आंवले का अचार Amla Pickle Recipe

📅 8 फरवरी 2008 👁 15.2 लाख बार देखी गई 💬 229 कमेंट ★ 3.2 (15645)

Amla Pickle Recipe

Amla (Gooseberry) Pickle Recipe, Amla Achar Receipe . आंवला अचार, चटनी या मुरब्बा किसी भी रूप में यह स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभकारी है. इसमें आइरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. आज हम आंवले का अचार (Amala Pickle) बनायें.

Read - Amla Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pickle

  • आंवले - 500 ग्राम
  • सरसों का तेल - 200 ग्राम
  • हीग - 1/4 छोटी चम्मच (पिसी हुई)
  • मैंथी के दाने - 2 छोटी चम्मच
  • अजवायन - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 50 ग्राम (4 छोटे चम्मच)
  • हल्दी पाउडर - 2 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच से कम
  • पीली सरसों - 4 छोटे चम्मच (मोटी मोटी पिसी हुई)
  • सोंफ पाउडर - 2 छोटे चम्मच

विधि - How to make Amla Pickle Recipe

अचार के लिये अच्छी किस्म के आंवले लीजिये.  आंवले को साफ पानी से धोइये.  किसी बर्तन में आंवले डाल दीजिये और 1 1/2 कप पानी डाल दीजिये, उबाल आने के बाद, धीमी गैस पर इतने नरम होने तक पकने दीजिये कि इनकी फाके की जा सकें,   गैस बन्द कर दीजिये.

आंवले से पानी हटा दीजिये, ठंडा होने के बाद उनके फाकें अलग कर लीजिये, गुठली निकाल कर अलग कर दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  तेल अच्छी तरह गरम हो जाय.  गैस बन्द कर दीजिये.  हींग और मैथी के दाने, अजवायन डाल दीजिये.  1-2 बार चमचे से चला कर भूनिये, हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पीली सरसों ओर नमक डाल कर मसाले को चमचे से मिला दीजिये.  इस मसाले में आंवले डालिये.  मसाला और आंवले अच्छी तरह मिला दीजिये.  आंवले का अचार तैयार है.

अचार को ठंडा होने के बाद किसी भी कांच के कन्टेनर में भर दीजिये.  3-4 दिन तक हर रोज आंवले के अचार को साफ और सूखे चमचे से ऊपर नीचे कर दें.  आंवले के अचार को आप पहले दिन से ही खा सकते हैं, लेकिन चार दिन में सारे मसाले आंवले के अन्दर तक चले जायेंगे, मसालों का स्वाद भी बढ़ जायेगा. अचार अधिक स्वादिष्ट लगेगा.  अचार को लम्बे समय तक रखने के लिये, आंवले तेल में डुबे रहना चाहिये.

आंवले का अचार बहुत ही स्वादिष्ट बना है.  साल भर तक अपने खाने के साथ आंवले के अचार को कभी भी निकालिये और खाइये.

सुझाव:अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.

अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.

जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.

अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.

Amla Pickle Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (15645 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (229)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

saroj
aapka laal mirch ka achar dekhkr banaya jo bahut he tasty bna h lekin kam thikha h use tikha karne ka upay bataiye mam....
NishaMadhulika
saroj जी, आप उसे तीखा करने के लिए मसाले में लाल मिर्च पाउडर का उपयोग कर सकते हैं.
Subhash Dubey
हमें आंवला का अचार बहुत अच्छा लगता है आंवला सभी को खाना चाहिए सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है लाभदायक होता है रेसिपी बताने के लिए थैंक यू
NishaMadhulika
Subhash Dubey जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत धन्यवाद एवं आभार.
R V PANDUT
इस अचार का रंग अक्सर कुछ समय बाद काला पड जाता है। काफ़ी खोजबीन के बाद ज्ञात हुआ कि अगर इस अचार मे सरसों के तेल को बहुत ही हल्का गर्म करके डालें, आम तौर पर उसे काफ़ी तेज गर्म (कडका कर) डाला जाता है। हमने यह आजमा कर देखा है, व परिणाम बहुत ही अच्छे मिले। अचार पूरे वर्ष खराब नही हुआ।
NishaMadhulika
R V PANDUT जी, सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Ypooja
Bidi bhut aachi rahi
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद आपका Ypooja
renu sisodiya
Nisha jii aap ki recipe bhut achi hoti h Maine amla ka banya bhut achi bani h ji
NishaMadhulika
renu sisodiya जी, मुझे खुशी है की आपकी रेसिपी बहुत अच्छी बनी. अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Kanchan
Nice
NishaMadhulika
Kanchan जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooja Dhiman
thanks for the recipe nisha ji.. is method se mere bnaye achar ko jo bhi khata h fan ho jata h.. thank u sooo much
NishaMadhulika
Pooja Dhiman जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ जुड़े रहें.
sarita saini
urs channel is me nd my daughter favouret channel,my daughter study in other cities she made many reciepies fallowed urs channel thanks nisha di
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद sarita saini
Anita Kumari
Very nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Anita Kumari
Shivnarayan sharma
Very nice
NishaMadhulika
शिवनारायण जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
neetu
thanks for the recipe nisha ji.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद neetu
Sudha
Thanks Nisha g, I made aware ka achaar, it was so yummy.

निशा: सुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sunita
I like your recipes

निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your name...
AVala garm karne ke bad dup me sukhana chahiye ya nhi
Your name...
Hi mam
Kya hum isme vinegar v daal sakte h?
Jitne v achar hum bnane h kya sab me hum vinegar use kr sakte h uski selflife bdhane ke liye

निशा: वेनेगर का उपयोग कर सकते हैं, जी हां सभी अचारों में विनेगर डाला जा सकता है और किसी भी तरह का विनेगर लिया जा सकता है जिससे अचार की शैल्फ लाइफ बढ़ जाती हैं और अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है.
jayaprada koli
aavla ka aachar is my favurate aachar

निशा: जयाप्रदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

Ramesh kumar mishra
Kya amla our suran ka achar ban sakta h.????
निशा: रमेश जी हाँ अवश्य बन सकता है.
Neeraj Kelkar
अवांला का अचार कितने दिन तक उपयोग कर सकते हैं कब तक खराब नहीं होता

निशा: नीरज जी, अचार को आप तेल में डुबाकर रखेंगी तब अचार 1 साल तक खाया जा सकता है.
Mansi
Your all recipe nice

निशा: मानसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shehnaz
Pickle bohot acha tha. Lekin Kuch din baad smell kharab ho gayi.

निशा: शहनाज, अचार अगर तेल में डूबा रहे तो सालों तक भी खराब नहीं होते, अचार में सबसे मुख्य बात कि उसमें गीले हाथ या गीले चमचे बिलकुल नहीं डाले जायं.

surinder kumar
Beal ka achha kese banate hai

निशा: सुरेन्द्र जी, सुझाव के लिए धन्यवाद और आभार.
Pragya
आपने इस विधि में ये नहीं लिखा की तेल को ठंडा करके मसाला डालना चाहये। मैने गर्म तेल में सब कुछ डॉल दिया और वो सब जल गया। गैस बंद करने के 10-15 minut तक तेल में सब कुछ जलता रहा। अब वो जले हुए मसाले का टेस्ट आ रहा है। बाकि आप की मैं पूरी फेन हु। आपकी कोशिश बहुत अछि है। नेक्स्ट टाइम मैं बढ़िया बना लुंगी।
INDER PAL
NISHA madamji amle ka khatta-meetha achar kaise banaye , seb ka sirka kaise banaye

निशा: इन्दर जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
Rashmika N Modi
Dear Sir/ Mam
Gud Evening!!
I am Heart patient and 10.03.2010 open heart surgerory patient. replacement of Valve my heart valva was damage and licage that's why replace metalic valva.
I am 56 year old lady
in this reason can i take amla pickle or amla murabba..
Regards,
Rashmika Modi
निशा: रश्मिका जी, थोड़ा थोड़ा अचार आप खा सकती है.
Yeshpal
Masala milane ke bad amle sukhane hai ki nahi

निशा: यशपाल जी, मसाले डाल देने के बाद इसे सुखाने की आवश्यकता नहीं होती है.
priyanka
Kya achar pura ache se gal jayega 10 din me

निशा: प्रियंका जी, ये अचार बहुत जल्दी बन जाता है, इसे आप 3 दिन के बाद खा खायें, अच्छा लगेगा.
rahul singh
Achar ko sun light me kyu rkhte h dhoop me rkhne ka ky logic h
निशा: राहुल जी, अचार धूप में रखने से ज्यादा चलते हैं.
Dilip sakhare
I liked this amla recipe very much.actually I am very fond of of amla I intend to make amla achar for commercial purposes.where should I get packing machine.
निशा: दिलीप जी, मिझे खेद है, मशीन के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है.
Deepa Shevade
I enjoy watching your cookery videos they are good recipes and with lots of informative tips..
I liked your Amala achar recipe.. it's different..And looks tempting.. I just have one query that is.... Can I use methi seeds powder instead of two tsp of methi seeds ??

निशा: दीपा जी, उपयोग कर सकते हैं.
Priyanka
Nisha ji agar mujhe kachche aavle ka achar banana h to hm kaise banayenge, hame use pakana ni h. Plz help me.

निशा: प्रियंका जी, कच्चे आंवले से अचार बना सकते हैं लेकिन आंवले को थोड़ा सा गरम तेल में फ्राई करके, 5 मिनिट ढककर रखें तो आंवले थोड़े नरम हो जायेंगे.