ब्रैडरोल - Bread Roll Recipe - How To Make Bread Roll

ब्रैडरोल बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें अपने सप्ताहांत में छुट्टियों के दौरान अपने परिवार या मेहमानों के लिये बना सकते हैं.
Read - Bread Roll Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Roll
- आलू — 5 (उबले छिले हुए)
- ब्रैड —12
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक — 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक — एक इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया)
- हरी मिर्च —2 (बारीक कटी हुई)
- धनिया पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला — 1/4 छोटी चम्मच
- तेल — तलने के लिये
बनाने की विधि - How to Make Bread Roll
फिलिंग तैयार कीजिए
आलू बारीक तोड़ लीजिये. पैन गरम करके उसमें एक टेबल स्पून तेल डालिये. तेल गरम हो जाय तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा भून लीजिये. फिर इसमें आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. साथ ही हरा धनिया डालकर मिला लीजिए और अच्छे से भून लीजिए. रोल बनाने के लिये मसाला आलू तैयार हो गये हैं.
ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये.
मसाले मिले आलू ठंडे होने पर 12 बराबर भाग में बांटकर ओवल शेप देकर प्लेट में रख लीजिये.
एक प्लेट में आधा कप पानी ले लीजिये और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरंत निकाल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबाकर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये. इसके ऊपर एक ओवल शेप आलू का रोल रखिये और ब्रैड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह दबाकर आलू रोल को बन्द कर दीजिये. इस तरह सारे आलू रोल एक-एक ब्रेड में डालकर तैयार करके प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तैयार 2- 3 रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये. ब्रेड रोल को कलछी से घुमा घुमाकर चारों ओर ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये ब्रेड रोल निकालकर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिये.
गरमागरम क्रिस्पी ब्रेडरोल को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
तेल को अच्छे से गरम हो जाने पर ब्रेड रोल डालकर तलिए वरना ब्रेड रोल फट सकते हैं.
Bread Roll Recipe video
कमेंट (108)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजना जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: रूचिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर ब्रेड से बनी बहुत सी रेसिपी उपलब्ध हैं आप उन्हें देख सकते हैं. .
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैफाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिष जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: दीप्ति जी, ब्रेड को पानी में डिप करने के बाद, तुरन्त निकालिये और पानी निचोड़ दीजिये, फिलिंग रखने के बाद ब्रेड को चारों ओर रैप करके उसे हाथ से दबाकर अच्छी तरह बन्द कीजिये, ब्रेड फट ही नहीं सकते.
निशा: रंजीता जी, धन्यवाद.
निशा: आरूषी जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Isko dheemi aanch pr talna hai ya tez aanch pr?
निशा: स्मिता जी, इसे तेज आंच पर तलिए.
निशा: बरखा जी, ब्रेड रो को अच्छे गरम तेल में डाल कर तलना है होता है, कम गरम तेल में डालने से फट जाते हैं या बहुत अधिक तेल सोक लेते हैं.
निशा: पवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरव जी, आपको भी बहुत बहुत मुबारक हो.
निशा: सोनी जी, कर सकते हैं.
PS: when I did put dhaniya powder as you said in the beginning after ginger and green chilli it was slightly burnt and was slightly teekha but still masala was okey and roll was nicely fried and best part I didn't felt much oil when I ate it ,it was just like what I used to have in my school days.
Thanks again.
निशा: मधु जी, बना सकते हैं.
निशा: महीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बीना जी, ब्रेड को पानी में डिप करने के बाद, तुरन्त निकालिये और पानी निचोड़ दीजिये, फिलिंग रखने के बाद ब्रेड को चारों ओर रैप करके उसे हाथ से दबाकर अच्छी तरह बन्द कीजिये, ब्रेड फट ही नहीं सकते, कोशिश कीजिये, आप अच्छे ब्रेड रोल बना लेंगी.
निशा: सिमरन जी, जितनी स्टफिंग आसानी से भर सकें उतना भर कर बना लीजिए.
Really ur recipe is ossmmmm...
Maza aa gya itne tasty bread rolls kha kr...sara credit aapko jata hai really....
Abhi to mujhe apki recipes me se bahut kuch aur bhi try krna hai...love u...
Thanxz once again...
निशा: नाजिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी हां आप इसके लिए ब्राउन ब्रैड का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: शिखा जी आप मेरी वेबसाइट-यूट्यूब चैनल पर ढेर सारी रेसिपी देख सकती हैं जिन्हें थोडी़ से प्रैक्टिस से आप भी बनाने लगेंगी.
निशा: तान्या जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Good recipe guide please let me know new recipes in future. Thanks