मूंगफली की कुकीज – Peanut (Ground Nut) Butter Cookies recipe

📅 12 मई 2008 👁 2.4 लाख बार देखी गई 💬 83 कमेंट ★ 3.1 (4345)


मूंगफली कुकीज बहुत ही स्वादिष्ट होती है. बच्चे इन कुकीज को बहुत प्यार से खाते हैं. अगर आपके घर में बच्चे हैं तो यह कुकीज आप बच्चों को बनाकर दीजिये. बच्चे तो खुश होगे ही, आपको भी यह कुकीज बहुत पसन्द आयेंगी. कुकीज में सारी चीजें पोष्टिक हैं, और इनको बनाना भी बहुत आसान है. आइये आज हम मूंगफली की कुकीज बनायें.

Read - Peanut (Ground Nut) Butter Cookies Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Peanut Butter Cookies recipe

  • मूंगफली के दाने   -  100 ग्राम (भुने हुए, छिले हुये)
  • मैदा या गेहूं का आटा   -  200 ग्राम
  • चीनी     -  100 ग्राम (पिसी हुई)
  • घी या मक्खन   -  100 ग्राम
  • दूध    -  1 टेबल स्पून
  • काफी पाउडर  -  1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहे)
  • बेकिंग सोडा    -  1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Peanut Butter Cookies recipe

cookipro_984934885.jpgमूंगफली के दानों को पीस कर, हल्का दरदरा पाउडर बना लीजिये.

एक बर्तन में पिघला हुआ घी या मक्खन और चीनी को अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये.

दूध में काफी पाउडर घोल कर, मक्खन और चीनी के मिश्रण में डालिये और फैटिये.

अब मिश्रण में मैदा, मूंगफली दानों का पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर मिलाइये, और मिश्रण को तब तक फेटिये जब तक कि वह फूला हुआ न दिखाई देने लगे.  यह तैयार मिश्रण गुथे हुये आटे जैसा होना चाहिये.

बेकिंग ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, हाथ पर रखकर पेड़े जैसा आकार दीजिये और ट्रे में थोड़ी थोड़ी जगह छोड़कर लगा दीजिये.

ओवन को 200 डिग्री सेग्रे. पर सैट कीजिये.  कुकीज ट्रे ओवन के अन्दर रखिये.  15 -20 मिनिट में कुकीज सिक कर तैयार हो जाती हैं.

आपकी गरमा गरम मूंगफली कुकीज तैयार है.  कूकीज को ठंडा होने दीजिये,  कुरकुरी कुकीज बच्चों को दीजिये और आप भी खाइये.  बचे हुये कुकीज एअर टाइट कन्टेनर में रख दीजिये.  1 महीने तक कभी निकालिये और खाइये.

Peanut Cookies Recipe - Eggless peanut cookies

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (4345 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (83)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Preethi
Thank you mam
Maine aate ke biscuits try kiya the bohot ache bane dusari bar Maine butter ke badle ghee use kiya use haath pure chikane ho gaye aur biscuits bhi chewy bane please let me know where I was wrong
Preethi
Namaste nishaji main aapki bohot badi fan hoon aapki bohot saari recipe try kiya hai mere peanut cookies bohot soft bani hai kya iska reason zyada baking powder hai please let me know
निशा: प्रीती जी, कुकीज का हल्का सा कम सिका होना इसका कारण है, कुकीज 1 मिनिट माइक्रोवेव कर दीजिये, कुकीज क्रन्ची हो जायेंगे.
prem
nisha mam kya hum inhe cooker mai bana shakte hai kya
निशा: प्रेम जी, इन्हैं कुकर में बनाया जा सकता है,बिलकुल उसी तरह जिस तरह हमने कुकर में केक बनाया है, या भारी तले के भगोने में बना सकते हैं बिलकुल उसी तरह जिस तरह वेबसाइट पर नानखताई बनाने की रेसिपी उपलब्ध है.
Isha
Nice recipe

निशा: ईशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritesh kushwaha
mam please tell cookies recipe ingredients amount in cups and teaspun.
aadishakti gupta
Hii apki dishes bhut Achi hai

निशा: आदी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
karishma
mam i tried it n it was nice cookies but problem was that some cookies were perfect cooked and some cookies were over cooked n burned so why cooked like that
निशा: करिश्मा जी, ओवन में सभी ओर एक जैसी हीट न होने के कारण एसा हो सकता है, अगर ओवन में फैन है तब कुकीज को फैन ओने करके बेक कीजिये, इससे ओवन में सभी ओर एक जैसी हीट लगती है.
satish soni
hello nisha ji kya aap hume peanut butter banane ki vidhi batayenge ? i hope you will soon update peanut butter recepie on your blog
निशा: सतीश जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Anjali
Mam,Peanut (ground but) ye nanketai cooker me kar sakte hai kya. Suppose karte hai to kaise karneka pls batayie

निशा: गैस पर नानखटाई बनाने की रेसिपी मेरी वेबसाइट पर दी हुई है आप वहां से देख सकते हैं.
anjali
Ye nanketai ko kukar me bhi rakh sakte ki only oven hi chahiye

निशा: मेरी वेबसाइट पर गैस पर नानखटाई बनाने की विधि दी हुई है, आप वहां से देख कर बना सकते हैं.
ranjani
can this recipe be posted in english, i cannot understand hindi....

please mam
Megha Gupta
hello mam, this is really really very good. I love it. N my family also like these cookies...
lovely bansal
hlo mam..mne aapki recipe try ki but bake hne k bad ise khane pr andar se bhut soft like aate ki trh thi..plz tell the solution
निशा: लवली जी, कुकीज अगर कम बेक हुये हों तो एसा होता है, अगली बार कुकीन के किनारे जब हल्के ब्राउन हो जायं तब तक बेक कीजिये, कुकीज के बीच में चाकू घुसा कर चैक कर सकती है, चाकू से कुकीज का मिश्रण चिपक कर नहीं आना चाहिये.
shweta goyal
I love you nisha ji. Muahh!! U are a perfect cook. Love u love u love u.
anshi
hello nisha ji. ur site is full of good hard work done for helping people like me & bring joy at everyone's food.
i like ur efforts! thanx :)...
i want to ask how peanut butter is used?.. my kids don't find it tasty..plz suggest...
निशा: anshi ji, हर स्वाद हर किसी को पसन्द नहीं आता, पीनट बटर से कुकीज बनाकर बच्चों को दीजिये, उन्हैं पसन्द आयेंगी.
anjum
my cookies taste good but its melted jab baking karti hu tab ghul jata he aisa kyun hota hey
निशा: अंजुम जी, बैटर में बटर अधिक होने से एसा हो सकता है.
Gulab Singh
so nice & tasty... u have to incluide a little mount of orenge colour,, it will be so atractive,
gunjan
hello mem...i have no microwave...so i can make these cookies in oven...
निशा: गुन्जन जी, कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया है, वह बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, आप इन्हैं ओवन बिलकुल इसी तरह बना लीजिये.
chinki
mam oven ko kitne Der preheat krna h
निशा: चिंकी, ओवन में तापमान सैट करके 4-5 मिनिट तक प्रीहीट कर लीजिये.
Anshoo
Dear Nisha,
I have a query. Do you preheat oven before cooking the cookies?
निशा: अंशु जी, ओवन को प्रीहीट करना होता है.
neha sharma
nahi mil raha.please send the link here
Neha sharma
Atta se bana pizza recepie please
निशा: जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
Neha sharma
Some tips for round roti & round poori Belen ke like please
निशा: नेहा, रोटी या पूरी को किनारे से बेले, और गोल बेलने की कोशिश करते रहे, थोड़ी सी प्रेक्टिस से जल्दी ही गोल और प्रोपर रोटी बेलनी आ जाती है.
Neha sharma
Cabbage peas tomato recepie please
निशा: नेहा जी हां हम बनायेंगे.
Neha sharma
Mix veg recepie in ratio proportion manner please
निशा: नेहा, मिक्स वेज रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मिक्स वेज लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Neha sharma
Date & walnut cake recepie please.
निशा: जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
Neha sharms
Aatta wale biscuits recepie please
निशा: जी हां मैं कोशिश करूंगी.
Neha sharma
Oats cookies recepie please
निशा: जी हां मैं कोशिश करूंगी.
Neva sharma
Iska video please
निशा: नेहा जी मैं कोशिश करूंगी.
Shikha Sakhi
Mere pass oven nahi hy. kya mai ise pain par bana sakte hu kya, ya koe aur tarika ho toh pls bate.
निशा: शिखा, पैन में नानखताई की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, बिलकुल उसी तरह आप ये कुकीज भी पैन में बना सकते हैं, सर्च बटन पर पैन में नानखताई लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.