Rava Dhokla Recipe – रवा ढोकला

यदि आप अधिक तेल का नाश्ता करते करते उकता गये हों तो रवा ढोकला बनाकर देखिये. इसे भाप मे बनाया जाता है और तेल तो थोड़ा सा ही सिर्फ तड़के के लिये प्रयोग होता है. बनाने में भी कम समय लगता है. आईये आज हम रवा ढोकला (Rava Dhokla Recipe) बनायें.
Read - Rava Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingedients for Rava Dhokla Recipe
- रवा (सूजी) - 110 ग्राम (एक कप)
- दही - 200 ग्राम (एक कप) फैट लीजिये
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरे मटर के दाने - आधा कप
- फूल गोभी - आधा छोटी कटोरी (छोटा छोटा कटा हुआ)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कटा, कद्दूकस किआ हुआ)
- हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नीबू - एक छोटा सा (रस निकाल लीजिये)
- हल्दी पाउडर - 2-3 पिंच(यदि आप चाहें)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- इनो पाउडर या खाना सोडा - 1/2 छोटी चम्मच

तड़के के लिये
- तेल - 1- 2 टेबल स्पून
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (लम्बी कटी हुई
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
विधि - How to make Rava Dhokla Recipe
दही को मिक्सी से फैट लीजिये. सूजी को दही में मिला कर घोलिये, लेकिन घोल में गुठली न पड़ें, घोल गाड़ा हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी मिला दीजिये. सब्जियां और नमक इस घोल में डाल कर अच्छी तरह चमचे से मिला दीजिये. मिश्रण को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
हम ढोकला कुकर में सेपरेटर या कोई चौड़ा बर्तन जो कुकर में रखा जा सकता हो, या भगोने, कढ़ाई में थाली रख कर बना सकते हैं. कुकर का सेपरेटर सामान्यतय थाली की अपेक्षा छोटा होता है, तो आज हम यह ढोकला थाली में बनायेंगे. ढोकला बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये, एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये, पानी में भाप बनने के बाद, इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.
थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर चमचे से फैट कर मिलाइये, मिश्रण को ज्यादा नहीं फैटना है, जैसे हीमिश्रण में एअर बबल आ जाय, फैटना बन्द कर दीजिये, मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये और बर्तन को ढक दीजिये. मध्यम और तेज गैस पर (भाप पानी में लगातार बनती रहनी चाहिय़े) 18- 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.
ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये.
एक छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में राई डाल कर कड़काइये. राई के कड़कने के बाद, इसमें कटी हुई हरी मिर्च तल लीजिये. जब मिर्च हल्की ब्राउन हो जायें, गैस बन्द कर दीजिये. इस तड़के को चम्मच की सहायता से ढोकला के प्रत्येक टुकड़े पर डालिये. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइये.
रवा ढोकला तैयार है. ढोकला को हरे धनिये की चटनी या पोदीने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
ढोकला बनाने में सब्जियों का प्रयोग नहीं किया जाता, लेकिन सब्जियां ढोकला के स्वाद को बड़ा देती हैं, और स्वास्थ्य के लिये तो लाभकारी है ही, इसीलिये हम इसमें सब्जियां डाल कर बना रहे हैं. आप ढोकला बिना सब्जी के भी बना सकते हैं.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (155)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
ghar me Pizza kaise banae,widout Ovan
mere dokle me spunjy ni ata h or wo khammn taait ho jata h muje btay me kya kru
निशा: chabisoni ji, रेसिपी को एक बार पढ़ लीजिये, वीडियो देख लीजिये, इसे बनाने की कोशिश कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छा ढोकला बनायेंगी.
Nisha ji Agar gobi nhi dale to
निशा: प्रेम जी, गोभी बिलकुल भी आवश्यक नहीं है.
mem
Mera dhokla spanji nahi ban pata jabki m bilkul vse hi karti hu jesa aapne bataya h
Ples advice me
निशा: आशा जी, प्लीज ढोकला के नीचे दिये हुये कारण पढ़े, और वीडियो देखें आप अवश्य अच्छा स्पंजी ढोकला बनायेंगी.
निशा: आलोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks a lot
निशा: दीप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, सूजी का ढोकला सिर्फ नमकीन भी बनाया जाता है, खट्टा मीठा स्वाद के लिये बैटर में 1-2 छोटी चम्मच चीनी डाल सकते हैं या फिर तड़के में आदा कप पानी डालकर उसमें चीनी मिलाकर डालें, ढोकला आपके स्वाद का खट्टा मीठा बनकर तैयार हो जायेगा.
निशा: वीना जी, सूजी का बैटर बनाते समय हल्दी डालना है लेकिन बहुत कम डालना है, और बैटर में अच्छी तरह मिला दीजिये, हल्दी अच्छी तरह मिल जाती है, अच्छा ढोकला बनेगा.
निशा: कविता जी, इसके लिये मोटी वाली सूजी ले ली जाय बहुत ही क्रस्पी दोसा बनकर तैयार होंगे.
निशा: स्वाति जी, ईनो फ्रूट साल्ट और बेकिंग सोडा ढोकला को स्पंजी बनाते हैं, इन्हैं नहीं डालेंगे तो ये हार्ड आटा जैसा बन कर तैयार होगा, इन्हैं डालना आवश्यक है.
निशा: मनी जी, अपनी मन पसन्द सब्जी को बारीक काट कर ढोकला बैटर में मिक्स कर सकती है.
निशा: खुशी जी, सब्जियां अपनी पसन्द के अनुसार, मटर, फूल गोभी, गाजर या शिमला मिर्च जो आप चाहे ले सकती है, मिर्च घोल में डाली जा सकती हैं, और तड़के में डाली जा सकती हैं.
thanku so much
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी, अब जब आप ढोकला बनायें तब बैटर गाढ़ा रखना और ईनो साल्ट सबसे बाद में मिलाकर ढोकला पकाने रखना, और इसके लिये वीडियो अवश्य देख लीजिये, ढोकला अवश्य फूलेगा, धन्यवाद.
निशा: सोना, ढोकला मिश्रण को अधिक पतला और अधिक गाढ़ा नही होना चाहिये, पकोड़े के घोल जैसी कनसिसटेन्सी होनी चाहिये, सारी तैयारी करने के बाद ईनो फ्रूट साल्ट डालिये और मिला दीजिये, मिश्रण को बहुत अधिक मत फैंटिये, ढोकला बनाइये, आप अच्छा ढोकला बना लेंगी.
Mere gher me dhokla banane wala cooker nhi hai, jo cooker normal hote hain usme dalne k liye koi bartan nhi hi jisme dhokla ka ghol dal sake.aur stand bhi nhi hai jise pani ke andar rakhh ke hum thali me dhokla ka ghol rakhhte hi. kya bhagone me stand ki jageh kuchh rakhh kar usme koi bartan rakhh kar thali jisse bhagona achche se band ho jaye dhak k bana sakte hi, n approx kitni der tak garam kare.
निशा: प्रीती, आप थाली को भगोने में रखकर ढोकला बना सकती है थाली के नीचे कोई भी बर्तन रखा जा सकता है.
निशा; प्रिया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mai kal ye try karungi, waise maine veg biriyani banai thi jo meri family ko bahot acchi lagi,
Thanks Aunty
First time I just came across your recipe on you tube. I am totally flattered. I was looking for a sooji halawa recipe that is made with saffron and milk and looks like moong dal halwa. I am wondering if you could show us this recipe if not already posted.
Thanks so much for a great work
निशा: अराधना, रवा केसरी के लिये आप कह रही है, मैं उसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अंकिता, एक कप सूजी में एक कप दही लिया है, और गाढ़ा होने पर 1-2 टेबल स्पून पानी डाला है, प्लीज आप रैसिपी को अच्छी तरह पढ़ लीजिये, वीडियो भी देख लीजिये आपको सारी चीजें क्लीअर हो जायेंगी.
Your recipies are really amazing and helpful for working people like me. I have query related to Rava Dhokla and other Dhoklas, as I need to cook the breakfast for my son early morning, can I prepare dhokla batter in night without Eno salt and other ingredients and mix same in morning before cooking. Will it make any difference. Thanks !
निशा: गीता, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
I'm reading your recipes for some time and now finally I've started making it. Last time I tried instant dhokla recipe and it was kinda ok ok,I sent you my query for the same on that page.
Also , in this dhokla video, those things are already suggested in correct and good way. I tried it. It was v spongy and good. My husband liked it v much. thanks :)
निशा: गीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.