ब्रैडरोल - Bread Roll Recipe - How To Make Bread Roll

ब्रैडरोल बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें अपने सप्ताहांत में छुट्टियों के दौरान अपने परिवार या मेहमानों के लिये बना सकते हैं.
Read - Bread Roll Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Roll
- आलू — 5 (उबले छिले हुए)
- ब्रैड —12
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक — 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक — एक इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया)
- हरी मिर्च —2 (बारीक कटी हुई)
- धनिया पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला — 1/4 छोटी चम्मच
- तेल — तलने के लिये
बनाने की विधि - How to Make Bread Roll
फिलिंग तैयार कीजिए
आलू बारीक तोड़ लीजिये. पैन गरम करके उसमें एक टेबल स्पून तेल डालिये. तेल गरम हो जाय तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा भून लीजिये. फिर इसमें आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. साथ ही हरा धनिया डालकर मिला लीजिए और अच्छे से भून लीजिए. रोल बनाने के लिये मसाला आलू तैयार हो गये हैं.
ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये.
मसाले मिले आलू ठंडे होने पर 12 बराबर भाग में बांटकर ओवल शेप देकर प्लेट में रख लीजिये.
एक प्लेट में आधा कप पानी ले लीजिये और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरंत निकाल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबाकर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये. इसके ऊपर एक ओवल शेप आलू का रोल रखिये और ब्रैड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह दबाकर आलू रोल को बन्द कर दीजिये. इस तरह सारे आलू रोल एक-एक ब्रेड में डालकर तैयार करके प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तैयार 2- 3 रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये. ब्रेड रोल को कलछी से घुमा घुमाकर चारों ओर ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये ब्रेड रोल निकालकर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिये.
गरमागरम क्रिस्पी ब्रेडरोल को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
तेल को अच्छे से गरम हो जाने पर ब्रेड रोल डालकर तलिए वरना ब्रेड रोल फट सकते हैं.
Bread Roll Recipe video
कमेंट (108)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nisha ji bread ko geela karne se wo tutega nhi...
This website is helpful to make new recepy in very easy way.....thanku
निशा: मानसी जी, कई तरह के पिज्जा रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: अमीता जी, 1 कप बेसन में 1 टेबल स्पून सूजी डाली जा सकती है.
निशा: वर्षा जी, तेल अच्छा गरम हो तभी रोल तलने के लिये डालें, ब्रेड रोल तेल नहीं पीयेंगे.
निशा: राजश्री जी, ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरन्त निकाल लीजिये और हाथ पर रखकर उसके ऊपर आलू मसाला रखकर बन्द करते हुये शेप दे दीजिये. थोड़ी सी प्रेक्टिस सारी प्रोब्लम खतम.
निशा: शामल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, ये रोल माइक्रोवेव में नहीं बनाये जा सकते.
Please spring roll ki recipe upload kijiyega please
निशा: प्रियंका जी, स्प्रिंग रोल की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर स्प्रिंग रोल लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: धीरज, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, आप अवश्य बना पायेंगी, थोड़ी सी मेहनत करें तो सारे काम आसान हो जाते हैं, धन्यवाद.
निशा: अनुराधा मैं कोशिश करती हूँ.
First of all Thank you so much for showing Bread Roll Recipe.i have prepared it at home.it is fantastic and tasty.
Keep it up.
or agr hm convection mein bake krnge tray pr to kya ek side se he bake honge,bcoz maine nan khatai bake ki th convection tray pr to ek side se brown ni hue th.
pls reply mam
निशा: मेघा, बेक्ड समोसा वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर बेक्ड समोसा रैसिपी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अनुप्रिया जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यूसरा जी, ब्रेड रोल मुझे भी बहुत पसन्द हैं, आप छोटी छोटी प्याज काट कर आलू मिश्रण में मिला लीजिये, और इसी तरह से रोल बनाकर रोल बनाइये, आप कर लेंगी, धन्यवाद.
निशा: प्रिया, आप ब्रेड रोल को बिना रेफरीजरेटर में रखे भी बना सकती है और अगर आप इन्हैं तैयार करके फ्रिज में 20 मिनिट के लिये रखना चाहती है तो रख सकती हैं.
the bread rolls came out very nice as per your instructions. many thanks...your recipes are simple, fuss-free and turn out delicious! keep up your good work.
निशा: वानी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i lv it