उत्तपम (Uttapam Recipe)

📅 29 जनवरी 2008 👁 7.2 लाख बार देखी गई 💬 125 कमेंट ★ 3.2 (12376)

Uttapam Recipe
क्या आप अधिक तेल के खाने से परहेज करते हैं? उत्तपम दाल चावल के मिश्रण और  हरी सब्जियों से भर पूर, कम तेल में बना हुआ बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना है. आईये उत्तपम बनाना शूरू करते हैं.

Read - Uttapam Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Uttapam Recipe

  • मोटा चावल - 300 ग्राम ( 1.5 कप )
  • उरद की दाल - 100 ग्राम ( 1/2 कप )
  • नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
  • खाने का सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • टमाटर -2-3  मध्यम आकार
  • राई - 2 छोटी चम्मच
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून

विधि - How to make Uttapam Recipe

दाल चावल को साफ करें, और धो कर 4-5 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.

भीगी हुईuttapam_recipe_2_503681722.jpg दाल को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, और किसी बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को हल्का दरदरा पीस कर दाल वाले बर्तन में निकाल लीजिये और पेस्ट में नमक और खाना सोडा डाल कर, अच्छी तरह मिला दीजिये. मिश्रण इतना गाढ़ा रहना चाहिये कि वह चमचे से गिराने पर धार बना कर न गिरे. अब इस मिश्रण को खमीर उठानेके लिये ढक कर रख दीजिये (गरमी के दिनों में खमीर 12 घंटों में तैयार हो जाता है, और सर्दियों के दिनों में खमीर 24 घंटों में तैयार होता है).

मिश्रण पहले से फूल कर दुगना हो गया है, मिश्रण को चमचे से चला दीजिये, उत्तपम बनाने के लिये मिश्रण तैयार है. बिलकुल इसी तरह दोसा और इडली बनाने के लिये भी मिश्रण तैयार किया जाता है.

टमाटर को छोटा छोटा काट लीजिये.

नान स्टिक तवा गरम कीजिये, तवे पर 1 छोटी चम्मच तेल डालिये, 2 पिंच राई डाल दीजिये. राई के तड़कने के बाद, मिश्रण से 2 चमचा मिश्रण लेकर, तवे पर डालिये और मिश्रण को 5- 6 इंच के व्यास में मोटा गोल फैलाइये, ऊपर की ओर 2 टेबल स्पून टमाटर डाल दीजिये, और चमच से हल्का सा दबा दीजिये ताकि वे चिपक जाय़, अब चम्मच से थोड़ा तेल उत्तपम के चारों ओर डालें, थोड़ा सा तेल उसके ऊपर भी डाल दीजिये. धीमी गैस पर किसी प्लेट से उत्तपम को ढककर सिकने नीचे की सतह हल्की ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. लगभग 2 या 3 मिनिट में उत्तपम की निचली सतह सिक कर ब्राउन हो जाती है. उत्तपम को कलछी की सहायता से पलटिये, और ढककर धीमी आग पर दूसरी सतह को 2 मिनिट तक हल्की ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आपका उत्तपम खाने के लिये तैयार है. सारे उत्तपम इसी तरह से बनाने हैं.

गरमा गरम उत्तपम, मूंगफली, नारियल की चटनी, हरे धनिये की चटनी या सांबर के साथ परोसिये और खाइये.

यदि आप प्याज खाना पसन्द करते हैं, तब 2 प्याज छोटी छोटी काट लीजिये, और टमाटर के साथ प्याज मिक्स कर लीजिये, और उत्तपम के ऊपर प्याज और टमाटर की परत फैला कर,  उपरोक्त विधि से उत्तपम सेक कर तैयार कर लीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (12376 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (125)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

tehseen khan
Nisha ji isme soda kab dalna he q k aapne paste me soda dalna nahi likha he
निशा: तहसीन जी, दाल और चावल को पीसने के बाद मिश्रण में सोडा डालना है, प्लीज आप इसे पढ़े, ये लिखा हुआ है.
Urmila
Nisha ji, i made mathri by your recipe and it was awesome. Thank you so much but i want to know that can i make uttapam in fry pan because i don't have non stick tava.
Plz anwser me
निशा: उर्मिला जी, नानस्टिक फ्राई पैन में उत्तपम बना सकते हैं.
amruta
mai aisa hi misharan banati hu,per mara uttap hard banata hai,muje soft banane ka tarika batao plz
निशा: अम्रुता जी, उत्तपम को ढककर सेकिये, और मीडियम हाई फ्लेम पर सेकें, उत्तपम अच्छा सोफ्ट बनेगा.
naku
Thanks......... aap is I tarah hame kam tel or chatpati racipe sikhete rahe. Allah aapko salamat rakhe..
निशा: नाकू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
divya
mam,
handwa or uttapam me khas kya difference hai?
निशा: दिव्या जी, ये दोंनो अलग रेसिपी है, उत्तपम साउथ की रेसिपी, तवा पर बनाया जाता है. हांडवो गुजराती रेसिपी है और इसे भाप में या ओवन में बनाया जाता है.
Pooja
Nishaji namste Maine gud or keri ka achar banaya tha or Maine usme Cotten oil use kiya tha lekin achar me aji si badbu aa rahi he jaise kharab huva peanut please kutch tips dijiye jisse khane layak ho sake or west na ho thank u
निशा: पूजा जी, कैरी का अचार मीठा बनाने में बहुत ही कम तेल यूज किया जाता है, तेल नहीं भी डालेंगी तो भी अचार बनाया जा सकता है. और मीठे अचार में अच्छी महक आती है, अचार में आपने पानी का यूज किया है,चाशनी पतली रहने से या तेल जो यूज किया है उसकी महक भी हो सकती है, अगर अचार खराब नहीं हुआ है तब इसे और पकायें गाढ़ा होने तक, मीठा अचार सालों में भी खराब नहीं होता.
aparna
Nisha ji aap mujhe btae ki agr uttapam ka paste geela ho jae to kya krna chahiye... plz rply fast
निशा: अपर्णा जी, इससे पतले दोसे बनाये जा सकते हैं, और उत्तपम के पेस्ट में सूजी मिलाकर उसे गाढ़ा करके उत्तपम बना सकते हें, स्वाद में फर्क तो आयेगा ही.
abhishek trivedi
Nice n tnx mam i love this bcz muze aapki vJaah se a cha khana milta hain
निशा: अभिशेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shreya
agr hum soda na dale to kuch effect padega kya utpam me
निशा: श्रेया जी, सोडा नहीं डालना चाहती तो नहीं डालें बैटर को फरमेन्ट करने के लिये गरम जगह पर रख दीजिये, बैटर फरमेन्ट हो जायेगा उत्त्पम अच्छे बनेंगे.
Priyanka
Nice recepie
mamta
Kya utpam suji aur dhai ki bhi bnti h
निशा: ममता जी हां उत्तपम सूजी और दही से भी अच्छी बनती है.
sakshi pandey
mam suji ka uttapm kaise bnaye??
निशा: साक्षी मैं उसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
namrata
Mam mishran kaise banta Thai WO thodha clear nahi hua.
निशा: नम्रता, इसके लिये वीडियो देख लीजिये, उससे ये क्लीयर हो जायेगा, उत्तपम का मिश्रण भी इडली का ही मिश्रण होता है.
Sneha
wow! miss nisha u r such a very talented for having all types of delicious dishes......awesome...
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
madhu
nisha ji , dose ke liye banaye batter se uttpam banaya ja sakta hai ? consistency same rahegi ya farq hoga, or ek baat agar batter fridge main thoda poorana ho jaye to kya use kiya ja sakta hai
निशा: मधु, दोसे के बैटर से उत्तपम बनाया जा सकता है, दोसे का बैटर फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक यूज किया जा सकता है.
shilpi
Nisha ji r too good. I am big fan of u. I love ur recipes.
निशा: शिल्पी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shanna......
I like..it.......thnxxxxxxx 4 the recipie......
varsha painuly
Hi nisha mam,cooking has becum easy vid u,its grt 2 learn cooking dis way..mam plz let me knw how to make biscuits at home.thanx
निशा: वर्षा जी, वेबसाइट और चैनल पर कई तरह के बिस्किट्स हैं, सर्च बटन पर बिस्किट लिखकर रेसिपी देख सकते हैं.
sangeeta Gupta
Thanks a lot for dis recipie nisha ji. Trying for the first tym.
cp.singh
aapki recipe mujjhe achha khana banana me meri maddt karti so thank you so much.
निशा: सिंह जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mansi saxena
that recipe is very nice
Ashutosh
Good One..it helped my wife a lot..thnx
निशा; आशुतोष जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
Vimlesh choubey
आपको कोटि कोटि धन्यवाद।जिस सरल एवं स्पष्ट भाषा मे आप विधि बताते हैँ वह प्रशंसनीय है
निशा: विमलेश जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Patel Manilal Chhaganbhai
I become cooker while watching your web site.Your service comparable. wish you will be awarded by "Pdmshri" and more.
निशा: छगनभाई जी, आप मेरे लिये इतनी बड़ी चीज सोचते हैं, आपका बहुत बहुत आभार और धन्यवाद.
kiran
Nisha ji thanks for recipe.mein jab uttapam ko tave par palatati hu to ye bikhar jata hai.send me solution please.
निशा: किरन, उत्तपम को निचली सतह पर अच्छी तरह सिकने दीजिये और अब सावधानी से पलटिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सब चीजें आसान हो जाती हैं.
mrs.sonak
nisha ji,mera uttapam bahut achaa bana.apko bahut bahut thanks...sab apki achi recipe ka kamal hai.
निशा: सोनक जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mrs.sonak
nisha ji,pl.uttapam ki video bhi download kijiye,video se recipe zyada clear ho jati hai
निशा: सोनक जी, वेज उत्तपम की रैसिपी का वीडियो दिया हुआ है, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी और वीडियो देखा जा सकता है.
Rukhsar nawaz
Nisha ji u r recipies are superb.plz tell me that i can make all typs of cake in pressure cookr plz reply.
निशा: रुखसार जी, हाँ सारे केक कुकर में इसी तरह बनाये जा सकते हैं.
Shikha
Thanku..... So much Nisha di....
Apki uttapam ki recipe bht achii lagi mujhe... Or es recipe k through jo mene uttapam banaye vo bht achee bane or sabko bht pasand aye.
Thanks 1s again.......
निशा: शिखा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Rama
nisha ji rava uttpam kaise banega?
निशा: रामा, मैं रवा उत्तपम बनाने की कोशिश करती हूँ.