इमली की मीठी चटनी -Imli Meethi Chutney Recipe

इमली की मीठी चटनी को आप समोसे, कचौड़ी, दही बड़े और हर तरह की चाट के साथ खाने में प्रयोग में ला सकते हैं. घर में बनी हुई चटनी बाजार में बनी हुई चटनी से बहुत अच्छी होती है. बच्चे और आप सभी मीठी चटनी को बहुत पसन्द करेंगे.
आइये इमली की मीठी चटनी बनाना शुरू करते हैं.
Read - Meethi Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Meethi Chutney
- इमली - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी या गुड़ — 1 कप ( 200 ग्राम)
- किशमिश - 1/4 कप
- छुआरे - 5-6( बारीक लम्बे कतर लीजिये)
- काला नमक _ 3/4 छोटी चम्मच
- सादा नमक — 1/2 छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची — 6 से 7 ( छील कर पीस लें)
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
बनाने की विधि - How to make Meethi Chutney
इमली को 2 कप पानी में रात भर या 8 से 10 घंटे के लिए भिगो दीजिए.
भीगी हुई इमली को उबाल लीजिए और जैसे ही यह नरम हो जाए, इसे स्टील की छलनी से छान लीजिए. इमली का पल्प तैयार है.
इमली के पल्प में चीनी या गुड़ और 1 कप पानी मिला लीजिये. इसे गैस पर पकने रख दीजिए. इसमें काला नमक, नमक और लाल मिर्च डालकर मिला दीजिए. चीनी के घुलने और घोल के गाढ़ा होने तक इसे पका लीजिए.
चटनी में उबाल आने पर किशमिश, गरम मसाला, छुआरे डालकर मिला दीजिए और चटनी को गाढ़ा होने दीजिए. इसके बाद, चटनी को चैक कीजिए. चटनी चैक करने के लिए इसकी एक बूंद प्याली में डाल लीजिए और उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखिए, इसमें एक तार बनता नजर आना च़ाहिए. तार बनते ही, गैस बंद कर दीजिए.
चटनी में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए.
इमली की मीठी चटनी तैयार है. इमली की मीठी चटनी को दही वड़ा या किसी भी चाट या परांठे के साथ खा सकते हैं. इमली की मीठी चटनी को किसी डिब्बे में भर कर अपने फ्रिज में रख दीजिये और 6 महीने तक खाते रहिए.
सुझाव:
इमली की जगह 1 कप इमली का पल्प ले सकते हैं.
यदि आप अधिक मीठी चटनी खाना चाहते हैं तब आवश्यकतानुसार चीनी और डाल सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रगति जी, उसमें थोड़ा इमली पल्प मिलायें और उसके अनुसार बाकी चीजें भी मिलायें, ये ठीक हो जायेगी.
निशा: पल्लवी जी, धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद.
निशा: वीनू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: वीनू जी, धन्यवाद.
निशा: तजिन्दर जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी चटनी अच्छी तरह पकी हो तो बिना फ्रिज में रखे भी महिने भर तक रख कर खा सकते हैं.
निशा: मोहन जी, अरारोट को चटनी में उसे गाढ़ा करने के लिये डाला जाता है, सारे मसाले, पानी और अरारोट, पकाने के बाद चटनी तैयार.
निशा: तान्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती जी, मीठी चटनी सिर्फ गुड़ से नहीं बनाते हैं, इसमें खट्टी इमली या आम की सूखी खटाई या अमचूर पाउडर या कच्चे आम जो आपको पसन्द यै ले लीजिये.
निशा: अभिषेक जी, ये चटनी आपने अच्छी तरह पका कर बनाई है तो फ्रिज में रखकर 6 माह तक यूज कर सकते है.
Meri lal chatni bahut patli banti ha main usme ek katori chini or 1 cup khane wali imli dalti hu or 15 minut tak gas per pakati hu phir bhi chatani patli rehti hai,
thoda pani bhi add karti hu, namak or lal mirch bhi dalti hu
mujhe kaise banani chahiye lal chatani pls tell me mam
निशा: अंजली जी, चटनी में पानी की आवश्यकता नहीं है तो न डालें, उसे थोड़ा और पका लीजिये, चटनी गाढ़ी बनेगी.
निशा: रजनीश जी, इसमें सोंठ यानी कि जिंजर पाउडर डाला जा सकता है.
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डिम्पल जी, उसे अच्छी तरह 2-3 बार धोने के बाद यूज कीजिये.
निशा: संदीप जी, इमली के पल्प को किसी भी कप से नाप सकते हैं, उसी कप से नाप कर चीनी या गुड़ ले लीजिये, नमक स्वादानुसार और मसाले मिलाकर चटनी बना लीजिये, आपके लिये हमने ग्राम में मात्रा दे दी है.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरोज जी, आप इसके बिना भी चटनी बना सकते हैं.
निशा: रश्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी, धन्यवाद.