इमली की मीठी चटनी -Imli Meethi Chutney Recipe

इमली की मीठी चटनी को आप समोसे, कचौड़ी, दही बड़े और हर तरह की चाट के साथ खाने में प्रयोग में ला सकते हैं. घर में बनी हुई चटनी बाजार में बनी हुई चटनी से बहुत अच्छी होती है. बच्चे और आप सभी मीठी चटनी को बहुत पसन्द करेंगे.
आइये इमली की मीठी चटनी बनाना शुरू करते हैं.
Read - Meethi Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Meethi Chutney
- इमली - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी या गुड़ — 1 कप ( 200 ग्राम)
- किशमिश - 1/4 कप
- छुआरे - 5-6( बारीक लम्बे कतर लीजिये)
- काला नमक _ 3/4 छोटी चम्मच
- सादा नमक — 1/2 छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची — 6 से 7 ( छील कर पीस लें)
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
बनाने की विधि - How to make Meethi Chutney
इमली को 2 कप पानी में रात भर या 8 से 10 घंटे के लिए भिगो दीजिए.
भीगी हुई इमली को उबाल लीजिए और जैसे ही यह नरम हो जाए, इसे स्टील की छलनी से छान लीजिए. इमली का पल्प तैयार है.
इमली के पल्प में चीनी या गुड़ और 1 कप पानी मिला लीजिये. इसे गैस पर पकने रख दीजिए. इसमें काला नमक, नमक और लाल मिर्च डालकर मिला दीजिए. चीनी के घुलने और घोल के गाढ़ा होने तक इसे पका लीजिए.
चटनी में उबाल आने पर किशमिश, गरम मसाला, छुआरे डालकर मिला दीजिए और चटनी को गाढ़ा होने दीजिए. इसके बाद, चटनी को चैक कीजिए. चटनी चैक करने के लिए इसकी एक बूंद प्याली में डाल लीजिए और उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखिए, इसमें एक तार बनता नजर आना च़ाहिए. तार बनते ही, गैस बंद कर दीजिए.
चटनी में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए.
इमली की मीठी चटनी तैयार है. इमली की मीठी चटनी को दही वड़ा या किसी भी चाट या परांठे के साथ खा सकते हैं. इमली की मीठी चटनी को किसी डिब्बे में भर कर अपने फ्रिज में रख दीजिये और 6 महीने तक खाते रहिए.
सुझाव:
इमली की जगह 1 कप इमली का पल्प ले सकते हैं.
यदि आप अधिक मीठी चटनी खाना चाहते हैं तब आवश्यकतानुसार चीनी और डाल सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजली, पकी हूई इमली लेनी है जो स्वाद में खट्टी मीठी होती है.
निशा: मोनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks
निशा: चिन्की जी हां मैं इन्हैं लिखने की कोशिश करती हूँ.
निशा; चिंकी जी, ये दोंनो रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा: अनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्यो, आपने कोई गलती नहीं की है, चटनी गाढ़ी है, जब भी आप खाने के लिये चटनी निकाले, उतनी चटनी में थोड़ा पानी मिलायें और यूज कीजिये, धन्यवाद.
निशा: कंचन जी चटनी में चीनी की मात्रा कम हो या वह अच्छी तरह पकी नहीं हो तब वह जल्दी खराब हो जाती है, चटनी को अच्छी तरह गाढ़ा होने तक पकाना होता है, ठंडा होने के बाद फ्रिज में किसी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब आप चटनी यूज करनी हो निकालिये और गाढ़ी लग रही हो तुरन्त थोड़ा पानी मिलाइये और यूज किजिये, चटनी 6 माह से भी अधिक यूज कर सकते हैं.
निशा: चटनी पूरी तरह से न पकी हो तो वह खराब हो सकती है, और चटनी को फ्रिज में रख कर साल भर चलाया जा सकता है.
me n my wife try it n we med it sessesfully....
thanku so much....
निशा: कंचन जी, आपने पानी अधिक डाल दिया है, इसे ज्यादा देर तक पका कर गाढ़ा किया जा सकता है.
Thanks lot and plc send me Malawi costs recipes.
and take your help
निशा: मोनू, नमक और गरम मसाला डालते समय लाल मिर्च भी डालनी है.
निशा: श्व्रेता जी, किशमिश और छुआरे आवश्यक नहीं हैं लेकिन इन्हैं डालकर बनी चटनी और भी अधिक स्वादिष्ट होती है.
निशा: पिज़्ज़ाबेस की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हे इसे ओवन में बनाया जाता है.
निशा: त्रिशा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for ur delicious .simple recipes...imli ki chutney mein aapne ilaichi green use ki ya moti ilaychi.....
निशा: सीमा, छोटी ग्रीन इलाइची ले लीजिये.
,
निशा: अंजली जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी इमली की चटनी को स्टील के बर्तन में पकायें तो अच्छी बनेगी, सारी खट्टी चीजें स्टील के बर्तन में बनानी चाहिये.
निशा: कुलबीर जी, चटनी को और पका कर भी गाढ़ा किया जा सकता है और कार्न फ्लोर भी मिलाया जा सकता है.