Khasta Puri Recipe – खस्ता पूरी

📅 3 अप्रैल 2008 👁 3.4 लाख बार देखी गई 💬 32 कमेंट ★ 3.1 (4893)

Khasta Puri Recipe

पूरियां आप कितनी तरह से बनाते हैं, साधारण पूरी, मैथी की पूरी, मीठी पूरी, बेड़मी पूरी, मिस्सी पूरी तो आप बना ही चुके हैं. खस्ता पूरियां अपने कुरकुरेपन के कारण खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं. आइये नमकीन खस्ता पूरी (Khasta Puri Receipe) बनाते हैं.

Read - Khasta Puri Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khasta Puri Recipe

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • घी- 2 टेबल स्पून
  • दही- ¼ कप
  • नमक- ½ छोटी चम्मच
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • तेल/ घी- पूरियां तलने के लिए

विधि - How to make Khasta Puri Recipe

एक बर्तन में आटा छान लीजिये. आटे में घी, दही, जीरा और नमक डालकर मिला लीजिये. गुनगुने पानी से  पूरी का सख्त आटा गूथ लीजिये. इतना आटा गूथने में 1/2 कप पानी लगता है. आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये. 

आधे घंटे बाद, हाथ में थोड़ा सा घी लगाकर आटे को मसलकर चिकना कीजिये और छोटी छोटी लोइयां तोड़ कर गोल कीजिये. इन लोइयों को हथेली से पेड़े की तरह दबाकर रख लीजिये.

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. चकले को घी से थोड़ा सा चिकना कर लीजिए और एक लोई निकालिये, और 3-4 इंच के व्यास की पूरी बेल लीजिए. पूरी को उठाकर रखकर चारों तरफ से किनारे से बेलिए. इसी तरह कुछ पूरियां बेल लीजिए.

तेल के गरम होने पर इसे चैक करने के लिए आटे का थोड़ा सा टुकड़ा डालकर देखें, यह सिककर जल्दी से ऊपर आना चाहिए, तो तेल सही गरम है. पूरी तलने के लिए गरम तेल में डालिये. इसे थोड़ा सा कलछी से दबाइए और पूरी फूलने पर पलटिये. पूरी को दोनों ओर हल्की ब्राउन होने तक तलिये और फिर प्लेट में निकाल लीजिए.  कढ़ाई से पूरी को प्लेट में निकाल कर रखिये. एक एक करके सारी पूरियां तल लीजिये. खस्ता पूरियां तैयार हैं. 

गरमा गरम खस्ता पूरियां मटर पनीर की सब्जी, अचार या दही या आपको जो सब्जी पसन्द हो, के साथ परोसिये और खाइये. इन पूरियों को 3 दिन तक रखकर भी खा सकते हैं.

20 पूरियां बनाने के लिए पर्याप्त

सुझाव

  • जीरे की जगह अजवायन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. 
  • पूरी को बीच से ना बेलें. इससे पूरी बीच से पतली हो जाती है और किनारे मोटे रह जाते हैं. 

Khasta Puri Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (4893 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (32)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

RANI
bahut aachha laga padkar

good.
sharlin kaur
aur sath me allo ke hing wali sabzi hoo namak aur haldi wali sirf :) mazza aa jata hai