आंवले का अचार Amla Pickle Recipe

📅 8 फरवरी 2008 👁 15.2 लाख बार देखी गई 💬 229 कमेंट ★ 3.2 (15645)

Amla Pickle Recipe

Amla (Gooseberry) Pickle Recipe, Amla Achar Receipe . आंवला अचार, चटनी या मुरब्बा किसी भी रूप में यह स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभकारी है. इसमें आइरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. आज हम आंवले का अचार (Amala Pickle) बनायें.

Read - Amla Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pickle

  • आंवले - 500 ग्राम
  • सरसों का तेल - 200 ग्राम
  • हीग - 1/4 छोटी चम्मच (पिसी हुई)
  • मैंथी के दाने - 2 छोटी चम्मच
  • अजवायन - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 50 ग्राम (4 छोटे चम्मच)
  • हल्दी पाउडर - 2 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच से कम
  • पीली सरसों - 4 छोटे चम्मच (मोटी मोटी पिसी हुई)
  • सोंफ पाउडर - 2 छोटे चम्मच

विधि - How to make Amla Pickle Recipe

अचार के लिये अच्छी किस्म के आंवले लीजिये.  आंवले को साफ पानी से धोइये.  किसी बर्तन में आंवले डाल दीजिये और 1 1/2 कप पानी डाल दीजिये, उबाल आने के बाद, धीमी गैस पर इतने नरम होने तक पकने दीजिये कि इनकी फाके की जा सकें,   गैस बन्द कर दीजिये.

आंवले से पानी हटा दीजिये, ठंडा होने के बाद उनके फाकें अलग कर लीजिये, गुठली निकाल कर अलग कर दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  तेल अच्छी तरह गरम हो जाय.  गैस बन्द कर दीजिये.  हींग और मैथी के दाने, अजवायन डाल दीजिये.  1-2 बार चमचे से चला कर भूनिये, हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पीली सरसों ओर नमक डाल कर मसाले को चमचे से मिला दीजिये.  इस मसाले में आंवले डालिये.  मसाला और आंवले अच्छी तरह मिला दीजिये.  आंवले का अचार तैयार है.

अचार को ठंडा होने के बाद किसी भी कांच के कन्टेनर में भर दीजिये.  3-4 दिन तक हर रोज आंवले के अचार को साफ और सूखे चमचे से ऊपर नीचे कर दें.  आंवले के अचार को आप पहले दिन से ही खा सकते हैं, लेकिन चार दिन में सारे मसाले आंवले के अन्दर तक चले जायेंगे, मसालों का स्वाद भी बढ़ जायेगा. अचार अधिक स्वादिष्ट लगेगा.  अचार को लम्बे समय तक रखने के लिये, आंवले तेल में डुबे रहना चाहिये.

आंवले का अचार बहुत ही स्वादिष्ट बना है.  साल भर तक अपने खाने के साथ आंवले के अचार को कभी भी निकालिये और खाइये.

सुझाव:अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.

अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.

जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.

अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.

Amla Pickle Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (15645 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (229)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manisha chettri
thank you suggested.....NishaG

निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amrita kumari
namak kitna dena hai.

निशा: अमृता जी, नमक - 50 ग्राम (4 छोटे चम्मच) हैं.
Vipan arora
Can you make this pickle with frozen amla?
निशा: विपन जी हां फ्रोजन आंवला से भी अचार बनाया जा सकता है.
Subhash
दो किलो आँवला अचार के लिए मसालों की मात्रा बताए.
निशा: सुभाष जी, रेसिपी में 500 ग्राम आंवले से अचार बनाया है, 2 किग्रा. आंवले इससे चार गुना आंवले हैं, सारे मसाले और तेल चार गुना ले लीजिये.
Shelly tiwari
Thanks mam .

निशा: शैली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shelly tiwari
How long this pickle is good for eating

निशा: शैली जी, अचार को आप तेल में डुबाकर रखेंगी तब अचार 1 साल तक खाया जा सकता है.
satish khose
Kay hum isme refind oil use kar sakte hai?
निशा: सतिश जी, अचार के लिये सरसों का तेल और तिल का तेल ज्यादा अच्छा होता है.
Prem Manocha
Please tell about dry Amal pickel
Indu
Aachar me kon sa acid use kare ki aachar lambe samay tak bna rahe
Rahul Giri
Aaj aapka aanwale ka achar banane ka video apani wife ko dikhya she is going to make it today kaisa banega ye fir bataunga thanks

निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meetu
thank you for your receipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
vinod Bhoyar
amala pregnant eating
Ashok kumar Mane
Respected madam,
Panime ubalneke bajay agar ham awale bhaap men pakaye to chalega kya?
Deepali
क्या आमला को उबालने के बाद धुप मे सुखाना नही होता है
vikram sharma
Nisha mam i want to make awla pickle in khatta and mitta pls help

निशा: विक्रम जी, ये अचार तो खट्टा है, मीठा अचार बनाने के लिये इसमें गुड़ या शुगर डालनी होगी.
Veena
Going presentation
Ram Gedar
Amla hari mirch ka mix achar bnane ki recipi btaye plz

निशा: राम जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Deepak kumar rawat

kya aanvle se mstishk tro taaja rhta h,budhi ka vikaas hota h |क्या?


निशा: दीपक जी, आंवला शरीर के लिये बहुत लाभदायक है.
Bhaskar kumar

Agar khatta  or mitha  prepare karna ho to iske tarike bataye


निशा: भास्कर जी ये अचार तो खट्टा है, मीठा अचार बनाने के लिये इसमें गुड़ या शुगर डालनी होगी.
ujjwal shrungarpure

aachar jada din tikne ke liye tel mai  achar kaise rakhana chaiye…? Matlab achar hone se pahile ki bad mai…?


निशा: आंवले के अचार को तेल में डुबाकर रखने से वह ज्यादा दिन चलता है.
Ravindra singh Negi
डियर मेम ,
आंवलो को उबालने के बाद धुप में सुखाना हैं या आंवलो को पानी से अलग करके गुठली निकाल के तुरंत मसालों मैं मिला सकते हैं ?
mandeep singh
amla ke aachar me punching kyo ki jati h
shweta desai
muze sukha avala banana hai kaise banau.??

निशा: स्वेता जी, आंवले को अच्छी तरह धोकर कर कुकर में भरें, थोड़ा सा 3-4 टेबल स्पून पानी डालकर 1 सीटी आने तक उबाल लीजिये, कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद, कुकर खुलने पर आंवले से गुठलियां निकाल कर अलग कर दीजिये, और आंवलों को अच्छी तरह सूखने तक सुखा लीजिये.
manoj sharma
Dear mam can I make chatni by amala and plz give me a recipe for karonda candy.
thanks.
suman vairagi
thanx Misha ji
Shallu
Nishaji.baki recpies ke Trahan yeh bhe superb rhe.ab to achar banner mein confidence aa gya.all credit goes to u.ab mere husband khane se phle kya bana se phle pucchte hai Aj Nishaji se kya seekha.
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nasim Ahmed chaudhary
Nishaji hari mirch kis tarah dalen ubal kar fry karke
निशा: नसीम जी, हरी मिर्च उबालने की आवश्यकता नहीं है, इसे एसे ही फ्राई किया जा सकता है.
Preeti jindal
Thanks a lot nisha ji .Its very good. I will surely try it.
Gunjan
Nisha ji ,
Kya aawale k aachar. me lahsun dalna chaihye k nhi plz bataye.
निशा: गुंजन जी, आपको लहसन पसन्द है तो आंवले में लहसन डाल कर बना सकते हैं, अच्छा लगेगा.
shivnaresh
निशा जी ... आपकी सभी रेसिपीज़ के लिये धन्यवाद .
आपकी विधि द्वारा बनाये गये आँवला आचार में बनाने के चार दिन बाद फुई (fungus) लग जाने से दो बार आचार खराब हो चुका है , कृप्या सुझाव दें .
निशा: शिवनरेश जी, अचार के खराब होने के कारण है उसमें नमी जाना उसे 2 दिन की धूप में रखदें और इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे, अचार जल्दी खराब नहीं होगी.