मूंगफली की कुकीज – Peanut (Ground Nut) Butter Cookies recipe

मूंगफली कुकीज बहुत ही स्वादिष्ट होती है. बच्चे इन कुकीज को बहुत प्यार से खाते हैं. अगर आपके घर में बच्चे हैं तो यह कुकीज आप बच्चों को बनाकर दीजिये. बच्चे तो खुश होगे ही, आपको भी यह कुकीज बहुत पसन्द आयेंगी. कुकीज में सारी चीजें पोष्टिक हैं, और इनको बनाना भी बहुत आसान है. आइये आज हम मूंगफली की कुकीज बनायें.
Read - Peanut (Ground Nut) Butter Cookies Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Peanut Butter Cookies recipe
- मूंगफली के दाने - 100 ग्राम (भुने हुए, छिले हुये)
- मैदा या गेहूं का आटा - 200 ग्राम
- चीनी - 100 ग्राम (पिसी हुई)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम
- दूध - 1 टेबल स्पून
- काफी पाउडर - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहे)
- बेकिंग सोडा - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Peanut Butter Cookies recipe
मूंगफली के दानों को पीस कर, हल्का दरदरा पाउडर बना लीजिये.
एक बर्तन में पिघला हुआ घी या मक्खन और चीनी को अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये.
दूध में काफी पाउडर घोल कर, मक्खन और चीनी के मिश्रण में डालिये और फैटिये.
अब मिश्रण में मैदा, मूंगफली दानों का पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर मिलाइये, और मिश्रण को तब तक फेटिये जब तक कि वह फूला हुआ न दिखाई देने लगे. यह तैयार मिश्रण गुथे हुये आटे जैसा होना चाहिये.
बेकिंग ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, हाथ पर रखकर पेड़े जैसा आकार दीजिये और ट्रे में थोड़ी थोड़ी जगह छोड़कर लगा दीजिये.
ओवन को 200 डिग्री सेग्रे. पर सैट कीजिये. कुकीज ट्रे ओवन के अन्दर रखिये. 15 -20 मिनिट में कुकीज सिक कर तैयार हो जाती हैं.
आपकी गरमा गरम मूंगफली कुकीज तैयार है. कूकीज को ठंडा होने दीजिये, कुरकुरी कुकीज बच्चों को दीजिये और आप भी खाइये. बचे हुये कुकीज एअर टाइट कन्टेनर में रख दीजिये. 1 महीने तक कभी निकालिये और खाइये.
कमेंट (83)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Maine aate ke biscuits try kiya the bohot ache bane dusari bar Maine butter ke badle ghee use kiya use haath pure chikane ho gaye aur biscuits bhi chewy bane please let me know where I was wrong
निशा: प्रीती जी, कुकीज का हल्का सा कम सिका होना इसका कारण है, कुकीज 1 मिनिट माइक्रोवेव कर दीजिये, कुकीज क्रन्ची हो जायेंगे.
निशा: प्रेम जी, इन्हैं कुकर में बनाया जा सकता है,बिलकुल उसी तरह जिस तरह हमने कुकर में केक बनाया है, या भारी तले के भगोने में बना सकते हैं बिलकुल उसी तरह जिस तरह वेबसाइट पर नानखताई बनाने की रेसिपी उपलब्ध है.
निशा: ईशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आदी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करिश्मा जी, ओवन में सभी ओर एक जैसी हीट न होने के कारण एसा हो सकता है, अगर ओवन में फैन है तब कुकीज को फैन ओने करके बेक कीजिये, इससे ओवन में सभी ओर एक जैसी हीट लगती है.
निशा: सतीश जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: गैस पर नानखटाई बनाने की रेसिपी मेरी वेबसाइट पर दी हुई है आप वहां से देख सकते हैं.
निशा: मेरी वेबसाइट पर गैस पर नानखटाई बनाने की विधि दी हुई है, आप वहां से देख कर बना सकते हैं.
please mam
निशा: लवली जी, कुकीज अगर कम बेक हुये हों तो एसा होता है, अगली बार कुकीन के किनारे जब हल्के ब्राउन हो जायं तब तक बेक कीजिये, कुकीज के बीच में चाकू घुसा कर चैक कर सकती है, चाकू से कुकीज का मिश्रण चिपक कर नहीं आना चाहिये.
i like ur efforts! thanx :)...
i want to ask how peanut butter is used?.. my kids don't find it tasty..plz suggest...
निशा: anshi ji, हर स्वाद हर किसी को पसन्द नहीं आता, पीनट बटर से कुकीज बनाकर बच्चों को दीजिये, उन्हैं पसन्द आयेंगी.
निशा: अंजुम जी, बैटर में बटर अधिक होने से एसा हो सकता है.
निशा: गुन्जन जी, कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया है, वह बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, आप इन्हैं ओवन बिलकुल इसी तरह बना लीजिये.
निशा: चिंकी, ओवन में तापमान सैट करके 4-5 मिनिट तक प्रीहीट कर लीजिये.
I have a query. Do you preheat oven before cooking the cookies?
निशा: अंशु जी, ओवन को प्रीहीट करना होता है.
निशा: जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा, रोटी या पूरी को किनारे से बेले, और गोल बेलने की कोशिश करते रहे, थोड़ी सी प्रेक्टिस से जल्दी ही गोल और प्रोपर रोटी बेलनी आ जाती है.
निशा: नेहा जी हां हम बनायेंगे.
निशा: नेहा, मिक्स वेज रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मिक्स वेज लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: शिखा, पैन में नानखताई की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, बिलकुल उसी तरह आप ये कुकीज भी पैन में बना सकते हैं, सर्च बटन पर पैन में नानखताई लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.