उत्तपम (Uttapam Recipe)

क्या आप अधिक तेल के खाने से परहेज करते हैं? उत्तपम दाल चावल के मिश्रण और हरी सब्जियों से भर पूर, कम तेल में बना हुआ बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना है. आईये उत्तपम बनाना शूरू करते हैं.
Read - Uttapam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Uttapam Recipe
- मोटा चावल - 300 ग्राम ( 1.5 कप )
- उरद की दाल - 100 ग्राम ( 1/2 कप )
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- खाने का सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टमाटर -2-3 मध्यम आकार
- राई - 2 छोटी चम्मच
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
विधि - How to make Uttapam Recipe
दाल चावल को साफ करें, और धो कर 4-5 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई
दाल को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, और किसी बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को हल्का दरदरा पीस कर दाल वाले बर्तन में निकाल लीजिये और पेस्ट में नमक और खाना सोडा डाल कर, अच्छी तरह मिला दीजिये. मिश्रण इतना गाढ़ा रहना चाहिये कि वह चमचे से गिराने पर धार बना कर न गिरे. अब इस मिश्रण को खमीर उठानेके लिये ढक कर रख दीजिये (गरमी के दिनों में खमीर 12 घंटों में तैयार हो जाता है, और सर्दियों के दिनों में खमीर 24 घंटों में तैयार होता है).
मिश्रण पहले से फूल कर दुगना हो गया है, मिश्रण को चमचे से चला दीजिये, उत्तपम बनाने के लिये मिश्रण तैयार है. बिलकुल इसी तरह दोसा और इडली बनाने के लिये भी मिश्रण तैयार किया जाता है.
टमाटर को छोटा छोटा काट लीजिये.
नान स्टिक तवा गरम कीजिये, तवे पर 1 छोटी चम्मच तेल डालिये, 2 पिंच राई डाल दीजिये. राई के तड़कने के बाद, मिश्रण से 2 चमचा मिश्रण लेकर, तवे पर डालिये और मिश्रण को 5- 6 इंच के व्यास में मोटा गोल फैलाइये, ऊपर की ओर 2 टेबल स्पून टमाटर डाल दीजिये, और चमच से हल्का सा दबा दीजिये ताकि वे चिपक जाय़, अब चम्मच से थोड़ा तेल उत्तपम के चारों ओर डालें, थोड़ा सा तेल उसके ऊपर भी डाल दीजिये. धीमी गैस पर किसी प्लेट से उत्तपम को ढककर सिकने नीचे की सतह हल्की ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. लगभग 2 या 3 मिनिट में उत्तपम की निचली सतह सिक कर ब्राउन हो जाती है. उत्तपम को कलछी की सहायता से पलटिये, और ढककर धीमी आग पर दूसरी सतह को 2 मिनिट तक हल्की ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आपका उत्तपम खाने के लिये तैयार है. सारे उत्तपम इसी तरह से बनाने हैं.
गरमा गरम उत्तपम, मूंगफली, नारियल की चटनी, हरे धनिये की चटनी या सांबर के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (125)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शुभी, जी हां कन्वेक्सन मोड पर केक बहुत अच्छा बनता है, लेकिन केक माइक्रोवेव में भी अच्छा बनता है, लेकिन माइक्रोवेव में बेक किये हुये केक के ऊपर ब्राउन क्रष्ट नहीं आता.
निशा: इंदिरा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अंजली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
onion uttapam
Jee lalchay raha na jaye
Lalach ah laplap...............
my son like it
निशा; स्नेह, धन्यवाद.
nish.
निशा: प्रीति, दाल चावल को 4-5 घंटे भिगोइये, पीसिये और 10-12 घंटे गर्मी के दिन में और 20 - 24 घंटे सर्दू के दिन में फरमेन्ट होने के लिये रखिये, बैटर फूल कर दुगना हो जाता है, इतनी जल्दी खट्टा नहीं होता, बैटर को फरमेन्ट होने के बाद फ्रिज में 4 दिन तक रख सकते हैं.
mujhe chole bhaturey aur nan ki recipie deejeye!.....pl go to sahajayoga org & learn to meditate...poori zindgi kamyaab ho jaigi!
निशा: स्नेहा, एनोडाइज्ड तवे नानस्टिक नहीं होते, इस तवे पर मिश्रण चिपकता है, तवे पर तेल लगाकर अच्छी तरह गरम कीजिये इसके बाद आप मिश्रण डालिये, मिश्रण नहीं चिपकेगा.
निशा: नेहा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: रुचि, धन्यवाद.
निशा: बनटी, धन्यवाद.
i want to knw agar hum uttapam ka paste jo tave par failaya hai , us par plate dhakkar rakhenge sikne k liye,to woh paste to plate par lag jayega na, geela hone ki vajah se...plz suggest...
निशा: नेहा, प्लेट को उलटा इस तरह ढकेंगे कि उसके किनारे उत्तपम के बाहर रहें, प्लेट बिलकुल खराब नहीं होती.
i love utpum very much.
thanks
निशा: शैली, आपके लिये हम सूजी के उत्तपम अवश्य बनायेंगे.
nisha ji kya aap rawa uttpam banana btayengi plz
निशा: भारती, जी हां बना सकती हैं.