इमली की मीठी चटनी -Imli Meethi Chutney Recipe

इमली की मीठी चटनी को आप समोसे, कचौड़ी, दही बड़े और हर तरह की चाट के साथ खाने में प्रयोग में ला सकते हैं. घर में बनी हुई चटनी बाजार में बनी हुई चटनी से बहुत अच्छी होती है. बच्चे और आप सभी मीठी चटनी को बहुत पसन्द करेंगे.
आइये इमली की मीठी चटनी बनाना शुरू करते हैं.
Read - Meethi Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Meethi Chutney
- इमली - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी या गुड़ — 1 कप ( 200 ग्राम)
- किशमिश - 1/4 कप
- छुआरे - 5-6( बारीक लम्बे कतर लीजिये)
- काला नमक _ 3/4 छोटी चम्मच
- सादा नमक — 1/2 छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची — 6 से 7 ( छील कर पीस लें)
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
बनाने की विधि - How to make Meethi Chutney
इमली को 2 कप पानी में रात भर या 8 से 10 घंटे के लिए भिगो दीजिए.
भीगी हुई इमली को उबाल लीजिए और जैसे ही यह नरम हो जाए, इसे स्टील की छलनी से छान लीजिए. इमली का पल्प तैयार है.
इमली के पल्प में चीनी या गुड़ और 1 कप पानी मिला लीजिये. इसे गैस पर पकने रख दीजिए. इसमें काला नमक, नमक और लाल मिर्च डालकर मिला दीजिए. चीनी के घुलने और घोल के गाढ़ा होने तक इसे पका लीजिए.
चटनी में उबाल आने पर किशमिश, गरम मसाला, छुआरे डालकर मिला दीजिए और चटनी को गाढ़ा होने दीजिए. इसके बाद, चटनी को चैक कीजिए. चटनी चैक करने के लिए इसकी एक बूंद प्याली में डाल लीजिए और उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखिए, इसमें एक तार बनता नजर आना च़ाहिए. तार बनते ही, गैस बंद कर दीजिए.
चटनी में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए.
इमली की मीठी चटनी तैयार है. इमली की मीठी चटनी को दही वड़ा या किसी भी चाट या परांठे के साथ खा सकते हैं. इमली की मीठी चटनी को किसी डिब्बे में भर कर अपने फ्रिज में रख दीजिये और 6 महीने तक खाते रहिए.
सुझाव:
इमली की जगह 1 कप इमली का पल्प ले सकते हैं.
यदि आप अधिक मीठी चटनी खाना चाहते हैं तब आवश्यकतानुसार चीनी और डाल सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंशिका जी, परेशान न हों दिल से और प्रेम से बनाई गई कोई भी चीज स्वाद से भरपूर ही होती है, आप एक बार फिर से इसे बनाएं ये बहुत अच्छी बन कर तैयार होगी.
निशा: गीता जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: शिव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पी जी, इमली के पल्प में गुड़ और 1 कप पानी मिला लीजिये और इसे गैस पर पकने रख दीजिए, और गाढा होने तक पका लीजिये, गुड इमली की चटनी बन कर तैयार हो जायेगी.
निशा: जी हां आप इसमें सौंठ भी मिला सकते हैं.
निशा: भाग्यश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी, आप घी डालना चाहें तो डाल सकते है, अच्छा लगेगा लेकिन चटनी कढा़ई में नहीं चिपकती.
निशा: कुलदीप जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर ये रेसिपी दी हुई हैं आप उन्हें देख सकते हैं धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजू जी, सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. कच्ची कैरी से बनी मीठी लोंजी और ग्वार की फली की सब्जी वेबसाइट और मेरे चैनल पर देखी जा सकती है.ग्वार की फली ढोकली की सब्जी बनाने कोशिश करेंगे.
निशा: नीतू जी, आपने जिस प्रकार मेरे प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की है, मै काफी भावुक हो गई हूं. मुझे बहुत खुशी होती है जब मेरे पाठक अपने अनुभव मेरे साथ साझा करते हैं. आपका बहुत बहुत धन्यवाद और आपको ढेरों शुभकामनाएं.
निशा: रजत जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भरत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी हां बूरा भी डाला जा सकता है.
निशा: भारती जी, धन्यवाद.
निशा: चटनी में चीनी की मात्रा कम हो या वह अच्छी तरह पकी नहीं हो तब वह जल्दी खराब हो जाती है, चटनी को अच्छी तरह गाढ़ा होने तक पकाना होता है, ठंडा होने के बाद फ्रिज में किसी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब आप चटनी यूज करनी हो निकालिये और गाढ़ी लग रही हो तुरन्त थोड़ा पानी मिलाइये और यूज किजिये, चटनी 6 माह से भी अधिक यूज कर सकते हैं.
निशा: शिवांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निक्की जी, आप इसे फूड ग्रेड प्लास्टिक या कांच किसी भी कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख दीजिए, यह लंबे समय तक खाने योग्य रहती है.
निशा: मोहसिनाली जी, यह एक प्रकर का मेवा है, जिसे खजूर को सुखाकर बनाया जाता है.