ब्रैडरोल - Bread Roll Recipe - How To Make Bread Roll

ब्रैडरोल बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें अपने सप्ताहांत में छुट्टियों के दौरान अपने परिवार या मेहमानों के लिये बना सकते हैं.
Read - Bread Roll Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Roll
- आलू — 5 (उबले छिले हुए)
- ब्रैड —12
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक — 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक — एक इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया)
- हरी मिर्च —2 (बारीक कटी हुई)
- धनिया पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला — 1/4 छोटी चम्मच
- तेल — तलने के लिये
बनाने की विधि - How to Make Bread Roll
फिलिंग तैयार कीजिए
आलू बारीक तोड़ लीजिये. पैन गरम करके उसमें एक टेबल स्पून तेल डालिये. तेल गरम हो जाय तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा भून लीजिये. फिर इसमें आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. साथ ही हरा धनिया डालकर मिला लीजिए और अच्छे से भून लीजिए. रोल बनाने के लिये मसाला आलू तैयार हो गये हैं.
ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये.
मसाले मिले आलू ठंडे होने पर 12 बराबर भाग में बांटकर ओवल शेप देकर प्लेट में रख लीजिये.
एक प्लेट में आधा कप पानी ले लीजिये और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरंत निकाल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबाकर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये. इसके ऊपर एक ओवल शेप आलू का रोल रखिये और ब्रैड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह दबाकर आलू रोल को बन्द कर दीजिये. इस तरह सारे आलू रोल एक-एक ब्रेड में डालकर तैयार करके प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तैयार 2- 3 रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये. ब्रेड रोल को कलछी से घुमा घुमाकर चारों ओर ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये ब्रेड रोल निकालकर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिये.
गरमागरम क्रिस्पी ब्रेडरोल को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
तेल को अच्छे से गरम हो जाने पर ब्रेड रोल डालकर तलिए वरना ब्रेड रोल फट सकते हैं.
Bread Roll Recipe video
कमेंट (108)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
isse yeh aur bhi crispy ho jayega
(hai na nisha ji)
i am batcher so i want receipies which take sort time and low afford.
thanks