नींबू छिलके का अचार | Nimbu ke Chilke ka Achar | Instant Lemon Peel Pickles

📅 30 मार्च 2018 👁 59.6 हज़ार बार देखी गई 💬 12 कमेंट ★ 2.2 (8)

नींबू निचोड़ने के बाद, छिलकों को ज्यादातर लोग फेंक दिया करते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि इनको उपयोग में भी लाया जा सकता है और नींबू  छिलके के अचार बन सकते हैं, जोकि स्वाद में काफी बेहतरीन होते हैं. आइए देखें कैसे?

Read- Nimbu ke Chilke ka Achar | Instant Lemon Peel Pickles

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Instant Lemon Peel Pickles

  • निचोड़े हुए नींबू- 1 किलोग्राम
  • नींबू- 8
  • नमक- 6 टेबल स्पून
  • हल्दी पाउडर- 2 टेबल स्पून
  • सरसों का तेल- ½ कप
  • हींग- 1 पिंच
  • अजवायन- 1 छोटी चम्मच
  • कलौंजी- 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- 2 छोटी चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- 3 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-2 टेबल स्पून
  • काला नमक- 4 टेबल स्पून
  • चीनी पाउडर- 1 कप
  • सौंफ पाउडर- 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Nimbu ke Chilke ka Achar

नींबू के छिलकों में से बीज हटाकर इनको पतले-पतले टुकड़ों में काट लीजिए. कटे हुए छिलको में हल्दी पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए.

इन्सटेन्ट अचार बनाने के लिए छिलकों को नरम करना होगा. इसके लिए, एक बर्तन में 2 से 3 कप पानी डालकर गरम होने रख दीजिए और पानी में उबाल आने दीजिए. बर्तन को ढक दीजिए ताकि पानी में जल्दी से उबाल आ जाए. एक ऎसी थाली लीजिए जोकि बर्तन के ऊपर पूरी तरह से आ जाए. इसमें नमक-हल्दी मिले छिलकों को थाली में डाल दीजिए.

पानी में उबाल आते ही छिलकों वाली थाली को बर्तन के ऊपर रख दीजिए और इसे ढककर आधे घंटे आंच पर पकने दीजिए. गैस धीमी-मध्यम रखिए ताकि पानी में लगातार भाप बनती रहे. 

बाद में नींबू के छिलकों को चमचे से चलाकर एक छिलके को हाथ से दबाकर देखिए, ये नरम हो गए हैं. गैस बंद कर दीजिए और थाली को उतारकर जाली स्टेन्ड पर रख दीजिए. 

पैन गरम कीजिए. पैन में सरसों का तेल डालिए और इसे धुआं उठने तक गरम होने दीजिए. इसके बाद, गैस को एकदम धीमी कर दीजिए और तेल को थोड़ा ठंडा होने दीजिए. तेल के ठंडे होने पर इसमें अजवायन, हींग,कलौंजी डालकर हल्का सा भून लीजिए. फिर. गैस बंद कर दीजिए और मसाले में भाप में पकाए छिलके डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसमें गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

नींबू का रस निकालकर अचार में मिक्स कर लीजिए. अचार को दो अलग-अलग बर्तन में निकाल लीजिए. एक अचार को नमकीन ही रहने दीजिए. दूसरे अचार में पाउडर चीनी और सौंफ पाउडर डाल दीजिए. इनको अच्छे से मिक्स कर लीजिए. 

नींबू के छिलकों से बने हुए दोनों तरह के अचार- नींबू का मसाला अचार और नींबू का खट्टा मीठा अचार तैयार है. इन अचार को अभी भी खा सकते हैं लेकिन एक सप्ताह बाद, अचार का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है, जब तक सारे तेल मसाले नींबू के छिलकों में पूरी तरह से ज़ज़्ब हो जाते हैं. अचार को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी भी कन्टेनर में भरकर रख लीजिए. 

सुझाव

  • अचार को परंपरागत तरीके से धूप में रखकर 2 से 3 दिन या कमरे में ही रखकर 10 से 15 दिन में अचार तैयार कर सकते हैं. 
  • नमक की सहायता से नींबू के छिलके जल्दी से नरम हो जाते हैं. 
  • छिलकों को भाप में पकाते समय आंच धीमी मध्यम ही रखें. अगर आंच तेज रखेंगे, तो भाप तेजी से बनेंगी और बर्तन के ऊपर से पानी निकल भी सकता है. 
  • सरसों के तेल की जगह तिल का तेल भी ले सकते हैं. 
  • सरसों के तेल को धुआं उठने तक गरम करने से तेल का तीखापन कम हो जाता है. 
  • हमने देगी मिर्च ली है ताकि रंग अच्छा आए, यह कम तीखी होती है. 
  • आप अचार को चीनी के बदले गुड़ के साथ भी बना सकते हैं. 
  • जब भी अचार निकालें, सूखी और साफ चम्मच का उपयोग करें, अचार लंबे समय तक चलता है. 

Nimbu ke Chilke ka Achar | नींबू छिलके के अचार | Instant Lemon Peel Pickles

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.2 / 5 (8 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (12)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

v tasty
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
kiran
i love it
NishaMadhulika
किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bharti
Nisha mam there is a magic in your hand
NishaMadhulika
भारती जी, आपके इस प्यारे से कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप के ये उत्साह भरे शब्द मुझे हर बार कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.
Bharti
Good job mam????????
NishaMadhulika
भारती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vinnu
Achar ko plastic ya steel ke container mein store kar sakte hai aur yeh achar kitne dino tak chalega?
NishaMadhulika
Vinnu जी, अचार को प्लास्टिक के बर्तन में रख सकते हैं. जब भी अचार निकालें, सूखी और साफ चम्मच का उपयोग करें, अचार लंबे समय तक चलता है.
Niharika Baksi
Kya bat hai Nisha aunty. Apne to bahut khoob upay nikala chhilko ko cooking mein utilise karne ka. Hum to aise hi chhilke fenk dete the ya fir hath per par ragadne ke use mein late the. Inka achar bhi ban jata hai. Aj pata chala.
NishaMadhulika
निहारिका जी, मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.