उत्तपम (Uttapam Recipe)

क्या आप अधिक तेल के खाने से परहेज करते हैं? उत्तपम दाल चावल के मिश्रण और हरी सब्जियों से भर पूर, कम तेल में बना हुआ बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना है. आईये उत्तपम बनाना शूरू करते हैं.
Read - Uttapam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Uttapam Recipe
- मोटा चावल - 300 ग्राम ( 1.5 कप )
- उरद की दाल - 100 ग्राम ( 1/2 कप )
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- खाने का सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टमाटर -2-3 मध्यम आकार
- राई - 2 छोटी चम्मच
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
विधि - How to make Uttapam Recipe
दाल चावल को साफ करें, और धो कर 4-5 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई
दाल को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, और किसी बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को हल्का दरदरा पीस कर दाल वाले बर्तन में निकाल लीजिये और पेस्ट में नमक और खाना सोडा डाल कर, अच्छी तरह मिला दीजिये. मिश्रण इतना गाढ़ा रहना चाहिये कि वह चमचे से गिराने पर धार बना कर न गिरे. अब इस मिश्रण को खमीर उठानेके लिये ढक कर रख दीजिये (गरमी के दिनों में खमीर 12 घंटों में तैयार हो जाता है, और सर्दियों के दिनों में खमीर 24 घंटों में तैयार होता है).
मिश्रण पहले से फूल कर दुगना हो गया है, मिश्रण को चमचे से चला दीजिये, उत्तपम बनाने के लिये मिश्रण तैयार है. बिलकुल इसी तरह दोसा और इडली बनाने के लिये भी मिश्रण तैयार किया जाता है.
टमाटर को छोटा छोटा काट लीजिये.
नान स्टिक तवा गरम कीजिये, तवे पर 1 छोटी चम्मच तेल डालिये, 2 पिंच राई डाल दीजिये. राई के तड़कने के बाद, मिश्रण से 2 चमचा मिश्रण लेकर, तवे पर डालिये और मिश्रण को 5- 6 इंच के व्यास में मोटा गोल फैलाइये, ऊपर की ओर 2 टेबल स्पून टमाटर डाल दीजिये, और चमच से हल्का सा दबा दीजिये ताकि वे चिपक जाय़, अब चम्मच से थोड़ा तेल उत्तपम के चारों ओर डालें, थोड़ा सा तेल उसके ऊपर भी डाल दीजिये. धीमी गैस पर किसी प्लेट से उत्तपम को ढककर सिकने नीचे की सतह हल्की ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. लगभग 2 या 3 मिनिट में उत्तपम की निचली सतह सिक कर ब्राउन हो जाती है. उत्तपम को कलछी की सहायता से पलटिये, और ढककर धीमी आग पर दूसरी सतह को 2 मिनिट तक हल्की ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आपका उत्तपम खाने के लिये तैयार है. सारे उत्तपम इसी तरह से बनाने हैं.
गरमा गरम उत्तपम, मूंगफली, नारियल की चटनी, हरे धनिये की चटनी या सांबर के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (125)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपाली, उत्तपम को निचली सतह पर अच्छी तरह सिकने दीजिये और अब सावधानी से पलटिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सब चीजें आसान हो जाती हैं.
निशा: दीपाली जी, उत्तपम के पेस्ट में सूजी मिलाकर उसे गाढ़ा करके उत्तपम बना सकते हें.
निशा: अनिता जी, धन्यवाद.
निशा: सुरजीत जी, कढ़ी-चावल या मटर के छोले-चावल या सब्जी-परांठा या पोहे आदि चीजों कम कीमत में बनाई जा सकती हैं.
निशा: ममता जी हां अवश्य बन सकते हैं, तवे को अच्छा गरम करें, तेल लगायें, और कम गैस पर 2-3 मिनिट तक गरम होने दीजिये, तवे का तापमान मीडियम होने पर आलू काटें और एकस्ट्रा तेल पोंछ दें, तवे पर दोसा फैलायें, आग मीडियम हाई करें और दोसे को नीचे से अच्छा गोल्डन ब्राउन तक सिकने दें, पलट दें. या पहले तवे पर 3-4 परांठे बना लें और अब दोसे बनायें दोसे तवे से नहीं चिपकेंगे.
निशा: सिम जी, आप बैटर में ईनो फ्रूट साल्ट डाल सकते हैं.
निशा: विश्वजीत जी, बैटर को अच्छे से फरमेन्ट करें, उत्तपम को ढककर सेकिये, और मीडियम हाई फ्लेम पर सेकें, उत्तपम अच्छा सोफ्ट बनेगा.
निशा: विश्वजीत जी, बैटर यदि अच्छा फरमेन्ट हुआ है तब उत्तपम स्पंजी बनते हैं, आप बैटर में थोड़ा सा ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर मिला दीजिये और अब बनाइये उत्तपम, बहुत ही स्पंजी उत्तपम बनते हैं.
निशा: मीनाक्षी जी, सुबह से शाम तक मिश्रण में झाग आ गये है, ये झाग फरमेन्टेशन के कारण ही आते हैं. सुबह से शाम तक मिश्रण खराब नहीं होता.
निशा: जुनैद जी, आप बना कर देख सकते हैं.
निशा: अगर हम इसे पहले डाल देंगे तो बैटर फैलाने में दिक्कत होगी.
Thanks aunti
निश: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फौजिया जी,हम इसे बनाने की कोशिश करते हैं.
निशा: रेवती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u
निशा: पलक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam aap mujhe paneer and corn croquettes bnana btaye...
निशा: मैं जल्द ही यह रेसिपी वेबसाइट पर अपलोड करूंगी.
निशा: वसीम जी, अगर घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
internet is very good of life
Nisha mam thanks for your all recipes i always cook with the help of your recipes nd everyone in my family appreciates my cooking. Thank you so much.
when we layer it with onion and tomato the upper surface becomesirregular when we turn it upside down inbetween the utapam remains uncoocked .what to do for proper cooking
khaneme etna acha laga kya bolu.
निशा: पम्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
awesome recipes hote hai nisha g thank u
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya isme aur koi sabjiya b dal sakte h.jaise shimla mirch ,pattagobi vagahra?
निशा:प्रग्या जी, हाँ आप अपने पसन्द की कोई भी सब्जी डाल सकती है.