पनीर के परांठे - Paneer Paratha Recipe

आज शाम खाने में भरवां पनीर के पराठे (Paneer Parhatha) बनाकर देखियेगा, खाने का आनन्द दुगुना हो जायेगा.
Read - Cheese Paratha Recipe Paneer Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Paratha Recipe
- गेहू का आटा - 300 ग्राम
- पनीर - 200 ग्राम
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कस किया हुआ)
- हरा धनियां - एक बड़ा चम्मच( बारीक कतरा हुआ)
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी आधा
- नमक - स्वादानुसार
- तेल या घी

विधि - How to make Paneer Paratha
आटे को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये. आटे में आधा छोटी चम्मच नमक, और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां, धनियां पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक मिला दीजिये. यह पनीर की पिठ्ठी परांठे में भरने के लिये तैयार है.
तवा गैस पर रख कर गरम करिये. आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये, (एक नीबू के बराबर) गोल करके लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे (परोथन) में लगाकर 3 इंच व्यास में गोल बेल लीजिये. 2 छोटे चम्मच पनीर की पिठ्ठी से निकाल कर बेले गये परांठे पर रखिये. परांठे को चारों ओर से उठा कर, पनीर की पिठ्ठी को बन्द कर दीजिये. इस पनीर भरे हुये गोले को हथेली और उगलियों की सहायता से बड़ा लीजिये, इसे चकलोई बनाना कहते है. चकलोई को परोथन की सहायता से 6-7 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. बेले हुये परांठे को गरम तवे पर डालिये. दोंनो ओर घी लगा कर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. परांठे को तवे से उठा कर प्लेट में किचन नैपकिन पेपर विछा कर रखिये. सारे परांठे इसी तरह तैयार कर लीजिये.
पनीर के गरमा गरम परांठे, आलू मटर की सब्जी, रायता, चटनी और अपने मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (109)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भक्ती जी, वेबसाइट पर अनेक प्रकार की रेसिपीज बेबी के लिये उपलब्ध हैं. बेबी को उसकी स्पेशल प्लेट में छोटा सा परांठा या चीला, आलू सास या जैम के साथ खाने को दीजिये, बेबी अवश्य खायेगा.
निशा: भक्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ललित जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: गायत्री जी, थोड़ी मेहनत करने से ये सारी चीजें आसान हो जाती हैं, खाना बनाना बहुत सरल होता है आप ये सब आसानी से कर सकती है. हमने पनीर में मसाले मिलाकर यूज किया है, पनीर को फ्राई नहीं किया है.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, पनीर में पानी होने पर उसे नानस्टिक कढ़ाई में भून सकते हैं, उसका पानी खतम हो जायेगा और इस तरह की प्रोब्लम नहीं आयेगी.
निशा: सस्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रानी जी, पनीर को फ्राई नहीं करना है.
निशा: रमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
I like it
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आंचल जी, आलू के परांठे की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, प्लीज वीडियो देख लीजिये, आप बहुत अच्छे आलू के परांठे बनायेंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिठ्ठी अधिक मात्रा में न भरें और भरी हुई लोई को हथेली की सहायता से दबाकर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा कर लीजिए अगर ऎसा नहीं करेंगे तो बेलते बक्त आपका परांठा फट सकता है. परांठे को हमेंशा हल्का दबाव देते हुए ही बेलें.
nice resipe
Isme aloo mix krke bhi bhi bana sakte he kya
Achchi he
hello nishaji Apke you tube video Mein Apne amchoor dala hai aur yahan recipe Mein amchoor Nahin hai...video Mein Apne 100 gm paneer liya hai aur yahan 200 gms likha hai pls thoda confuse ho raha hai
निशा: निशा जी, अमचूर आपको पसन्द है जो डाल दें, अगर नहींं तो डालना आवश्यक नहीं है. वीडियो में हमने 1 कप आटा लिया है, 150 ग्राम और पनीर 100 ग्राम लिया है, लेकिन रेसिपी में 300 ग्राम आटा लिया है, पनीर 200 ग्राम लिया है प्लीज डोन्ट कन्फ्यूज.
Apki ye recipe bhut achi h but muje kadai paneer or shahi paneer k bare me btao
निशा: संदीप जी,कढ़ाई पनीर और शाही पनीर दोंनो रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
GOOD RECIPE
Kathi Rolls & Kebabs</a>
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.