ब्रैडरोल - Bread Roll Recipe - How To Make Bread Roll

ब्रैडरोल बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें अपने सप्ताहांत में छुट्टियों के दौरान अपने परिवार या मेहमानों के लिये बना सकते हैं.
Read - Bread Roll Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Roll
- आलू — 5 (उबले छिले हुए)
- ब्रैड —12
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक — 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक — एक इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया)
- हरी मिर्च —2 (बारीक कटी हुई)
- धनिया पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला — 1/4 छोटी चम्मच
- तेल — तलने के लिये
बनाने की विधि - How to Make Bread Roll
फिलिंग तैयार कीजिए
आलू बारीक तोड़ लीजिये. पैन गरम करके उसमें एक टेबल स्पून तेल डालिये. तेल गरम हो जाय तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा भून लीजिये. फिर इसमें आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. साथ ही हरा धनिया डालकर मिला लीजिए और अच्छे से भून लीजिए. रोल बनाने के लिये मसाला आलू तैयार हो गये हैं.
ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये.
मसाले मिले आलू ठंडे होने पर 12 बराबर भाग में बांटकर ओवल शेप देकर प्लेट में रख लीजिये.
एक प्लेट में आधा कप पानी ले लीजिये और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरंत निकाल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबाकर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये. इसके ऊपर एक ओवल शेप आलू का रोल रखिये और ब्रैड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह दबाकर आलू रोल को बन्द कर दीजिये. इस तरह सारे आलू रोल एक-एक ब्रेड में डालकर तैयार करके प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तैयार 2- 3 रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये. ब्रेड रोल को कलछी से घुमा घुमाकर चारों ओर ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये ब्रेड रोल निकालकर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिये.
गरमागरम क्रिस्पी ब्रेडरोल को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
तेल को अच्छे से गरम हो जाने पर ब्रेड रोल डालकर तलिए वरना ब्रेड रोल फट सकते हैं.
Bread Roll Recipe video
कमेंट (108)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निर्मल जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोम्या, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
kl mne frst tym cooking ki..muje cuking nhi aati but mne kl apke brdroll bnane ki puri kosis ki or m isme succsful hui..meri fmly ko ye bhot hi acche lge ab m roz apki recipy hi dekhkr kuch bnaya krungiii...tym lga kaafi pr frst tym me hi bst bne..muje lgta h k ydi m apki rcipirs se roz kuch nya bnau to m bhot jld ek acchii cook bn skti hu...
thankx nisha g......
निशा: निकिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji,
First of all Thank you so much for showing Bread Roll Recipe,when I was in 5th or 6th stand.@ that time I had bread roll. in birthday party of my friend,Since then I was desperately to know the Recipe of Bread Roll,. Few months back I made it but it was bad not too but the bread has soaked lots of oi due to which it was test-less,But today when I first time saw your video it was too help full for me, Because I made the same way the way you made it,
Even I want to say Nishaji first time my Father also like this dish, otherwise he never ever like anything what ever I (try to) make but this time he appreciated,
Now I really proud that is "I did it ", "Yes I can do it" , "I always believe in Me"
Thank you so much :-)
and one more thing you are so sweet.....
निशा: धन्यवाद पल्लवी
निशा: स्वीटी, समोसा बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर रैसिपी का नाम लिखकर (समोसा )रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पूजा, कुछ रैसिपी जल्दी बन जाती हैं, वेबसाइट पर हैं, आप अपनी पसन्द से चुनकर रैसिपी ट्राई कर सकती हैं.
निशा: प्रतीक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम, ब्रेड को पानी में डिप करने के बाद, तुरन्त निकालिये और पानी निचोड़ दीजिये, फिलिंग रखने के बाद ब्रेड को चारों ओर रैप करके उसे हाथ से दबाकर अच्छी तरह बन्द कीजिये, ब्रेड फट ही नहीं सकते, कोशिश कीजिये, आप अच्छे ब्रेड रोल बना लेंगी.
THANK YOU..!
anjali
mujhe party ke liye 80-90 rolls banana hai. ek din pehle bana kar fridge mein rakha ho toh kya fry kar k rakh sakte hai? Party time par fir se fry kar ke serve kar sakte hai kya?
निशा: अंजली, एसा किया जा सकता है.
निशा: अम्रिता, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: दीपिका, धन्यवाद.
निशा: श्याम, ये ब्रेड रोल तल कर स्वादिष्ट बनते हैं.
nishaji.
aapki recipe bahout hi achi hoti hai
Kindly give the raceipe for SOYA CHOPS.
निशा: साई, ब्रेड को अच्छी तरह चिपकाइये और थोड़ी देर रखने के बाद तलिये, ब्रेड रोल बिलकुल नहीं फटते.
निशा: नैना, अपने अनुभव बताने के लिये धन्यवाद.
I wanted to make this for a party at my home , and will be making arnd 40-50 bread rolls. Can I make the bread rolls (wrapping potatoes and bread) a day in advance, refrigerate them and then fry them on the day of party ? Will it be ok this way - if not please let me know the alternatives if any.
निशा: पूनम, मेरे अनुसार एसा करना सुविधाजनक ही रहेगा.