पनीर के परांठे - Paneer Paratha Recipe

आज शाम खाने में भरवां पनीर के पराठे (Paneer Parhatha) बनाकर देखियेगा, खाने का आनन्द दुगुना हो जायेगा.
Read - Cheese Paratha Recipe Paneer Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Paratha Recipe
- गेहू का आटा - 300 ग्राम
- पनीर - 200 ग्राम
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कस किया हुआ)
- हरा धनियां - एक बड़ा चम्मच( बारीक कतरा हुआ)
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी आधा
- नमक - स्वादानुसार
- तेल या घी

विधि - How to make Paneer Paratha
आटे को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये. आटे में आधा छोटी चम्मच नमक, और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां, धनियां पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक मिला दीजिये. यह पनीर की पिठ्ठी परांठे में भरने के लिये तैयार है.
तवा गैस पर रख कर गरम करिये. आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये, (एक नीबू के बराबर) गोल करके लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे (परोथन) में लगाकर 3 इंच व्यास में गोल बेल लीजिये. 2 छोटे चम्मच पनीर की पिठ्ठी से निकाल कर बेले गये परांठे पर रखिये. परांठे को चारों ओर से उठा कर, पनीर की पिठ्ठी को बन्द कर दीजिये. इस पनीर भरे हुये गोले को हथेली और उगलियों की सहायता से बड़ा लीजिये, इसे चकलोई बनाना कहते है. चकलोई को परोथन की सहायता से 6-7 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. बेले हुये परांठे को गरम तवे पर डालिये. दोंनो ओर घी लगा कर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. परांठे को तवे से उठा कर प्लेट में किचन नैपकिन पेपर विछा कर रखिये. सारे परांठे इसी तरह तैयार कर लीजिये.
पनीर के गरमा गरम परांठे, आलू मटर की सब्जी, रायता, चटनी और अपने मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (109)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रूपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूर्णिमा जी, छैना यूज किया जा सकता है.
निशा: महेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहित जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. आप ऎसे ही हमारे साथ बने रहें.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: घनश्याम जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, धन्यवाद.
निशा: स्वास्तिका जी, आप इसे बिना धनिया पाउडर के भी बना सकते हैं.
निशा: अमृ्ता जी, धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: लोकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nhi please ans me
निशा: मीनू जी, नहीं फटेंगे. आप इन्हें हल्के हाथ से बेलिएगा.
निशा: श्रीश जी, आप अपने स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकते हैं. आप प्याज पसंद करते हैं तो स्टफिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: निकिता जी, बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
निशा: भूमिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है कि आपको पनीर न पसंद होते हुए भी यह रैसिपी अच्छी लगी.
निशा: दीपमाला जी हां अवश्य डालिये.
maine banay or khaya
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
I made this today and it was good!
Thanks
Aanchal
निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वसंती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिप्रा जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, नमक आप अपने स्वादानुसार उपयोग कीजिए. अगर आप पिठ्ठी बिना नमक के पसंद करते हैं तो नम न डालें.
निशा: निशा जी, आप पनीर में प्याज मिला सकती हैं, बच्चों को स्टफ्ड छोटे छोटे परांठे, मूंग दाल का चीला, सूजी पनीर का चीला, दोसा सेन्डविच या आलू सेन्डविच बनाकर दे सकती हैं.