गरम मसाला Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala

गरम मसाला बाजार में तैयार पकैट्स में मिल जाता है लेकिन बहुत से परिवारों में इसकी शुद्धता को ध्यान रखते हुये घर में भी बनाया जाता है. पहले से तैयार मसाले की अपेक्षा ताजा बने गरम मसाले की खुश्बू और स्वाद दोनों ही अधिक होते हैं. आईये आज घर पर ही गरम मसाला तैयार करें
Read - How to make Garam Masala In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Garam Masala Powder
- काली मिर्च- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- बड़ी इलायची- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- जीरा- 20 ग्राम (3 टेबल स्पून)
- दालचीनी- 10 ग्राम या 8 से 10 टुकड़े (1 इंच)
- तेजपत्ते- 3 से 4
- जायफल- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
- जावित्री- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
- लौंग- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
विधि How to make Garam Masala Powder
सारे मसालों को अच्छी तरह साफ करलें.
कढ़ाही गरम कीजिए. इसमें बड़ी इलायची, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च, लौंग और तेजपत्ते डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट भून लीजिए.
इसके बाद, मसालों को प्लेट में डालकर हल्का सा ठंडा होने दीजिए.
जायफल और जावित्री को टुकड़े करके भुने मसालों के साथ ही मिला लीजिए. इन मसालों को मिक्सी से बारीक पीस लीजिए और इसे छान लीजिये.
गरम मसाला तैयार है. मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 6 महिने तक प्रयोग में लायें.
100 ग्राम गरम मसाला बनाने के लिए पर्याप्त
ताजा गरम मसाला बनाने के लिये.
ताजे गरम मसाले के लिये. काली मिर्च 7-8, लौंग 4-5, बड़ी इलाइची 2, जीरा 1/4 छोटी चम्मच, दाल चीनी 1 इंच लम्बा टुकड़ा, तेजपता 2-3 पत्ते. इलाइची को छोड़कर, सभी मसाले तवे पर डालकर 1-2 मिनिट, सुगन्ध आने तक भून लें. भुने हुये मसाले, और इलाइची छील कर मिलायें. मसालों को खल्लड़ में महीन कूट कर प्रयोग में लायें.
सुझाव
- साबुत मसालों को भूनने की बजाय 1 दिन तेज धूप में भी रखकर सीधे पीसा जा सकता है.
- गरम मसाला छानने के बाद जो थोड़े मोटे टुकड़े रह जाएं, उसे आप दोबारा भी पीस सकते हैं या फिर चटनी बनाने के लिए यूज कर सकते हैं.
Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala Video in Hindi
कमेंट (228)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मिं खान, हमने 100 ग्राम गरम मसाला बनाया है, आप इसको 10 गुना कर देंगे तो 1 किग्राम गरम मसाला बन जायेगा.
निशा: लखविन्दर जी, गरम मसाले में गुलाब के फूल नहीं डाले जाते, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना गरम मसाले में आपको क्या कमी लग रही है, काली मिर्च आपने डाल दी है वह तीखा तो होगा ही और तीखा है तो आप उसे कम मात्रा में डालिये अच्छा लगेगा.
निशा: सपना जी, कच्ची हल्दी की सब्जी और कच्ची हल्दी का अचार मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कच्ची हल्दी का अचार या सब्जी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
per mam market Mai available hing dabbi: ingredients:that 35% wheat, asafoetida & arabic gum,edible oil,
so help me how make asafoetida (Hing) powder
निशा: राजकुमार जी, कुछ हींग में आटा और तेल मिला देते हैं, क्यों कि हींग बहुत ही कम मात्रा में डाली जाती है, जरा भी अधिक हो जाय तो सब्जी का स्वाद खराब हो सकता है, और हींग में आटा मिला होने से हींग सब्जी में डाली जाती है तो उसके साथ आटा भी डलता है, जिससे हींग अधिक होने के चान्स कम होते है, MDH की हींग की डिब्बी में सिर्फ हींग है, उसमें कोई भी मिलाबट नहीं है.
निशा: राजकुमार जी, YouTube चैनल पर जलजीरा मसाला दिया है, वही पानी पुरी मसाला भी है, उससे ही पानी पूरी के लिये पानी बनाकर तैयार किया जाता है. मिल्क मसाला और पावभाजी मसाला बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: राजकुमार ही हींग तो अपने आप में अकेला मसाला है, उसे पीस कर पाउडर बनाकर रखा जा सकता है.
Nisha ji ,
I am mr. shiva & i am chef is this recipe is perfact for garam masla la
निशा: शिवाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना, बड़ी इलाइची को बिना छीले ही पीस लीजिये और गरम मसाले को छान लीजिये, छिलके छलनी के ऊपर रह जायेंगे.
निशा: चरिता, जी हां उनको भी हल्का सा मसालों के साथ भूना जा सकता है.
निशा: लोकेन्द्र जी, ये हमने 100 ग्राम गरम मसाला बनाया है, आप इसे मल्टीप्लाइ करके कितना ही गरम मसाला बना सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रदन्या, बड़ी इलाइची ( big cardamom ) छोटी इलाइची से तिगुनी साइज की होती है, कलर में डार्क होती है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है.
निशा: उमा, मैं पाव भाजी मसाला बनाना शुरु करते हैं.
Mai yek spice ki new bran market mai launch karne ja raha hu with red chilli, Dhaniya nd haldi abhi bad mai dhire dhire masal bhi shuru karna chahta hu agar apke pass koi idea ho to pls share kare...masala banake dekha maine
निशा: सुमन सब्जी तो आप सही तरीके से बना रही है, आप जो प्याज लहसन भूनती हैं उन्हैं ज्यादा डार्क मत कीजिये, मसाले को धीमी आग पर भूनें, हल्दी से और लाल मिर्च से सब्जी का कलर आता है, हल्दी अच्छी पैक्ड ब्रान्ड यूज कीजिये, देगी मिर्च यूज कर सकती हैं, इससे सब्जी का कलर बहुत अच्छा आता है.
निशा: डोमिंगोज, आप ये रैसिपी बिना गरम मसाले के भी बना सकते हैं, लेकिन थोड़ा सा गरम मसाले से स्वाद और अच्छा आता है, गरम मसाला आप बनाइये आपको पसन्द आयेगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Recipe me jayfal & Javitri ko bhi bhuna hai kya kripaya batayen
निशा: राधेश्याम जी, हां सारे मसाले कढ़ाई में डालकर बस 2 मिनिट के लिये बिलकुल हल्के से भूने गये हैं.
निशा: पंकज मैं कोशिश करूंगी.
निशा: जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: गरम मसाले का कलर डार्क ब्राउन होता है, आप इसमें जीरा ज्यादा डालें, और धनियां भी मिला दें, तो गर्म मसाला हल्के ब्राउन कलर का बनता है. डार्क कलर गरम मसाल कम मात्रा में यूज किया जाता है,क्यों कि ये तीखा होता है, इससे सब्जी के कलर का कलर और अच्छा बनता है खराब नही. लाइट कलर गरम मसाला कम तीखा होता है, उसे थोड़ी अधिक मात्रा में यूज करना होता है.