मूंगफली की कुकीज – Peanut (Ground Nut) Butter Cookies recipe

मूंगफली कुकीज बहुत ही स्वादिष्ट होती है. बच्चे इन कुकीज को बहुत प्यार से खाते हैं. अगर आपके घर में बच्चे हैं तो यह कुकीज आप बच्चों को बनाकर दीजिये. बच्चे तो खुश होगे ही, आपको भी यह कुकीज बहुत पसन्द आयेंगी. कुकीज में सारी चीजें पोष्टिक हैं, और इनको बनाना भी बहुत आसान है. आइये आज हम मूंगफली की कुकीज बनायें.
Read - Peanut (Ground Nut) Butter Cookies Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Peanut Butter Cookies recipe
- मूंगफली के दाने - 100 ग्राम (भुने हुए, छिले हुये)
- मैदा या गेहूं का आटा - 200 ग्राम
- चीनी - 100 ग्राम (पिसी हुई)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम
- दूध - 1 टेबल स्पून
- काफी पाउडर - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहे)
- बेकिंग सोडा - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Peanut Butter Cookies recipe
मूंगफली के दानों को पीस कर, हल्का दरदरा पाउडर बना लीजिये.
एक बर्तन में पिघला हुआ घी या मक्खन और चीनी को अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये.
दूध में काफी पाउडर घोल कर, मक्खन और चीनी के मिश्रण में डालिये और फैटिये.
अब मिश्रण में मैदा, मूंगफली दानों का पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर मिलाइये, और मिश्रण को तब तक फेटिये जब तक कि वह फूला हुआ न दिखाई देने लगे. यह तैयार मिश्रण गुथे हुये आटे जैसा होना चाहिये.
बेकिंग ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, हाथ पर रखकर पेड़े जैसा आकार दीजिये और ट्रे में थोड़ी थोड़ी जगह छोड़कर लगा दीजिये.
ओवन को 200 डिग्री सेग्रे. पर सैट कीजिये. कुकीज ट्रे ओवन के अन्दर रखिये. 15 -20 मिनिट में कुकीज सिक कर तैयार हो जाती हैं.
आपकी गरमा गरम मूंगफली कुकीज तैयार है. कूकीज को ठंडा होने दीजिये, कुरकुरी कुकीज बच्चों को दीजिये और आप भी खाइये. बचे हुये कुकीज एअर टाइट कन्टेनर में रख दीजिये. 1 महीने तक कभी निकालिये और खाइये.
कमेंट (83)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रेरना, माइक्रोवेव का कन्वेक्सन मोड ओवन ही होता है, और हम बिलकुल इसी तरह इसी तापमान पर कुकीज बनायेंगे, आप ट्राई कीजिये आप कुकीज बना लेंगी.
निशा, ज्योति, कुकीज ओवन में ज्यादा अच्छी बनती हैं.
निशा: देवी, मैं कोशिश करती हूँ.
I had tried nankhatai which turned very well and even peanut cookies also was very tasty. but their was slight crakes and hard as compare to nankathai.
Really hats off to your simple and straight guidance on each step in food making .It is like some veteran,experienced person is in front of us on other side of PC.
निशा; रीनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
ममता, कुकीज ओवन में ही आसानी से बनती है,इन्हैं हम गैस पर भी भगोने में बना सकते हैं.
निशा: सेशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुश्री, कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है.
निशा: ज्यो, कुकीज गैस तंदूर में बनाई जा सकती हैं, लेकिन कुकीज बनाते समय का ध्यान रखें, आग धीमी रखें, पहले 6-7 मिनिट बाद चैक कर लें, उसके बाद 3-4 मिनिट और फिर आप अपने हिसाब से कुकीज को चैक करते हुये सेके, कुकीज बन जाने के बाद, कुकीज में लगा समय, वेवसाइट पर शेयर कीजिये, धन्यवाद.
निशा: मनीषा, थोड़े क्रेक्स तो कुकीज में रहते ही हैं, आटा अगर थोड़ा सूखा हो तो ज्यादा क्रेक्स आ जाते हैं.
निशा: श्वेता, मैं जल्दी ही बनाने की कोशिश करूंगी
निशा: प्रियंका, कुकीज ओवन या कन्वेक्सन मोड पर ही अच्छी बनती है.
निशा: प्रियंका, कुकीज के लिये माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड का होना आवश्यक है.
निशा: खुशी, मै कोशिश करती हूँ.
निशा: रेनुका, मैं लिखूंगी.
निशा: अर्चना, कुकीज कन्वेक्शन मोड के ओवन पर ही बनाई जा सकतीं है. आप इसे सामान्य ओवन में भी बना सकते हैं.
Please Guide me.
Thanks
please reply me beacuse i m living abroad and here the things are not easily available...so i want to make these cookies at home...waiting for ur reply...thanks..
निशा: कविता, यदि माइक्रोवेव में ओवन भी है तभी तापमान देखा जा सकता है, माइक्रोवेव में सिर्फ समय ही सैट किया जाता है, इसके लिये इसके साथ आने वाली बुक को देख लें, आपको सारी जानकारी मिल जायेगी.
निशा: कुकीज ओवन में ही बनाई जाती हैं.
निशा: मीरा, इसका कारण घी तो नहीं है लेकिन अगर बेकिंग सोडा कम हो तो कुकीज हार्ड हो सकती है.