इमली की मीठी चटनी -Imli Meethi Chutney Recipe

इमली की मीठी चटनी को आप समोसे, कचौड़ी, दही बड़े और हर तरह की चाट के साथ खाने में प्रयोग में ला सकते हैं. घर में बनी हुई चटनी बाजार में बनी हुई चटनी से बहुत अच्छी होती है. बच्चे और आप सभी मीठी चटनी को बहुत पसन्द करेंगे.
आइये इमली की मीठी चटनी बनाना शुरू करते हैं.
Read - Meethi Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Meethi Chutney
- इमली - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी या गुड़ — 1 कप ( 200 ग्राम)
- किशमिश - 1/4 कप
- छुआरे - 5-6( बारीक लम्बे कतर लीजिये)
- काला नमक _ 3/4 छोटी चम्मच
- सादा नमक — 1/2 छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची — 6 से 7 ( छील कर पीस लें)
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
बनाने की विधि - How to make Meethi Chutney
इमली को 2 कप पानी में रात भर या 8 से 10 घंटे के लिए भिगो दीजिए.
भीगी हुई इमली को उबाल लीजिए और जैसे ही यह नरम हो जाए, इसे स्टील की छलनी से छान लीजिए. इमली का पल्प तैयार है.
इमली के पल्प में चीनी या गुड़ और 1 कप पानी मिला लीजिये. इसे गैस पर पकने रख दीजिए. इसमें काला नमक, नमक और लाल मिर्च डालकर मिला दीजिए. चीनी के घुलने और घोल के गाढ़ा होने तक इसे पका लीजिए.
चटनी में उबाल आने पर किशमिश, गरम मसाला, छुआरे डालकर मिला दीजिए और चटनी को गाढ़ा होने दीजिए. इसके बाद, चटनी को चैक कीजिए. चटनी चैक करने के लिए इसकी एक बूंद प्याली में डाल लीजिए और उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखिए, इसमें एक तार बनता नजर आना च़ाहिए. तार बनते ही, गैस बंद कर दीजिए.
चटनी में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए.
इमली की मीठी चटनी तैयार है. इमली की मीठी चटनी को दही वड़ा या किसी भी चाट या परांठे के साथ खा सकते हैं. इमली की मीठी चटनी को किसी डिब्बे में भर कर अपने फ्रिज में रख दीजिये और 6 महीने तक खाते रहिए.
सुझाव:
इमली की जगह 1 कप इमली का पल्प ले सकते हैं.
यदि आप अधिक मीठी चटनी खाना चाहते हैं तब आवश्यकतानुसार चीनी और डाल सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Nisha ji I love ur recipie apki recipie mujhe bhot pasand hai or banana bhi bhot simple hota hai
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam.... Ye छुआरे क्या होते है
निशा: रानी जी, सूखे हुये खजूर छुआरे कहलाते हैं.
Thanks for your recipes are very good and easy to made
this nice recipe and taste is good . its look very black how improve color.
निशा: प्रवेश जी, इमली की चटनी डार्क ही होती है, गुड़ की चटनी ज्यादा डार्क और चीनी बनी चटनी थोड़ी कम डार्क होती है.
Can you please write the recipe in English. Will be very much appreciated
निशा: Yasmin ji, my all recipes are available in english on my other website Nishamadhulika.com. and every recipe has a link for reading English version. My videos have English subtitles too, please see my recipes in English.
Nisha ji,i made imli chutney as u said but it tasted like chyvanprash,
also apple jam taste differently,have i overcooked,or something else ,plz suggest so that next time it taste better
निशा: मंदिरा जी, च्यवनप्रास में आंवला बेस होता है, उसका स्वाद तो बिलकुल अलग है, प्लीज इमली को चेन्ज करके दूसरी इमली से चटनी बनायें और एक बार वीडियो अवश्य देख लीजिये.
Generally your all recipies are very effective and testy.
mahine k liye freeze me botle me bharkar rkha ja skta hai tomato souse ko rkhte hai.
निशा: गरिमा जी, दोंनो ही चटनी बहुत ज्यादा स्वादिष्ट बनती है, लेकिन आपको गुड़ पसन्द है तो गुड़ की चटनी बनायें और चीनी पसन्द है तो चीनी की चटनी बनायें.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, सुझाव के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
i will try it must.
निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मालविया जी, इमली को पानी में भिगाकर 3-4 घंटे के लिये रख दीजिये, मैश कीजिये और छान कर पेस्ट तैयार कर लीजिये.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीत जी, आप इसमें खरबूजे के बीज डाल सकते हैं.