अचार या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिए. 

सुझाव

  • पूरन पोली सिर्फ गेहूं के आटे से भी बना सकते हैं.
  • पूरन पोली अरहर की दाल से भी बनाई जा सकती है. 
  • हमने 1/3 कप गुड़ लिया है. अगर आप ज्यादा मीठा पसंद करे, तो 1/2 कप गुड़ ले सकते हैं.
  • पारंपरिक तौर पर पूरन पोली में गुड़ ही डाला जाता है. अगर आपको गुड़ नापसंद हो, तो चीनी से भी पूरन पोली बना सकते हैं. पाउडर चीनी को दाल में डालकर के बिल्कुल इसी तरह पका लीजिए.

Puran Poli Recipe - Receipe of Puran Poli Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6501 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (93)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ravi bhudeka
I like the simple making recipe
I make the pooranpoli at my home all of my family members like it
Thanks
निशा: रवि, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.

dr nakul yadav
Thanks a lot
Vaishali Wani
Hello Nishaji Kya aap muje bta sakti hai 50 puranpoli banane k liye kitna Ingreditents lagega.Please jarur bataye muje yeh puranpoli is wednsday ko banani hai gudipadve k liye. Thanks

निशा: वैशाली, 1.5 किग्रा. आटा और 600 ग्राम दाल ले लीजिये बाकी चीजें रैसिपी को देखकर मल्टीप्लाई करके डाली जा सकती हैं.
Shashi Verma
I have heard that POORAN POLI is prepared with TOOR DAL but here Chana dal is used . will u please clearify my doubt, is it possible to prepare with TOOR DAL.
निशा: शशी, पूरन पूली चना दाल और तूअर दाल दोंनो से बनाई जाती है, आप को जो दाल पसन्द हो उस दाल से पूरन पूली बना सकती हैं.
Aman
Hi Nisha ji
Nice recipe of puran poli.
Thanks for sharing me.
निशा: अमन, बहुत बहुत धन्यवाद.
p.p.thakur
puran poli recipe
Sat Gupta
Nishaji, I liked your Marathi Puran Poli recipe. It is really very tasty. Thank you for your recipe.
निशा: सत, धन्यवाद.
Priya
Hi Nishaji,
I followed ur Puranpoli reciepy.I mixed maida and aata together.It became very soft n testy.
I learn diff menus with d help of u.
Thanks.
v k jain
great receipies, please let me know some jain receipies like jain pav bhaji, jain samosa, jain vegetables etc
निशा: इस वेवसाइट प दी गई सारी रैसिपी आप बना सकते हैं.
Ritu
Really , very nice sweet dish
मिथिला मिश्र जाधव, मुंबई.
निशा जी, नमस्कार!
मै पिछले ३५ साल से 'पुरण पोळी' बना रही हूँ...इसे बनाने के पारंपरिक तरीके में आपने जो सुधार किया है, वो लाजवाब है...! हम लोग पकी दाल और गुड कडाही में डालकर, दोनो को साथ में पकाकर पहले मिक्स करते थे और फिर उसे पीसते थे...गुड की चिपचिपाहट के कारण वैसा पीसने में थोडी दिक्कत होती थी..आज मैने आपके तरीके से पुरणपोळी बनायी...! मेरा काम आसान हो गया और स्वाद में रत्ती भर भी फर्क नहीं आया..! मै आपकी शुक्रगुजार हूँ निशा जी..!
निशा: मिथिला जी, आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
madhu chopra
realy very dliciouse dish



thanks
renuka shrivastava
nisha ji mai apki bahut badi fan hu.jab bhi mai net par aati hu.sabse pehle aapki site hi open karti hu.thanx for giving a lots of veg recipes...

निशा:रेनुका, धन्यवाद.
ankita
hie..
maine jo pouranpolis khaai hai vo kuch jyada hi oily rhte hai ....so, kya hum oil thoda kam use nhi skte .....n chef ....could the flour of grams is important////////??plss aapp mere ..es cmmnt pr aor doosre dishes ke commennts pr bhi rplaai kijiyega...........
thnxxx------
yor sis





~~aNkITa~~♀ ♫)♫)♫))♫.............

निशा:
अंकिता, पूरन पोली आपकी इच्छा के अनुसार घी या तेल यूज कर सकते हैं.
Janhavi Kamat
My puran polis break while frying on tava..: ( Any tip...Plz share... Thank you.

निशा: पूरन पोली को नीचे की सतह पर अच्छी तरह सिकने पर सावधानी से पलट कर सेकिये, वह अच्छी बनेंगी.
poonam sinha
thank u nishaji aap ka banaya har itmes tasty hai..maine aap ke banaye amla muraba banaya wo bahut hi tasty bana... mere family ko itna pasad aaya ki unke demand per mai 15kg muraba banaya...thanks
swati
thank u nisha ji....
Amit Pratap Singh
Thanks 2 tell in very effective way n for tasty food
Nargis
wow mujhe apka stuffing style acha laga :) and recipe is also nutritious thanks :)
manju sinha
thanks for pooran poli recipe.
akshara
very nice keep it up my family like ur reciepe thanks to share with us i want gajar halwa reciepe plz put ur reciepe in ur blog thank.
निशा: अक्षरा, गाजर का हलवा की रैसिपी वेवसाइट पर दी हुई है, आप सर्च बटन पर गाजर का हलवा रैसिपी लिखकर रैसिपी देख सकते हैं.
Vijay
The diameter of puranpoli in traditional Marathi family is 9 to 10 inch.nice effort.thiner the poli more delicious it is.also try having poli with plain milk.ooooomahaaaaa
uma bhardwaj
very good,thnx u . i made puran puri. Its a very helpful for me. thank u madam
Heena
Thanks, before preparing any dish i always, go through your website. Its a very helpful for me.

निशा: हिना, धन्यवाद.
jyotsna
my in laws lives in pune ,and i m north indian .....i made puranpoli and my inlaws praise me a lot.....thanx 2 u mam
shruti
hello mam
mam puranpoli bahut achi bani khanae mein bahut tasty thi.. par daal peesne mein bahut problem aayie pees nahi paa rahi thi dhang se bahut mushkil ho rahi thi... kya aur koi tareeka bhi hai daal peesne ka?
Thanks!!

निशा:
श्रुति, उबाली गई चने की दाल तो आसानी से पिस जाती है, इससे आसान और कोई नहीं.
kavitha
I like this recipe can you pls send me the method of besan ke ladoo.
निशा: कविता, बेसन के लड्डू मिठाई कालम में देखे जा सकते हैं.
hi, I Will try this recipe.bcoz your
method very easy.i can cook the puranpuli.thanks
$$$$$$$$$
This abusive comment has been made from following ip
117.241.115.89
matter reported to competent authority
riya
nice recipes thanks to share me.