पनीर के परांठे - Paneer Paratha Recipe

आज शाम खाने में भरवां पनीर के पराठे (Paneer Parhatha) बनाकर देखियेगा, खाने का आनन्द दुगुना हो जायेगा.
Read - Cheese Paratha Recipe Paneer Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Paratha Recipe
- गेहू का आटा - 300 ग्राम
- पनीर - 200 ग्राम
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कस किया हुआ)
- हरा धनियां - एक बड़ा चम्मच( बारीक कतरा हुआ)
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी आधा
- नमक - स्वादानुसार
- तेल या घी

विधि - How to make Paneer Paratha
आटे को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये. आटे में आधा छोटी चम्मच नमक, और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां, धनियां पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक मिला दीजिये. यह पनीर की पिठ्ठी परांठे में भरने के लिये तैयार है.
तवा गैस पर रख कर गरम करिये. आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये, (एक नीबू के बराबर) गोल करके लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे (परोथन) में लगाकर 3 इंच व्यास में गोल बेल लीजिये. 2 छोटे चम्मच पनीर की पिठ्ठी से निकाल कर बेले गये परांठे पर रखिये. परांठे को चारों ओर से उठा कर, पनीर की पिठ्ठी को बन्द कर दीजिये. इस पनीर भरे हुये गोले को हथेली और उगलियों की सहायता से बड़ा लीजिये, इसे चकलोई बनाना कहते है. चकलोई को परोथन की सहायता से 6-7 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. बेले हुये परांठे को गरम तवे पर डालिये. दोंनो ओर घी लगा कर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. परांठे को तवे से उठा कर प्लेट में किचन नैपकिन पेपर विछा कर रखिये. सारे परांठे इसी तरह तैयार कर लीजिये.
पनीर के गरमा गरम परांठे, आलू मटर की सब्जी, रायता, चटनी और अपने मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (109)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: इंदू जी, स्टफिंग को पूरी तरह बन्द कीजिये, उंगलियों से दबाकर, स्टफिंग चारों ओर एक जैसा फैलाइये, और हल्का दबाव देते हुये परांठे को मोटा बेलिये, परांठा नहीं फटेगा. थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती है.
Thankx to u .. U made me a presentable cook after marriage. Cz of u i cn only entr in kitchen..
Many mny thanku to u.:-)
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सद्दाम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; किंजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिल जी, वेबसाइट और चैनल पर सोया ग्रेन्यूल्स परांठा रैसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर सोयाग्रेन्यूअल्स परांठा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
kai log khana banana apne mummy ya parent se sikhte hai ,, main apse sikhi hu ,, aur apse sikhna chahti hu .. plz mem
निशा शोनल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीनाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भूमिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशबू, लच्छा परांठा रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर लच्छा परांठा लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
its very tasty but mujhe please pasta ki recipes bataiye na pleeeeeeeeeeeeeeeeease
निशा: कनु, पास्ता की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर पास्ता लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.